11 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...;

Update: 2021-01-10 09:49 GMT

11 जनवरी 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।

11 जनवरी 2021 का पंचांग

नक्षत्र : अनुराधा

योग : गण्ड

करण : तैतिल

सूर्योदय: 07:15

सूर्यास्त : 17:53

Also Read: Garud Puran : भगवान विष्णु ने गरुड़ को बताई थी किस पाप की क्या है सजा, जानिए...


मेष

परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मौजूदा प्रॉपर्टी पर अच्छे दाम मिलने के संकेत हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने से आप संतुष्ट रहेंगे। अच्छी सेहत के लिए आप जिम या नई एक्सरसाइज रूटीन शुरू कर सकते हैं।

लव फोकस-अपने पार्टनर के लिए समय निकालना आपके संबंधों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

लकी नंबर: 6

लकी कलर: क्रीमसन


वृषभ

कार्यक्षेत्र में कोई सहकर्मी आपको अपने कार्य से विचलित कर सकता है। शक और संदेह से दूर रहने से मानसिक तनाव कम होगा। बचे हुए कार्य पूरे करने के लिए आज का दिन शुभ होगा। व्यवसायिक मामलों में चिंताजनक स्थिति के होने की संभावना है।

लव फोकस-प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

लकी नंबर: 2

लकी कलर: क्रीम


मिथुन

सकारात्मक सोच सामाजिक जीवन में सबके साथ संबंध सुधारने में कारगर साबित होगी। घर में कलह लाने वाले परिजनों से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपको उधारी न मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र उतार-चढ़ाव से भरा होगा।

लव फोकस-सिंगल्स को आज अपनी लव लाइफ में कोई ख़ुशी की खबर मिलने के योग हैं।

लकी नंबर: 1

लकी कलर: लाइट येलो


कर्क

आप अपने दोस्तों के साथ कुछ नया प्लान करेंगे। आपकी व्यस्तता के कारण परिवारवाले आपसे दूरी बनाये रखेंगे। बाहर घूमने जाने से आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। उधारी के पैसे वापस मिलने से आर्थिक स्थिति स्थिर रहने के संकेत हैं।

लव फोकस-निजी जीवन में एक नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है।

लकी नंबर: 7

लकी कलर: बेबी पिंक


सिंह

सामाजिक जीवन में आपके मिलनसार स्वभाव से आप दोस्तों के चहेते बने रहेंगे। कोई प्रभावशाली व्यक्ति से मिलना आपके व्यवसायिक जीवन के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई के को लेकर छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सेहत को लेकर अधिक चिंता करने से मानसिक तनाव होने के संकेत हैं।

लव फोकस-आप अपने पार्टनर को प्राथमिकता देंगे और उनके साथ समय बिताएंगे।

लकी नंबर: 22

लकी कलर: डार्क रेड


कन्या

नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में वर्कलोड बढ़ने के संकेत हैं। आपकी व्यवसायिक व्यस्तता के चलते आपके परिवारवाले आपके लिए चिंतित रहेंगे। बढ़ते खर्चों से आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने की संभावना है। रूटीन से हटकर कहीं छुट्टियां बिताने जाने की आपकी इच्छा आज पूरी नहीं हो पायेगी।

लव फोकस-अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने से आपके संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

लकी नंबर: 22

लकी कलर: टर्कोईज़


तुला

कला के क्षेत्र से जुड़े जातक अपने नियम और शर्तों पर काम करने में सक्षम होंगे। ऑफिस में समस्या को सुलझाने के आपके सुझाव सीनियर्स को काफी प्रभावित करेंगे। फैशन और टैक्सटाइल से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि के योग हैं। अपना घर खरीदने का आपका सपना आज साकार नहीं होने की संभावना है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

लव फोकस-लव लाइफ उत्साह से भरी होगी।

लकी नंबर: 8

लकी कलर: पैरेट ग्रीन


वृश्चिक

व्यवसाय से जुड़े लोगों को यात्रा करने से बिजनेस के लिए नए विकल्प मिलने के संकेत हैं। छुट्टी के लिए दी गई अर्ज़ी मंजूर होगी। नियमित इनकम आर्थिक स्थिति को संतोषजनक बनाये रखेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपेक्षाओं से अधिक सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में शुभचिंतकों के सुझाव आपके लिए कारगर साबित होंगे।

लव फोकस-जल्द ही विवाहबद्ध होने वाले प्रेमी युगलों की लव लाइफ काफी एक्साइटिंग होगी।

लकी नंबर: 8

लकी कलर: नेवी ब्लू


धनु

आपके पक्ष में संपत्ति-संबंधित निर्णय आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार में चल रहा तनाव का माहौल खत्म होने की संभावना है। किसी नए पर्यटक स्थल पर घूमने जाने से आपका मन प्रसन्न होगा। अपने करीबी मित्र के साथ चल रही अनबन को आप सुलझाने में सफल होंगे।

लव फोकस-प्रेमी/प्रेमिका के साथ सुखद समय व्यतीत करने के योग हैं।

लकी नंबर: 6

लकी कलर: क्रीमसन


मकर

कोई सकारात्मक समाचार की प्रतीक्षा कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन शुभ होगा। कुछ लोग सामाजिक व्यस्तता के कारण कार्य की ओर ध्यान केंद्रित करने में विफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरने की आशा की जा सकती है। आपके परिवार के साथ वेकेशन पर जाने के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-आपके पार्टनर आपको आज समय नहीं दे पाएंगे।

लकी नंबर: 5

लकी कलर: टर्कोईज़


कुंभ

व्यवसायिक जीवन में आपके सुझावों को स्वीकृति मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से दोस्ती बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। किसी जरूरी काम से आपके विदेश यात्रा करने के योग हैं। सामजिक समारोह में आप सबसे लोकप्रिय व्यक्ति बनकर उभरेंगे।

लव फोकस-पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको उत्साह से भर देगा।

लकी नंबर: 3

लकी कलर: लेमन


मीन

फिज़ूलख़र्ची पर लगाम कसने से आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। घर के किसी युवा व्यक्ति का दुर्व्यवहार आपको परेशान करेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं होने के संकेत हैं। किसी समारोह या सम्मलेन में शामिल होने के लिए आपको विदेश यात्रा करने का निमंत्रण मिल सकता है।

लव फोकस-प्रेम की तलाश में निकले नौजवानों को कामयाबी हाथ लगेगी।

लकी नंबर: 1

लकी कलर: लाइट येलो

टिप्स

• अपने बिस्तर से उस सामान को दूर रखें जो आपको काम की याद दिलाता हो।

• दरवाजे के विकल्प में मोती का झालर या परदे का इस्तेमाल करें। साजसज्जा का यह नजारा आपमें स्पर्श का एहसास जगाएगा और रोमांस के लिए प्रेरित करेगा।

• अपनी मानसिक दशा को उत्तेजित और जीवंत बना कर रखें। ध्यान रखें कि जहां कहीं भी आप काम कर रहे हैं, वहां आसपास का रंग ऐसा हो, जो आपकी मानसिक क्षमता को सक्रिय और ऊर्जावान रखे। 

Tags:    

Similar News