07 November 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;
07 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है।
07 नवंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र: ज्येष्ठा, मूल
योग: अतिगण्ड, सुकर्मा
करण: गर, वणिज, विष्टि
सूर्योदय : 06:42 AM
सूर्यास्त : 05:28 PM
ये भी पढ़ें :Swapan Shastra: स्वप्न में सोने-चांदी के गहने देखने का ये फल जानकर चौकन्ने हो जाएंगे आप
मेष
आज आपका दिन मजेदार रहने वाला है,कला के प्रति दिवानगी बढी रहेगी। किसी करीबी के प्रति पैदा हो चुकी गलतफहमी दूर कर संबंध सहज बनाएंगे। पाचनतंत्र संबंधी कोई समस्या होने की संभावना है,खाने पीने का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक
वृषभ
आपकी उर्जा और क्षमता का समुचित उपयोग हो पाए इसके लिए काम मैनेज करें। परिवार के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त रहेंगे ,साथ वक्त गुजारना मुश्किल होगा। वैसे तो आप फिट और सेहतमंद रहेंगे लेकिन एक छोटी समस्या है जिसे तत्काल ध्यान दें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
मिथुन
आज आप परिवार के प्रति जिम्मेदारी और समाज के प्रति दायित्व दोनों निभा पाएंगे। परिवार में बच्चे का जन्म होने वाला है जिसकी वजह से जश्न का माहौल हो सकता है। सेहत को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी, खुलकर जीने का आनंद ले सकेंगे।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पर्पल
कर्क
आज जीवन में कुछ नया करने के लिए तैयार रहेंगे,कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। कोई आपसे लिया गया उधार चुकाने में अपेक्षा से ज्यादा वक्त लगाएगा, तैयार रहें। अपने पैरेंट्स के साथ किसी बात को लेकर मतभेद लगातार बढते जाने के संकेत हैं। योग मेडिटेशन के साथ ही फिटनेस के लिए खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
सिंह
किसी नई जिम्मेदारी की वजह से आपकी व्यस्तता बढने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के सदस्यों के बीच एकता और प्रेम मजबूत बने रहने की अपेक्षा की जा सकती है। किसी नए असाइनमेंट की वजह से आपकी व्यस्तता बढने वाली है,ध्यान काम में रहेगा। किसी शारीरिक समस्या के दुबारा उभर आने से मानसिक रुप से भी परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : नारंगी
कन्या
जीवन के प्रति कुछ सकारात्मक सोच बना पाएंगे जिसका फायदा भविष्य बना सकता है। साइड बिजनेस से होने वाले मुनाफे को स्टॉक मार्केट या किसी अन्य स्कीम में लगाना चाहेंगे। किसी रिश्तेदार का लंबे समय बाद मिलने आना परिवार में खुशी का संचार कर सकता है। तनाव को दूर भगाने के लिए घर की साजसज्जा में थोड़ा परिवर्तन कर सकते हैं।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग :सफेद
तुला
अपने स्किल सुधार कर मूल्य बढाने में सफल रहेंगे,अपेक्षित सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी का स्तोत्र बढने वाला है,बावजूद इसके पैसे की समस्या रहेगी। परिवार के लोगों की भावना को समझना जरुरी होगा, बच्चों को आपका वक्त चाहिए। किसी जटिल हो चुकी बीमारी से पूरी तरह छुटकारा मिल जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी
वृश्चिक
अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई ट्रेनिंग लिए जाने की संभावना है। निवेश का प्लान कर रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लेना चाहिए। परिवारिक में शांति और प्यार बनाए रखने के लिए समझदारी से काम लें। आप मानसिक सुकून के लिए योग या धार्मिक गतिविधि का सहारा ले सकते हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
धनु
सकारात्मक तरीके से दिन की शुरुआत करने से पूरे दिन खुशी और स्फूर्ति महसूस होगी। आपको कई अलग अलग श्रोत से आमदनी होने की संभावना नजर आ रही है। घर में किसी मेहमान के आने से आज खुशी और रोमांच का माहौल रहने की उम्मीद है। फिट रहने के लिए समुचित डाइट के साथ ही हल्के व्यायाम करते रहना बेहतर परिणाम देगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक
मकर
आपको आमदनी बढाने के किसी विकल्प का आइडिया मिलेगा जो फायदेमंद रहने वाला है। प्रोयजनों के साथ खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं,पारस्परिक संबंध में सुधार होने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोगों को अपने पसंद की जगह पर ट्रांसफर मिल जाने की उम्मीद दिख रही है। आपका हंसमूख मिजाज सकारात्मक बनाए रखेगा जिसकी वजह से मानसिक दशा अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का नीला
कुंभ
आपके सितारे बुलंद हैं कोई भी बाधा आपका रास्ता नहीं रोक पायेगी। खर्च बढ जाने के संभावना है, बजट पर फिर से विचार करने की जरुरत है। आज आपको नाम और शोहरत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। सक्रिय जीवनशैली समुचित डाइट और हल्के व्यायाम की वजह से फिट रहेंगे।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मजेंटा
मीन
आज किस्मत आपके साथ है रास्ते आने वाली सभी वाधाओं को पार कर लेंगे। अपने करीबी लोगों के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा, रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपको अपने काम और दायित्व के प्रति ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है। जागिंग और मेडिटेशन करना आपको फिटनेस के साथ ही सुकून महसूस कराएगा।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पर्पल
टिप्स
- घर की सीढी वाला हिस्सा रोशनी से भरपुर हो। इससे घर में ची का प्रवेश होता है। सीढी घर को बांटने वाला हिस्सा होता है, इसे रोशन रखकर आप इन कमियों को दूरकर सकते हैं।
- पैसा हमेशा काले बैग या पर्स में रखें। काले रंग को फेंगशुई में धन का रंग माना गया है इसलिए काले रंग के पर्स में पैसा रखने से धन में वृद्धि होती है।
- अपने घर के मुख्य दरवाजे पर पीतल का बना हुआ नंबर लगाएं। आपके घर में ची का प्रवाह मुख्य द्वार से ही होगा। इसलिए ची को पहले दरवाजे से घर में प्रवेश दें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)