13 August 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल (Today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
;
13 August 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा
करण: तैतिल, गर, वणिज
योग : शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय : 06:06 AM
सूर्यास्त : 06:57 PM
चन्द्रोदय : 08:20 PM, 13 अगस्त
चन्द्रास्त : 08:10 AM, 14 अगस्त
मेष
आज के दिन धन के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाणी पर संयम रखें। अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा ना करें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। दफ्तर में काम का बोझ बढ़ेगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय: भिखारी को सिक्का दान करें।
वृष
लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार की चिंता सताएगी। व्यापार में लाभ होगा और नए काम की योजना बनाएंगे। शाम का समय मित्रों के साथ बीतेगा। यात्रा का मन बना सकते हैं।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : सफेद
उपाय: हनुमानजी की पूजा करें।
मिथुन
सावधानी पूर्वक वाहन चलाए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के योग है। वाणी पर संयम रखें। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : हरा
उपाय : पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं।
कर्क
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में धन लाभ के योग है। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय: भगवान शिव को धतुरा चढ़ाएं।
सिंह
गाड़ी चलाने में लापरवाही ना करें। क्रोध पर काबू रखें। कार्यों में विलंब होगा। चिंता व तनाव से परेशान रहेंगे। दूसरों के काम में दखलअंदाजी ना करें। विवादों से बचें।
शुभ अंक: 03
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : स्टील के लोटे में पानी भरकर पश्चिम दिशा में रखें।
कन्या
शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। खास लोगों से सलाह लेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : पीच
उपाय : शनिदेव की पूजा करें।
तुला
कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें। दांपत्य में तालमेल बना रहेगा। कामकाज में परिवार का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ में समय बिताएंगे। लंबी यात्रा के योग हैं।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : हरा
उपाय : नारियल सिर से वारकर चौराहे पर रख दें।
वृश्चिक
मानसिक परेशानी होगी कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। रचनात्मक काम सफल होंगे। छात्र मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : सफेद
उपाय : बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें।
धनु
लोगों के बहकाबे में ना आए और अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बेवजह परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय: गरीबों को लड्डू दान करें।
मकर
आज के दिन आपका बड़ी समस्या से सामना होगा। धार्मिक काम में रुचि लेंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। निवेश से लाभ होगा। दफ्तर में काम की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : आसमानी
उपाय: तुलसी का पौधा घर लाएं।
कुंभ
बड़े धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर पर मेहमान का आगमन होगा। दैनिक खर्चों में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय: गणेश जी की पूजा करें।
मीन
लोगों के काम में हस्तक्षेप ना करें। व्यस्तता के कारण थकान रहेगी। सोचे हुए खास काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में तारीफ होगी। पिता की बात मानने से फायदा होगा।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : लाल
उपाय: गणेश जी की पूजा करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)