15 April 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
;

Update: 2021-04-14 17:33 GMT

15 April 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि तिथि और गुरुवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज चैत्र मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि  है।

15 अप्रैल 2021 का पंचांग

नक्षत्र : भरणी

योग : सर्वार्थसिद्धि

करण : गारा, वणिजा 

सूर्योदय : 06:10 एएम

सूर्यास्त : 06:43 पीएम

ये भी पढ़ें : Swapn Shastra : सपने में दिख जाए आपको ये चीज तो समझ लें अब बदलने वाला है आपका भाग्य


मेष

परिवार के किसी नौजवान को लेकर तनाव रहने के संकेत हैं। विदेश यात्रा पर आपको भरपुर आनंद का अवसर मिलेगा। रियल स्टेट में अपना कदम रखने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक सक्षमता के बावजूद सोच समझकर कोई बड़ा काम करेंगे। सेहत के प्रति सजग रहेंगे स्वास्थ संतोषजनक रहने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग :मजेंटा


वृषभ

परिवार में प्रशंसा और सम्मान मिलने की संभावना नजर आ रही है। कोई आपके यातायात की समस्या हल करने के लिए आगे आ सकता है। कोई प्रॉपर्टी लेने के मकसद से लोन अप्लाई किए जाने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में मेहनत कामयाब होगी ,सफलता मिलने के संकेत हैं। पहले किए गए किसी निवेश से अब मुनाफा मिलना शुरु होने वाला है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : क्रीम


मिथुन

किसी के बुलावे पर शानदार जगह पर जाने का अवसर मिलेगा। कोई घर आकर किसी सम्मानित काम के लिए प्रेरित करेगा। बदलते मौसम से परेशान लोगों को अब राहत मिल सकता है। नए वेंचर का बढता बजट आपके लिए समस्या नहीं रहेगी। कला क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज अच्छा दिन है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : मरुन


कर्क

किसी से मिलने के लिए देश से बाहर जाने की संभावना बन रही है। निर्माणाधीन घर जिसे आपने खरीदा है उसे आज देखने जा सकते हैं। कई चीजों को लेकर नजरिया स्पष्ट होने वाला है ,नए ढंग से सोचेंगे। किसी पुरानी बीमारी के इलाज का नया तरीका असरकारक साबित होगा। आप में से कुछ लोगों की आमदनी बढने की संभावना नजर आ रही है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे


सिंह

शहर से कहीं दूर जाकर खुली हवा में सांस लेने का आनंद लेंगे। कुछ खास बातों के संबंध में आपका नजरिया बदलने वाला है। मौसम बदलने से हुए परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। कोई निर्णय लेने से पहले वित्तियी स्थिति का अनुमान रखें। ऑफिस में आज आपको असहजता का अनुभव हो सकता है।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : सी ग्रीन


कन्या

घर खरीदने का आपका सपना अंततः पूरा होता नजर आ रहा है। आप दूसरे के नजरिये को पहले की अपेक्षा ज्यादा समझ सकेंगे। किसी का फिजिकल फिटनेस आपको भी फिट रहने की प्रेरणा देगा। इनकम में बढोतरी से आपका आत्मविश्वास उंचा रहेगा।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : गहरा पीला

ये भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2021 : नवरात्रि में क्यों लाभकारी है सिद्ध कुंजिका स्रोत का पाठ, एक क्लिक में जानें इसकी विधि


तुला

निजी और प्रोफेशनल दोनों स्तर पर आज पाने के लिए बहुत कुछ है। घरेलू स्तर पर हुए किसी काम से आपको आपत्ति रहने के संकेत हैं। किसी के साथ यात्रा पर जाना रोमांच से भरपुर रहने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी सेल परचेज का काम करने वालों को अच्छी आमदनी होगी। पहले का निवेश अब मेच्यौर हो चुका है पैसा आना शुरु हो सकता है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : नारंगी


वृश्चिक

पुराने संपर्क को ताजा करने और नए बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग पैतृक घर को बिल्डर्स फ्लैट में बदल सकते हैं। अब आप आउटडेर एक्टिविटी में हिस्सा लेना शुरु कर सकते हैं। सेहत के लिए उठाए गए कदम का असर महसूस होने लगेगा।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : लेमन


धनु

पढाई के क्षेत्र में लोगों से संपर्क बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। आप आर्थिक मजबूती के लिए विकल्प पर विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव आपको पसंद नहीं आने की संभावना है। परिवार में चल रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है। सुकून और बदलाव के लिए कहीं घूमने जाने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : मजेंटा


मकर

परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा पल बिताने का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी सेल से अच्छी आमदनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप में से कुछ लोग तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। पूर्व के निवेश से अब अच्छी आमदनी आनी शुरु होने वाली है। समस्या का समय रहते हल निकाल लेना आपको सुकुन देगा।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : बॉटल ग्रीन


कुंभ

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा उठाए गए कदम का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम को गंभिरता से करना आपके लिए बेहतर होगा। रिजल्ट का इंतजार करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। कोई सामान्य काम करवाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ेगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : लाल


मीन

आर्थिक स्तर पर लाभ का समय है , पैसा बचा सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब होने वाली है। प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढा सकते हैं। सेहत को लेकर चल रही समस्या अब दूर हो जाएगी।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : नेवी ब्लू

टिप्स

  • टूटे हुए गहने बॉक्स से हटा कर रखें ।टूटा हुआ सामान बिखराव को दर्शाता है ,इसलिए इसे लगाने से पति पत्नी के संबंध में दूरी आ सकती है।
  • अपने सूटकेश में क्रिस्टल रखें । इससे आपकी आमदनी और व्यापार के नए रास्ते खुल जाएंगे क्योंकि क्रिस्टल अपने संपर्क में आने वाली चीजों का प्रभाव बढा देता है।
  • यह यकीनी बनाएं की सारी घडियां सही ढ़ंग से चल रही हों नहीं तो उन्हें ठीक करवाएं अन्यथा उतार कर बाहर निकाल दें, खराब घड़ी से ऐसा महसूस होता है जैसे बहुत कम समय बाकी है या समय स्थिर हो गया है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News