07 अगस्त 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...;
आज का राशिफल (Today's Horoscope) 07 अगस्त को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है।
आज का पंचांग
07 अगस्त 2020 का पंचांग
नक्षत्र : पूर्वभाद्रपद
योग : सुकर्मा
सूर्योदय: 05:36
सूर्यास्त : 18:52
मेष
कमीशन पर काम करने वाले जातकों के लिए अवसरों की भरमार रहेगी। जीवनशैली में हो रहे बदलाव सेहत के मद्देनजर फायदेमंद रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख बना रहेगा। रोमांचक छुट्टियां आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। प्रॉपर्टी मसला भाईचारे के साथ सुलझ जाएगा। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले जातकों को परफॉरमेंस सुधारने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
लव फोकस- प्रेमीजन के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग - सफेद
वृष
करियर से जुड़ा अहम फैसला लेने में सफल रहेंगे। एक्टिव रहने के कारण सेहतमंद महसूस करेंगे। नए काम में परिवार आपका साथ देगा। किसी पर्यटक स्थल की यात्रा यादगार रहेगी। पुश्तैनी जायदाद में हिस्सा मिलेगा। छात्र अपनी वर्तमान परिस्थतियों से संतुष्ट रहेंगे।
लव फोकस- जहां से उम्मीद नहीं है वहीं से लव रिलेशनशिप शुरु हो सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गहरा हरा
मिथुन
निवेश या सैलेरी से जुड़ी आपकी चिंताएं बेबुनियाद हैं। सेहत संबंधी मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम करने के तरीकों को तारीफ मिलेगी। घर से दूर रह रहे जातक घर लौट सकेंगे। यात्रा दिलचस्प रहेगी, मौज मस्ती में समय कटेगा। छात्रों के लिए नई व सुखद शुरुआत होने जा रही है।
लव फोकस- प्यार की दिशा में कोई अहम फैसला ले सकते हैं।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग - गहरा ग्रे
कर्क
कार्यक्षेत्र में आपको इनाम मिलने के योग हैं। आपका प्रदर्शन अतुलनीय रहेगा। खाने पीने में परहेज व एक्टिव लाइफस्टाइल अपना रहे हैं। परिवार में खुशियां बरकरार हैं। मेहमानों के आने से घर में रौनक आ जाएगी। प्रॉपर्टी बनने के शुभ योग हैं।छात्र ज़रूरी संसाधन इकट्ठा करने में सफल रहेंगे।
लव फोकस- आपका उतावलापन देखकर प्रेमीजन नाराज हो सकते हैं, संभलें।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – मार्शमैलो
सिंह
कार्यक्षेत्र में आपकी परफोरमेंस आपको आगे ही रखेगी। मौसमी बीमारियों से निजात मिलना संभव है। परिजनों से मुलाक़ात जीवन में खुशियां लाएगी। यात्रा सुखद व सुविधाजनक रहेगी। नया घर खरीदने व बनाने की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। छात्र पढ़ाई में अव्वल रहेंगे। सकारात्मक जीवन का अनुभव अद्भुत है।
लव फोकस- प्रेम संबंध परिपक्व हो रहा है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग -कॉफी
कन्या
दूरदर्शिता व योजनाबद्धता प्रतिस्पर्धा में जीत निश्चित करेगी। सेहत के लिहाज से समय सकारात्मक बना रहेगा। परिवार के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। यात्रा फलदाई रहेगी व समय पर समाप्त होगी। महंगी प्रॉपर्टी आपके नाम हो सकती है। ईश्वर की कृपा से छात्रों का सही मार्गदर्शन होगा।
लव फोकस- सहकर्मी के साथ दिल की तारें जुड़ सकती हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग - कॉफी
तुला
सहकर्मी उच्चाधिकारियों के सामने आपकी तरीफ करेगा। वैकल्पिक चिकित्सा का सहारा लेने में कोई हर्ज नहीं। परिवार में गेट टुगेदर का आयोजन संभव है। इस दौरान परिजनों के साथ रोमांचक समय बीतेगा। प्रॉपर्टी संबंधित डील फाइनल होना मुमिकन है। छात्र हर इम्तेहान के लिए तैयार रहेंगे।
लव फोकस- लव पार्टनर आपके लिए कोई खास योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग - नीला
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र के लिए तरक्की का समय है, आगे बढ़ते रहेंगे। शारीरिक पीड़ा से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा के लिए अनुकूल दिन है। किसी मित्र से मुलाकात करने की इच्छा हावी हो सकती है। मकान बनाने से संबंधित काम शुरु करने के लिए अच्छा दिन है। छात्रों को अपनी कमियों पर ध्यान दे उन्हें दूर करना होगा। नकारात्मक विचारों का त्याग करना सीख लिया है।
लव फोकस- रोमांटिक लाइफ से जुड़े फैसले सही साबित हो रहे हैं।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग - सफ़ेद
धनु
आर्थिक स्थिति में ज़बरदस्त उछाल आने वाला है। फिटनेस को लेकर उतावलापन सही नहीं। घर के बुजुर्ग का मूड कुछ ख़राब रह सकता है। यातायात के नियमों का पालन करें। मोलभाव कर प्रॉपर्टी डील अपनी शर्तों पर फाइनल करेंगे। सहपाठी या सहकर्मी का बर्ताव आपको रिझा सकता है। तनावमुक्त जीने का समय है, सारे भय दूर होंगे।
लव फोकस- पूरी ऊर्जा व ध्यान आज प्यार के प्रति समर्पित है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग - नारंगी
मकर
उच्चाधिकारियों से अपनी तरक्की संबंधित बात करने का मौका मिलेगा। सेहत संबंधी मामले में अच्छी सलाह मिलना संभव है। घर परिवार में किसी की मदद करनी पड़ेगी। मदद की मांग करने वाले को निराश ना करें। यात्रा के दौरान धन संभालकर रखें, चोरी का डर है। छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।
लव फोकस- लव लाइफ से जुड़ा बेहतरीन समय शुरु होने वाला है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - मरून
कुंभ
कामकाज में जी लगाकर मेहनत करते दिख रहे हैं। सेहत के मामले में अपने प्रयास कम ना होने दें। छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज से ब्रेक लेना संभव होगा। शिक्षा स्तर पर संभव है कोई आपकी मदद ना करे। युवा जातकों के लिए मौज मस्ती का समय है।
लव फोकस- रोमांस के लिए आज आपका मूड नहीं बन पाएगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग - फिरोजी
मीन
आपको नतीजे तो चाहिए लेकिन मेहनत करने के लिए तैयार नहीं। पारिवारिक परिस्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी। जीवनशैली से संबंधित बीमारियों को काबू कर पाएंगे। युवा जातक एडवेंचर ट्रिप का आनंद लेंगे। पुश्तैनी जायदाद मिलने के योग हैं। छात्रों की मेहनत रंग ला रही है। कानूनी विवाद में आपकी जीत होना मुमिकन है।
लव फोकस- एक-दूसरे का ध्यान रखकर प्रेम संबंध मजबूत कर रहे हैं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – हल्का हरा
टिप्स
•शयनकक्ष के चारों कोने में छोटे-छोटे पत्थर रखें। इस उपाय से आपके प्यार के रिश्ते में भरोसा और सुरक्षा का विकास होता है।
•कछुआ अपने स्वामी के करियर में तरक्की लाता है। इसलिए घर के उत्तरी दीवार पर या तो कछुआ की तस्वीर लगा दें या फिर वहां एक छोटा सा कछुआ रख दें।
•अपने चूल्हे को हमेशा साफ रखें। यह संपन्नता और धन को आकर्षित करता है।