12 February 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक
  • जानें अपनी लव लाइफ और वास्तु टिप्स के बारे में
;

Update: 2021-02-11 18:45 GMT

12 February 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

12 फरवरी 2021 का पंचांग

नक्षत्र : धनिष्ठा

योग : परिघ

करण : किस्तुघन

सूर्योदय : 07:05 एएम

सूर्यास्त : 06:17 पीएम

Also Read : Magh Gupt Navratri 2021: माघ गुप्त नवरात्रियों में 10 दिन होगी मां भगवती की पूजा, जानें कलश स्थापना का समय और महत्व


मेष

आपके अच्छे सुझावों और मेहनत के चलते कार्यक्षेत्र पर स्थिति मज़बूत होगी। शहर से बाहर किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विवाद जल्दी सुलझ सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - केसरिया


वृषभ

परिवार के किसी युवा पर गर्व महसूस होगा। जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अतिरिक्त संपत्ति खरीदकर नए स्थान पर शिफ्ट हो सकते हैं। दूसरों के प्रति आपकी चिंता समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

लव फोकस-काम के चलते अपने साथी से मिलना मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - सिल्वर


मिथुन

परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। निजी मामलों में पेशेवर रवैया अपनाने से बचें। किसी प्रॉपर्टी के अच्छे दाम मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय आवश्यक चीज़ों पर ध्यान दें।

लव फोकस-अपने साथी के साथ मज़ेदार समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – बेबी पिंक


कर्क

कार्यक्षेत्र पर कोई प्रतिष्ठित असाइनमेंट मिल सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाना आनंददायक रहेगा। प्रॉपर्टी की कोई अधूरी डील लाभप्रद रूप से पूरी होने की उम्मीद है। आपके शुभचिंतक आपका सहयोग करेंगे।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – लेमन


सिंह

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को वांछित कंपनी से अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। गृहणियां घर में बदलाव करने में सफल होंगी। परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियों पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – नारंगी


कन्या

कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन दूसरों से बेहतर रहेगा। सड़क मार्ग से यात्रा करने में समस्या हो सकती है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए समय अच्छा चल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याएं जल्द दूर होंगी।

लव फोकस-प्रेम संबंधों को नए स्तर पर ले जाने की सोच सकते हैं।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – बोटल ग्रीन


तुला

किसी नए व्यवसाय में मिले लाभ के चलते मूड अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल ना हो पाने के कारण निराश हो सकते हैं। किसी के साथ शहर से बाहर यात्रा पर जाने की संभावना है। किसी विवादित प्रॉपर्टी को अपने नाम कराने में सफल होंगे।

लव फोकस-विवाह योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – सफेद


वृश्चिक

परिवार में चल रहा कोई विवाद शांति से सुलझ जाएगा। कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – लेवेंडर


धनु

अच्छी सेहत और सकारात्मकता के चलते अच्छे से प्रयास कर पाएंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक और शिक्षाप्रद होगा। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के चलते प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे।

लव फोकस-आपके साथी के साथ आपके संबंध मज़बूत होंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – नारंगी


मकर

सकारात्मक सोच और फिट और ऊर्जावान रखने में मदद करेगी। परिवार में कुछ अच्छा करने का मौका मिल सकता है। स्कूल या कॉलेज से किसी टूर पर जाने की संभावना है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

लव फोकस-अपने साथी के साथ समय बिताने से संबंध मज़बूत होंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – लेवेंडर


कुंभ

जीवनशैली में किए गए बदलाव का सेहत पर सकारात्मक प्रभाव होगा। पारिवारिक जीवन से संतुष्ट रहेंगे। मकान मालिकों को अच्छे दाम में किराएदार मिलेंगे। पढ़ाई में अपने प्रयासों से आगे रहने में सफल होंगे।

लव फोकस-कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – फोरेस्ट


मीन

सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार के लोग आपकी कमियों के बावजूद आपको स्वीकार करेंगे। किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देने से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ अंक – 16

शुभ रंग – गुलाबी

टिप्स

1. तीन टांगों वाला मेंढक जिसके मुंह में सिक्का हो, बहुत ही शुभ माना जाता है। मेंढक को घर या ऑफिस में मुख्य दरवाजे के अंदर रखना चाहिए। यह आपकी संपन्नता को बढ़ाता है।

2. नीलमणि का एक टूकड़ा अपने कम्प्यूटर पर या कार्यस्थल पर रखें। नीलमणि के प्रभाव से आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप शांति से अपना काम कर पाएंगे।

3. प्रेमियों को प्रेम की प्रगाढ़ता बनाए रखने के लिए दिल के आकार का गुलाब का क्वार्टज रखना चाहिए।

Tags:    

Similar News