10 August 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-08-09 07:35 GMT

10 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है।

10 अगस्त 2021 पंचांग

नक्षत्र : मघा, पूर्वा फाल्गुनी

योग : परिघ, शिव

करण : बालव, कौलव, तैतिल, गर

सूर्योदय : 5:49 AM

सूर्यास्त : 06:58 PM

ये भी पढ़ें : Swapan Shastra : नौकरी और तरक्की मिलने से पहले भगवान देते हैं ये तीन संकेत, परन्तु किसी के साथ ना करें शेयर

मेष

शेप में वापस आने की चाहत आपको नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित कर सकती है। कुछ भी नया करन से पहले परिवार के लोगों में उत्साह भरना ज्यादा आवश्यक है। किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। यदि आप चौकन्ने नहीं रहेंगे तो प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बुरी खबर सुननी पड़ सकती है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : इंडिगो

वृषभ

सेहत के स्तर पर आज आप खुद को बहुत अच्छी किस्मत वाला मान सकते हैं। किसी परिवारिक मुद्दे पर अडिग रहेंगे लेकिन रास्ता निकलना मुश्किल लग रहा है। आप में स कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना अब साकार हो जाने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात आज आपको सौंप दिए जाने की संभावना नजर आ रही है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : सफेद

मिथुन

परिवार का कोई सदस्य आपको अपनी उपलब्धि से गर्व करने का अवसर दे सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर मन में विचार कर रहे हैं तो उसे जल्द फाइनल कर लें। बिना सोचे समझे की जाने वाली खरीददारी आपकी वित्तीय सेहत को खराब कर सकती है। समाजिक क्षेत्र में हाल ही में हुए गतिविधि को लेकर आप उत्साहित मूड में रहने वाले हैं।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : ब्राउन

कर्क

सेहत के प्रति जागरुक लोगों का ग्रुप ज्वाइन करने का असर आपकी सेहत पर दिखेगा। परिवारिक माहौल को खुशनुमा और उत्साहजनक बनाए रखने की कोशिश सफल होगी। किसी खूबसूरत जगह की यात्रा का प्लान बनने को लेकर बेहद उत्साहित रहने वाले हैं। प्रॉपर्टी के किसी पुराने मसले को समय रहते सुलझा लेना अति आवश्यक लग रहा है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : गहरा पीला

सिंह

सेहत के स्तर पर आपके द्वारा उठाए गए कदम का साकारात्मक असर नजर आएगा। परिवारिक माहौल को साकारात्मक बनाए रखने के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। दोस्तों का ग्रुप आपको किसी ट्रिप के लिए आमंत्रित करने वाला है,मस्ती के लिए तैयार रहें। बेहतर छूट पाने के लिए आप किसी खरीददारी को फिलहाल के लिए टाल सकते हैं।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : रॉयल ब्लू

कन्या

जिन लोगों ने व्यायाम में पसीना बहाना शुरु किया है उनकी फिटनेस संतोषजनक रहेगी। परिवार के लोगों या दोस्तों को अपने आइडिया में शामिल होने के लिए राजी करना होगा। लंबी यात्रा पर जाने के लिए गाड़ी का चुनाव सफर के मजे को बोरिंग कर सकता है। प्रॉपर्टी के सेल को अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है, बेझिझक आगे बढ सकते हैं।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : डार्क ग्रे

तुला

अपना बढता हुआ वजन कम करना आज आपकी प्राथमिकता में रहेगा। परिवार के लोगों के साथ ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। वेकेशन पर जाने के लिए आप किसी अद्भूत जगह की तलाश कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों के नई प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना नजर आ रही है।

शुभ अंक :11

शुभ रंग : क्रीम

वृश्चिक

नियमित दिनचर्या का पालन और सक्रिय जीवन शैली आपको ऊर्जावान बनाएगा। आज आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है, इसके लिए तैयार रहना होगा। प्रॉपर्टी के संबंध में आज कोई निर्णायक कदम न उठाएं , समय प्रतिकूल लग रहा। किसी करीबी की उपलब्धि को लेकर गर्व का अनुभव किए जाने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : फिरोजा

धनु 

किसी पुरानी बीमारी से जल्द ही पूर्णतः छुटकारा मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है। फोकस और दृढ संकल्प के जरिये आप परिवार के लिए कोई ठोस कदम उठा सकेंगे। किसी अनदेखे जगह की यात्रा पर जाना बेहद जानकारी प्रद और रहने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी के संबंध में कोई भी निर्णय लेने के लिए आज का दिन सही रहेगा, आगे बढ सकते हैं।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : स्लेट ग्रे

मकर

आपके अपने सतत प्रयास से सेहत और फिटनेस बरकरार रहने वाला है, बेफिक्र रहें। आपकी आमदनी इस लायक रहेगी की आप मनचाहा कोई लक्जरी आइटम खरीदेंगे। थकान से बचने के लिए आपको सीमित यात्रा करने की जरुरत है, ऊर्जा संचित होने दें। प्रॉपर्टी के सेल परचेज के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा, आगे बढ सकते हैं।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : नारंगी

कुंभ

मौसम में बदलाव की वजह से बीमार हुए लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होगा। लोगों की अनुपलब्धता के कारण फैमिली गैदरिंग का प्रयास सफल होना अनिश्चित है। पैसा बचाने के लिए अपनी गाड़ी के बदले पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग सही रहेगा। पढाई के क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको किसी की मदद लेने की जरुरत है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : मजेंटा

मीन

नए उद्दयमी खुद को आर्थिक स्तर पर स्थिर करने में सफल हो सकते हैं, प्रयास करते रहें। परिवारिक जीवन मजबूत रहने वाला है,आपसी रिश्ते में प्रगाढता बढने की उम्मीद है। जिस गाड़ी को चलाने का अनुभव न हो उसे लेकर व्यस्त सड़क पर निकलना सही नहीं। करीबी लोगों या दोस्तों के साथ शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : ब्राउन

टिप्स 

  • अपने घर में चीनी मिट्टी या सामान्य मिट्टी के बने बर्तन में पौधे रखने से आपसी रिश्तों में स्थिरता आती है।
  • जब आप घर से बाहर निकलें तो अपने मुख्य दरवाजे पर रखे एक कटोरे या जार में एक सिक्का अवश्य डाल दें। ऐसा करने से आपके मजबूत इरादे की पुष्टि होती होती है।
  • सकारात्मक और उत्साह बढाने वाली तस्वीर अपने घर में लगायें। आप अपने पसंद की कोई भी तस्वीर चुन सकते हैं जो आपको धन, उत्साह या मनोबल बढाने वाली लगे ।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News