13 August 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;
13 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।
13 अगस्त 2021 पंचांग
नक्षत्र : हस्त, चित्रा
योग : साध्य, शुभ
करण : बालव, कौलव, तैतिल
सूर्योदय : 5:53 AM
सूर्यास्त : 06:58 PM
ये भी पढ़ें : Nag Panchami 2021 : कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए नागपंचमी का दिन है सबसे उत्तम, करें ये उपाय
मेष
किसी अक्षम व्यक्ति की मदद करने के लिए की गई पहल आपको प्रशंसा दिलाएगा। किसी समारोह या पार्टी का आयोजन पॉकेट पर भारी पड़ने की संभावना दिख रही है। लाइफस्टाइल से जुड़ी परेशानियों के प्रति आपको सावधान रहने की जरुरत है, ध्यान रखें। आज कोई आपको उकसाने का प्रयास कर सकता है ,अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क ब्राउन
वृषभ
आज आपको किसी डील के जरिये शानदार मुनाफा हासिल होने वाला है,भरोसा रखें। सेहत के लिए उठाए गए कदम कारगर साबित होने वाला है,उर्जावान महसूस करेंगे। आज आप वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जल्द ही जाने का संयोग बनेगा। प्रोफेशनल स्तर पर मिली कामयाबी पर प्रतिद्वंदी भी तारीफ करने को मजबूर होंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : कॉफी
मिथुन
बिजनेस पर्सन को अपने नए वेंचर से अच्छी आमदनी होने के संकेत हैं। प्रोफेशनल स्तर पर अपनी योजना को विस्तार देने का साधन मिल जाएगा। निकट समय में घरेलू स्तर पर आपको किसी के सहयोग की जरुरत होगी। पढाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब रहेगी, बेस्ट देने का प्रयास रहेगा।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पिच
कर्क
सेहत को लेकर उठाए गए कदम का फायदा जल्द ही महसूस कर पाएंगे। घरेलू क्षेत्र में कोई पहल करने में समस्या आ सकती है,लेकिन आगे बढना होगा। आपकी कोई प्रस्तावित यात्रा आगे के लिए टल जाने की संभावना नजर आ रही है। पैतृक संपत्ति आपके नाम पर किए जाने की उम्मीद है,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गहरा नीला
सिंह
कहीं से मिला गिफ्ट या पैतृक धन से आर्थिक स्तर पर मजबूती आने वाली है। फिटनेस को लेकर आपके द्वारा किया गया प्रयास सुखद परिणाम देने वाला है। किसी परिवारिक समारोह में शामिल होने जाना रोमांचक अनुभव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किए जाने वाले किसी काम को लेकर गंभीर होने की जरुरत है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
कन्या
परिवार के किसी शादीयोग्य सदस्य के लिए जोड़ीदार मिल जाने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय शानदार साबित होने वाला है। आज किसी का बड़ा दिल आपके लिए आर्थिक स्तर पर सहायक हो सकता है। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होने की उम्मीद दिख रही है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बेज
तुला
लंबे समय से बीमार चल रहे लोग अपनी सेहत में तेजी से सुधार का अनुभव करेंगे। शादीयोग्य लोगों को अपने लिए सही पार्टनर के चुनाव में परेशानी आ सकती है। लंबी यात्रा पर निकलने से पहले आपको अपने वाहन की जांच कर लेनी चाहिए। प्लॉट या जमीन के ड्रॉ में आप भाग्यशाली साबित होने वाले हैं, दिल थाम कर बैठें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मरुन
वृश्चिक
फिटनेस के लिए आपके द्वारा की जा रही मेहनत अपना असर दिखाने वाली है। परिवार का कोई सदस्य आज आपके सब्र आजमा सकता है, नियंत्रण रखना होगा। बहुत अधिक यात्रा आपको परेशान कर सकती है, लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। पढाई के क्षेत्र में आप खुद को सुरक्षित स्थिति में महसूस कर सकते हैं, भरोसा रखें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : पीला
धनु
प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा शुरु किए गए किसी काम का अच्छा रिव्यू मिलने वाला है। आज आपके कुछ परिवारिक मामलों में उलझे रहने की संभावना है,काम सफल होगा। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ विचार किए जाने की उम्मीद है, इसे लागू करने का प्रयास करेंगे। पढाई के क्षेत्र में आप की मेहनत लक्ष्य की अनुकूल चलता रहेगा,सफलता की अपेक्षा रखें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
मकर
घरेलू स्तर पर आज शांति कायम रहने की उम्मीद नजर आ रही है, निश्चिंत रहें। परिवार के नौजवान के साथ खराब संबंध अब सुधरता हुए नजर आ रहा है। लोन के लिए प्रयास करने वाले लोग इसके लिए जरुरी पेपर वर्क पूरा कर सकेंगे। आज आपको आमदनी का नया जरिया मिलने की उम्मीद है,आमदनी बढने वाली है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : केसरिया
कुंभ
प्रोफेशनल स्तर पर महत्व रखने वाले लोगों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। सेहत के स्तर पर किए जा रहे प्रयास आपको मनचाहा फिटनेस दे सकता है। घर में किसी मेहमान के आगमन से उत्साह का वातावरण रहने की उम्मीद है। किसी भी आकर्षक दिखने वाले स्किम में पैसा लगाने से पूर्व अच्छे से विचार कर लें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लेवेन्डर
मीन
परिवार के लोगों का रियूनियन होने की संभावना है , कई लोगों से वर्षों बाद मिल पाएंगे। एक शार्ट वेकेशन पर जाना आपकी मानसिक सेहत के लिए शानदार रहेगा। आप में से कुछ लोगों का घर या जमीन खरीदने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी काम को आधा अधूरा छोड़ देने की आदत पर काबू पाना होगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पिच
टिप्स
- अपने जीवन में मददगार लोगों को जोड़ने के लिए आप एक अच्छी आवाज वाला विंड चाईम लगा सकते हैं। धातु का बना विंड चाईम घर या ऑफिस के सामने दाहिने किनारे पर लगाएं।
- घर का मुख्य दरवाजा सुंदर और खुला-खुला दिखना चाहिए। दरवाजे से आवाज नहीं आनी चाहिए और न ही दरवाजे के पास बड़ा पेड़ हो जिससे दरवाजा ढक जाए।
- आप अपने घर या कार्यालय से पुरानी पत्र-पत्रिकाओं, पुस्तिकाओं के रूप में अन्य पुरानी चीजों को हटाकर पैसा अर्जित करने के लिए नए विचारों को प्रोत्साहन दे सकते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)