13 November 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)
- जानें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
- जानें, आज का पंचांग
;
13 November 2022 : आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और दिन रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
तिथि | पंचमी |
नक्षत्र | आद्रा, पुनर्वसु |
करण | कौलव, तैतिल, गर |
योग | साध्य, शुभ |
सूर्योदय | 06:42 AM |
सूर्यास्त | 05:29 PM |
मेष
आज कोई भी नया काम शुरू ना करें, परिणाम अनुकूल नहीं होंगे। मानहानि हो सकती है। आप आज संवेदनशील रहेंगे, जिसके कारण आपका किसी से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ
किसी परियोजना में सरकारी सहायता मिलेगी। घर की साज-सज्जा में परिवर्तन कर सकते हैं। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। मां की सेहत में सुधार होगा और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : संतरी
उपाय : चंद्रमा को अर्घ्य दें।
मिथुन
नौकरी-कारोबार से बड़ा लाभ मिलने वाला है। आज आपके काम की सभी लोग तारीफ करेंगे। बुजुर्गों और मित्रों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। यात्रा पर जाने का योग है।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : छत पर कटोरी में चिड़ियों के लिए दाना रखें।
कर्क
आपको हर काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। सहकर्मी पूरा सहयोग करेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी। विरोधी परास्त होंगे।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : हरा
उपाय : जरुरतमंद व्यक्ति को वस्त्र दान करें।
सिंह
काम का बोझ बढ़ने से सेहत खराब हो सकती है। मित्रों या परिजनों से मुलाकात हो सकती है। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बच्चे द्वारा कही गई बात आपको पूरे दिन खुशी देती रहेगी।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : पीला
उपाय : शिव चालीसा का पाठ करें।
कन्या
आज आपको सभी क्षेत्रों से लाभ होगा और लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का प्यार मिलेगा।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
तुला
आर्थिक मामलों में पूरी तरह सतर्कता बरतें। लेन-देन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ेगा। विवादों से दूर रहें। खाने-पीने में सावधानी बरतें। तबियत खराब हो सकती है।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : घर की पूर्व दिशा साफ रखें।
वृश्चिक
पूरा दिन भावुकता से भरा रहेगा। आत्मसम्मान को चोट लग सकती है। फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : काला
उपाय : मां दुर्गा की अराधना करें।
धनु
धन लाभ के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कुंवारे लोगों के शादी के योग बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। विवाहित लोगों को दांपत्य सुख मिलेगा।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : टमाटरी
उपाय : गाय को हरी सब्जी खिला दें।
मकर
बच्चों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज कोई रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। करीबी से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में आपके काम की प्रशंसा होगी।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ
नौकरी-कारोबार की दिशा में तकलीफ बढ़ेंगी, कोई बुरा समाचार मिल सकता है। घर में मनमुटाव होने की संभावना है। मां की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : घर के दरवाजे पर घी का दीया जलाएं।
मीन
आज आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। कारोबारी सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। धन लाभ का योग है। दोपहर बाद खर्च बढ़ेगा।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : हनुमान जी के पास तेल का दीया जलाएं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)