11 November 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;
11 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बृहस्पतिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।
11 नवंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र: श्रवण, धनिष्ठा
योग: वृद्धि, ध्रुव
करण: वणिज, विष्टि, बव, बालव
सूर्योदय : 06:44 AM
सूर्यास्त : 05:25 PM
ये भी पढ़ें :Dev Uthani Ekadashi 2021: देव उठनी एकादशी 14 या 15 नवंबर, जानें सही डेट और भूलकर भी ना करें ये काम
मेष
मेष राशि के लोग अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं, इन्हें किसी के लिए बदलना पसंद नहीं। दूरदर्शी योजना के साथ कड़ी मेहनत किया जाना आपके पक्ष में काम करेगा,सफलता मिलेगी। आज आपको परिवार के बुजुर्ग की सेवा में व्यस्त रहना पड़ सकता है,संतोषजनक दिन बीतेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में काम का दबाव अत्यधिक बढ जाने से इसे समायोजित कर पाना कठिन होगा। अपने समय का सेहत के लिए निवेश करने से बेहतर और कोई कदम नहीं हो सकता,प्रयास करें ।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम
वृषभ
आज आपको किसी मामले को बढा चढा कर रखने की जरुरत महसूस हो सकती है। आप एक ऐसी जिंदगी से बोरियत महसूस करने वाले हैं जिसमें कोई रोमांच नहीं हो। पैसे के मामले में आज आपको असमंजस जैसी स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। एक ही समय में काम का बोझ ज्यादा बढ जाना तनाव बढाने वाला है, रास्ता निकालें। आप किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने की प्रवृति रखते हैं,सतर्क रहना होगा। आज आप किसी ऐसी गतिविधि में हिस्सा लेने वाले हैं जिससे आंतरिक खुशी मिलती है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
मिथुन
इस राशि का स्वामी बुध है जो आपमें बातचीत की अच्छी क्षमता पैदा करता है। आपके द्वारा किए गए निवेश से आज शानदार आमदनी होने की संभावना है। नए अवसर का आनंद लेंगे और अपने परिवार के साथ मौज मस्ती कर पाएंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज व्यस्तता अत्यधिक रहने वाली है,संभालना कठिन होगा। परहेज और सावधानी से रहते हुए आप अच्छी सेहत का आनंद उठा सकते हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन
कर्क
आज आप आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं,लोगों के बीच चर्चा में रहेंगे। आमदनी बढाने का रास्ता मिलने वाला है ,उस दिशा में कदम बढा सकते हैं। कुछ पैंडिंग बिल चुका पाने में सक्षम साबित होंगे,सुकून महसूस कर सकेंगे। आज आपको अपने पेरेंट्स की ओर से भी आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। आपके मित्र आज आपका फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं, सतर्क रहें। न सिर्फ शरीर बल्कि आपके मस्तिष्क को भी अच्छे नींद की जरुरत महसूस होगी।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा फिरोजा
सिंह
अनुभव से आपको जीवन का बहुमूल्य सबक मिलने वाला है,जो इगो कभी नहीं करने देगा। यदि आप कोई गेजैट खरीदने का मन बना रहे हैं तो प्लान कर लें आज अनुकूल समय है। भले ही आपकी शादीशुदा जीवन में कितनी भी परेशानी है सकारात्मकता बनाए रखेंगे। बेहतर अवसर की तलाश आपको एक कंपनी से दूसरी कंपनी तक जाने का मौका देगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, उर्जा और उत्साह से पूर्ण महसूस किए जाने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : डीप स्काई ब्लू
कन्या
कन्या राशि वाले विश्वसनीय विवेकपूर्ण और संगठित होते हैं स्थिति के हिसाब से नजरिया विकसित करते हैं। आपके अच्छे क्रेडिट स्कोर के कारण कोई लोन लेना आसान रहेगा, जल्द ही अप्लाई किए जाने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र से एक विशेष जुड़ाव होने के कारण आपको एक शानदार अवसर मिलने वाला है,दिल थाम कर बैठें। प्रोफेशनल क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कदम बढाने में आपका टेक्निकल स्किल काम आएगा,प्रयास करते रहेंगे। आज का दिन आरामदायक रहने वाला है, इसका उपयोग खासतौर पर जरुरी प्लान बनाने में कर सकेंगे।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
तुला
