14 November 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;
14 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।
14 नवंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र: पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा
योग: हर्षण, वज्र
करण: वणिज, विष्टि, बव
सूर्योदय : 06:43 AM
सूर्यास्त : 05:24 PM
ये भी पढ़ें : Tulsi Vivah 2021: तुलसी विवाह का भारतीय संस्कृति में है ये महत्व, जानें इसकी कथा और विधि
मेष
आज कुछ ऐसे संयोग बनने वाले हैं जब आपको कठिन बातें साझा करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा ,नए घर में शिफ्ट होने का प्लान कर सकते हैं। व्यवस्थित निवेश बड़े वित्तीय समझौते के जरिये और कोई महत्वपूर्ण डील का मौका मिलेगा। आपके बच्चे को शैक्षणिक स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिलने की उम्मीद है,बेहद उत्साहित रहेंगे। अपने करीबी लोगों से निपटना आज आपके लिए आसान नहीं होगा,समझदारी से काल में।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फिरोजा
वृषभ
आपकी छवि एक वफादार इंसान के रुप में है, एक बार जो कह देते उससे पीछे नहीं हटते। आज आपके द्वारा पैतृक स्थल से दूर कहीं प्रॉपर्टी लिए जाने की संभावना नजर आ रही है। परिवारिक स्तर पर आपके द्वारा आज कुछ सकारात्मक बदलाव किए जाने की उम्मीद है। आस पास के लोग आपकी कार्य संस्कृति और नैतिकता से प्रभावित होकर अनुकरण करेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है,पूरे दिन उर्जा और उत्साहपूर्ण महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला
मिथुन
आज प्रयास करेंगे कि लोगों का आशीर्वाद मिलता रहे और आप हर दिन बेहतर कर पाएं। आज आपको संभलकर चलने की आवश्यकता है, सितारे अनुकूल नजर नहीं आ रहे हैं। आपको अपने बच्चे की सेहत और पढाई के उपर लगातार नजर बनाए रखने की जरुरत है। कई अवसर आपकी राह में आने वाले हैं आप पर निर्भर है कि आप लाभ कितना ले पाते हैं। आज रात तक सर दर्द की समस्या से गुजरना पड़ सकता है,लेकिन चिंता जैसी कोई बात नहीं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
कर्क
आप हर तरह के माहौल में सामंजस्य बिठा कर आप पास के लोगों का भी ध्यान रख सकेंगे। आपको एक ब्रेक लेने की बेहद जरुरत महसूस हो रही ,कोई टूर प्लान किए जाने के संकेत हैं। समय आ गया है जब आपको वित्तीय मामले में सोच बदलनी चाहिए,इस पर विचार कर सकते हैं। माता पिता के साथ आपके रिश्ते प्रतिकूल रहने के संकेत हैं, समझदारी से काम लेने की जरुरत है। आप एक सटिक और विवेकपूर्ण इंसान हैं इसका फायदा व्यवसायिक स्तर पर भी मिलता रहेगा। वर्तमान समय में आपको आराम और मानसिक सुकून की सख्त आवश्यकता महसूस होगी।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग: हल्का नीला
सिंह
आपके आकर्षण से कोई प्रभावित होने वाला है लेकिन आपको उसका व्यवहार नहीं जचेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा ,कोई लॉटरी जीते जाने की संभावना है। भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान करेंगे। आप अपने बच्चे,या अन्य सदस्य के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में संतोषजनक माहौल रहेगा, सहकर्मियों से सहायता मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग :नारंगी
कन्या
आज आप आदर्श और भावना के बीच मंझधार में फंसा हुआ महसूस करने वाले हैं। आपकी सोच जीवन में व्यवहारिक और सुखद पलों से भरने को हमेशा प्रयासरत रहेगा। यदि आप अपना घर खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे बेहतर अवसर नहीं मिलेगा। आपके बच्चे या भाई बहन को शैक्षणिक क्षेत्र में मिली कामयाबी से गर्व का अनुभव होगा। आज आप सजावट या मेकअप से जुड़ा कोई मंहगा सामान खरीदने वाले हैं,उत्साहित रहेंगे। त्वचा संबंधी थोड़ी समस्या को छोड़ दें तो वैसे आपकी सेहत अनुकूल कही जा सकती है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम
तुला
