07 August 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-08-06 18:45 GMT

07 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।

07 अगस्त 2021 पंचांग

नक्षत्र : पुष्य

योग : सिद्धि

करण : विष्टि

सूर्योदय : 5:48 AM

सूर्यास्त : 07:00 PM

ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : सूर्यास्त के बाद इन चीजें का दान ना करें, होता है भारी नुकसान

मेष

आप नियमित व्यायाम के जरिये फिट और उर्जावान बने रहने में सफल होंगे। आपकी मदद मिल जाने से परिवार का कोई सदस्य अपना सपना पूरा कर पाएगा। नए नए जगह घूमने के शौकीन लोगों को एक अच्छी ट्रिप का अवसर मिलने वाला है। आपने जिस किसी की सहायता की थी उसकी तरफ से उचित सम्मान दिया जाएगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : बैंगनी

वृषभ

आज आप अच्छी सेहत का आनंद लेने वाले हैं, किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी। किसी परिवारिक समारोह में आकर्षण का केंद्र बने रहने वाले हैं, इसका आनंद लेंगे। आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा करने की संभावना बन रही है, तैयारी शुरु कर दें। अपनी सक्रियता बढा कर प्रोफेशनल स्तर पर गति बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : फिरोजा

मिथुन

आप में से कुछ लोग अब पहले से अधिक हेल्थ कांसस हो सकते हैं, लाभ महसूस होगा। घरेलू स्तर पर हुए कुछ बदलाव से नाखुश तो होंगे पर कुछ किया नहीं जा सकता। आपके द्वारा की जाने वाली व्यापारिक यात्रा सफल रहने की उम्मीद नजर आ रही है। आपके द्वारा लिए गए किसी घर से अपेक्षित रिटर्न आने की संभावना नहीं लग रही है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : हल्का हरा

कर्क

आपके उपर फिटनेस का जुनून सवार रहेगा ,कोई जिम एक्यूपमेंट खरीद सकते हैं। आज आपको परिवार के किसी मूडी सदस्य को बहुत समझदारी से संभालना होगा। कोई करीबी या दोस्त आपको अपने साथ कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। घर के लिए कोई मंहगा सामान खरीदे जाने की उम्मीद नजर आ रही है, तैयार रहें।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : कॉफी

सिंह

सेहत के लिए आप जो कुछ कर रहे हैं जल्द ही उसका फायदा महसूस कर पाएंगे। परिवार के लोगों से किया हुआ कोई वादा निभाने के लिए आज समय निकालना होगा। घूमने फिरने का शौक आपको किसी ग्रामीण क्षेत्र में जाने के लिए प्ररित कर सकता है। समाजिक क्षेत्र में व्याप्त किसी गलतफहमी को समय रहते दूर करने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : सफेद

कन्या

सेहत के स्तर पर की गई मेहनत का साकारात्मक परिणाम मिलना शुरु हो जाएगा। परिवारिक स्तर पर कोई तनाव व्याप्त रहने के संकेत दिख रहे हैं, इससे निपटना होगा। ऑफिसियल ट्रिप पर रहने वाले यात्रा में लगने वाला समय कम करने का प्रबंध करेंगे। आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है,आपको सही रास्ता मिल सकता है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग :क्रीम

तुला

काम की अधिकता रहने का असर आपकी सेहत को भुगतना पड़ सकता है। परिवारिक किसी समस्या को अपनी संवेदनशीलता और क्षमता से संभाल सकते हैं। आज रात को ज्यादा ट्रैफिक वाले रास्ते पर ड्राइव करना सही नहीं होगा, सतर्क रहें। आप में से कुछ लोगों को किसी सम्मानित समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : सुनहरा

वृश्चिक

फिटनेस के प्रति आकर्षण बढने की संभावना है, इसके लिए जरुरी प्रयास करेंगे। गृहणियां आज अपने इनोवेटिव आइडिया को लागू करने में सफल हो सकती है। आज यात्रा करने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल करने से आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहने वाला है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : गहरा हरा

धनु 

खाने पीने की आदत में सुधार करने से आपकी सेहत में काफी सुधार होगा,संतुष्ट रहने वाले हैं। आज किसी अवांछित मेहमान के अनावश्यक मांग को लेकर आप परेशान रहने वाले हैं। डेली लाइफ की बोरियत को दूर करने के लिए शहर से बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के स्तर पर तरक्की की संभावना बन रही है , कुछ नया खरीदे जाने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : लेवेन्डर

मकर

फिट रहने के लिए आप व्यायाम के साथ साथ उचित डाइट लेना शुरु कर सकते हैं। किसी को दिया गया उधार समय पर मिल जाने की उम्मीद रख सकते हैं, निश्चिंत रहें। आपमें से कुछ लोगों को आज शार्ट नोटिस पर कहीं दूर पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा, कोई बड़ा सपना पूरा होने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : मरुन

कुंभ

आप में से कुछ लोगों के लिए फिटनेस और सेहत का सनक सवार रहेगा। घरेलू स्तर पर शांति और सुकून रहने से बेहतर मानसिक दशा में रह सकेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का इरादा रखने वाले लोग इस दिशा में थोड़ा गंभीर हो सकते हैं। आज कोई आपको अपने साथ लांग ड्राइव के लिए ले जा सकता है, उत्साहित रहेंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : डार्क ग्रे

मीन

नियमित व्यायाम और उचित डाइट के जरिये शेप में वापस आने का सपना पूरा हो सकेगा। परिवारिक स्तर पर किए गए बदलाव आपको पसंद नहीं आने वाला है, बर्दाश्त करना होगा। यात्रा पर जाना आपके लिए सुखद रहेगा कोई सुअवसर मिलने की संभावना दिख रही है। आज किसी करीबी या दोस्त को आपके मदद की जरुरत पड़ सकती है, उपलब्ध रहें।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : ब्राउन

टिप्स 

  • दरवाजे के खुलने या बंद होने के दौरान अवरोध उत्पन्न होने से मिलने वाले अवसर बाधित हो सकते हैं। इसलिए दरवाजा पूरी तरह से खुलने वाला होना चाहिए।
  • अपने बेडरुम या बैठक में साइड टेबल पर सुनहरे रंग का लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखें। यह सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के साथ साथ सगे संबंधियों के साथ मधुर रिश्ते बनाने के लिए भी लाभप्रद होगा।
  • पूर्वोत्तर में घोड़े की मूर्ति विद्वानों या विद्यार्थियों को प्रमुखता दिलाता है, पढ़ाई में अव्वल आने के लिए छात्रों को उत्तर-पश्चिम दिशा में घोड़े की मूर्ति रखने से उन्हें छात्रवृत्ति मिल सकती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News