तुला राशि वाले लोग जीवन में सुंदरता के आग्रही होते हैं,हर चीज में सौंदर्य को ज्यादा महत्व देंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करना एक बेहतर कदम साबित होने वाला है,अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। यदि जीवनसाथी का मूड रोमांटिक है तो ,पुरानी बातें कुरेदने या जिद्द में आने से बचना चाहिए। सहकर्मियों से हर काम में मदद मिलते रहने की उम्मीद है,अपेक्षित परिणाम रहने वाला है। किसी से मिले एहसान को लौटाने का समय आ गया है,अवसर पर तैयार रहने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी
वृश्चिक
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप अपनी पुरानी विचारधारा बदलकर नई चीजें अपना रहे हैं। अपने दिल को थाम कर बैठें लंबे इंतजार के बाद किसी ट्रिप पर जाने का मौका मिलने वाला है। आप अपने जीवन को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं आपको उसी अनुरुप व्यवहार करना होगा। आज आपके उपर भावनात्मक विचार हावी रहने की संभावना है, मन को बहलाने का प्रयास करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात होने वाली है जिससे कमाई बढाने का रास्ता मिल सकता है। आपको अपने खाने पीने के साथ ही सोने का समय भी निर्धारित करने की आवश्यकता है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन
धनु
इस राशि के लोग आज स्वयं को दुनियां का सबसे भाग्यशाली इंसान मान सकते हैं। पैसा बढाने का जरिया तलाशने वालों को बहुत हद तक सफलता मिल जाने की उम्मीद है। ट्रिप पर जाने से पहले आप वहां किए जाने वाले काम की लिस्ट बना लेने का प्रयास करेंगे। तनावपूर्ण स्थिति को संभालने का हुनर और तीक्ष्ण बुद्धि से प्रोफेशनल क्षेत्र में बेहतर करेंगे। आज आप अपने खान पान के तौर तरीके को पूर्ण रुप से बदल देने का प्लान कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम
मकर
यदि आपने हाल में कोई परीक्षा दी है तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। आज आपसे कोई निर्णय लेने में गलती होने की संभावना है,इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। अतीत की किसी बात से निराश हैं तो परिवार के किसी सदस्य से बात करें,राहत मिलेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की उम्मीद है, प्रमोशन की अपेक्षा रख सकते हैं। आप किसी ऐसी नौकरी में हैं जिसमें ज्यादा चलना पड़ता है अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
कुंभ
विद्रोही और अद्वितिय लगने वाले कुंभ राशि के लोंगों में सहजता और स्वतंत्रता की प्रवृति होती है। जो लोग व्यापार की दुनियां में शामिल नहीं हैं उन्हें पैतृक कारोबार से धन मिलने की संभावना है। किसी के द्वारा किए गए इशारे की भावना समझने का प्रयास करें उसे गलत समझना उचित नहीं। कार्यक्षेत्र में आपकी गति थोड़ी धीमी रहने की संभावना है,धैर्य बनाए रखें थोड़ा वक्त लगेगा। जिम या व्यायाम के लिए अपने व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा वक्त निकलने की जरुरत है, प्रयास करें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : ब्राउन
मीन
आमतौर पर आप मिलनसार स्वभाव के रहते हैं पर कभी कभी मूडीनेस हावी हो सकता है। आर्थिक स्तर पर आ रही समस्या से छुटकारा मिलने वाला है,तरक्की होने की उम्मीद है। वित्तीय स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने के संकेत हैं,बिजनेस का विस्तार कर सकेंगे। आप स्वयं को किसी गलती के लिए माफ नहीं कर पाएंगे, सहज रहने की आवश्यकता है। आज का दिन आपके लिए वाहवाही और प्रशंसा से भरा हुआ रहने वाला है,उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन
टिप्स
- सीढी के निचले पायदान पर एक बड़ा पौधा लगाएं। सीढी घर को दो भागों में बांटता है, इससे घर के दोनों हिस्सों मे उर्जा बंट जाती है। पौधा लगा देने से ची की उर्जा बनी रहती है और घर के दोनों हिस्से आपस में जुड़े रहते हैं।
- खिलौने वाला मोबाइल लेकर सीढी के अंदर के पायदान पर टांग दें। यह आपकी खुशी और भाग्य को बढाता है।
- एक छोटा सा चौमुखी क्रिस्टलबॉल अपने बेडरुम की छत से लगाएं और इसे नौ इंच लम्बे लाल रिबन से बांध दें। यह आपके प्यार भरे जीवन को रंग से भर देगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)