आप आमतौर पर समाजिक जीवन जीना पसंद करते हैं ,आज आकर्षण का कारण हो सकते हैं। वित्तीय स्तर पर आज कोई भी निर्णय लेते समय सावधानी रखें, सितारे प्रतिकूल रहने के संकेत हैं। आप अपने साथी के प्रति प्यार और केयर की भावना रखते हैं जो व्यवहार में भी नजर आता है। आपको नाम शोहरत और पैसा हर स्तर पर कामयाबी मिलने का वक्त है, दिल थाम कर बैठें। अपने खाने पीने को लेकर बेहद सजग रहें,इसकी वजह से बीमार पड़ने की संभावना दिख रही है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन
वृश्चिक
आज आप उच्च शिक्षा लेने की दिशा में अग्रसर होंगे, किसी बड़े कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज बिना किसी खास प्रयास आपको अनअपेक्षित रुप से धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी या परिवार के किसी अन्य सदस्य के संग विवाद होने की संभावना है ,सतर्क रहें। आपका उर्जावान व्यक्तित्व आस पास के लोगों को भी अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप उत्साह और जूनून से भरे हुए रहेंगे,किसी खास काम को अंजाम देने का प्लान करेंगे।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा फिरोजा
धनु
आप किसी और के प्रभाव या स्वामित्व में चलने के बदले स्वचालित बनना पसंद करेंगे। आज पैतृक संपत्ति से आपके हक का प्रॉपर्टी या पैसा मिलने की संभावना है,संतुष्ट रहेंगे। परिवारिक जीवन सुखद और सुकुन में रहने की उम्मीद है,उर्जा और ताजगी बनाए रखेंगे। आपके द्वारा निडरता से बढाया गया कदम सफलता दिला सकता है, हिम्मत से काम लें। आप अपने खाने पीने और सोने की आदतों को लेकर एक बार स्वयं गहनता से विचार करें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फिरोजा
मकर
अपने काम ,प्रोफेशनल और लक्ष्य के प्रति आशावान रहेंगे,सफलता मिलने की उम्मीद है। आपके द्वारा प्रॉपर्टी खरीदे जाने की प्रबल संभावना है,इस दिशा में प्रयास शुरु कर सकते हैं। शादी के बंधन में बंधने के लिए काफी अनुकूल समय चल रहा है,जल्द ही बात बन सकती है। जिन्होंने किसी कारण से नौकरी रिजाइन किया है उन्हें अपने शर्त अनुकूल काम मिल जाएगा। सेहत को ज्यादा नजरअंदाज करना मंहगा पड़ सकता है,जंक फूड से दूर रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : मेटालिक ब्लू
कुंभ
आप बहुत तेजतर्रार हैं,आसानी से दोस्त बनाते भी हैं और उनकी भावना का ख्याल भी रखते हैं। आप सभी कुछ हासिल कर सकते हैं ये विचार कतई सही नहीं ,बस इमानदार प्रयास करते रहें। आज अपने परिवार के लोगों के साथ सामान्य दिन बिताने का प्रयास कर सकते हैं,सुकून मिलेगा। आज आप आमदनी बढाने के कुछ नए विचार पर काम करने का प्लान कर सकते हैं,सही रहेगा। व्यायाम के साथ ही आपको डाइट का भी ध्यान देना चाहिए,वही खाएं जो आपके लिए फिट है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नेवी ब्लू
मीन
आप स्वयं अच्छा करते हैं और लोगों से भी यही अपेक्षा रखते हैं कि वो अपना बेस्ट दें। आपका लाइफस्टाइल बदलने वाला है साथ ही लॉन्ग टर्म निवेश पर विचार कर सकते हैं।अपनी दोस्ती के संबंध को और मधुर बना सकते हैं,प्यार और आकर्षण बढने के संकेत हैं। पत्रकारिता करने वालों को सपना पूरा करने का अवसर मिलने वाला है,प्रयास करते रहें। इलाज का जो जरिया अपना रहे उसके इतर कुछ नुस्खा आजमाने से जल्दी लाभ मिलेगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग :लाल
टिप्स
- घर के मुख्य दरवाजे के पैंडल में अंदर और बाहर दोनों तरफ से घंटी टांग दें। इससे आपको व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर खुशियां और भाग्य प्राप्त होता है।
- शयनकक्ष में प्रवेश की तरफ एक शीशा टांग दें , जिससे जब आप बेड पर हों तो भी बाहर का नजारा देख सकें। ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा जब कोई घर के अंदर प्रवेश करेगा।
- बैठक में कोई ऐसी तस्वीर लगाएं जो प्रकृति के पांचों तत्वों को दर्शाती हो। यह आपके जीवन में संतुलन बनाकर अच्छा भाग्य बनाती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)