15 August 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-08-14 09:42 GMT

15 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।

15 अगस्त 2021 पंचांग

नक्षत्र : विशाखा, अनुराधा

योग : शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र

करण : वणिज, विष्टि, बव

सूर्योदय : 05:52 AM

सूर्यास्त : 06:53 PM

ये भी पढ़ें : Gochar 2021 Horoscope : कन्या राशि में विराजमान हुए शुक्र, जानें आपकी राशि को कैसे करेंगे प्रभावित

मेष

कुछ नए शुरु किए गए काम में अपेक्षित सफलता मिल जाने की उम्मीद है। पढाई के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं से निपटना आज आसान हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर आज कोई भी तनाव लेने से बचना आपके लिए हितकर होगा। परिवार का कोई नौजवान आपके अधिकार पर सवाल खड़े कर सकता है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

वृषभ

किसी प्रतियोगी परिस्थिति में अच्छे समय मैनेजमेंट की बदौलत जीत हासिल कर पाएंगे। नवविवाहित अपने रिश्ते में मजबूती लाने और एक दूसरे के करीब आने का प्रयास करेंगे। परिवार के बड़े यदि आपको कोई बात कह रहे तो उसमें आपकी ही भलाई है,ध्यान दें। पढाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बना रहेगा,आवश्यक मेहनत करते रहें।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : गहरा नीला

मिथुन

मौसम बदलने के कारण हो रही शारिरीक समस्या दूर हो जाने वाली है। जीवनसाथी का मूड खराब रहने के संकेत हैं, उसे निजी स्पेस देना होगा। पढाई के क्षेत्र में असाइनमेंट को पूरा करने के लिए रास्ता मिल जाएगा। घर खरीदने की इच्छा रखने वाले इसके कुछ विकल्प पर नजर रखेंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : पर्पल

कर्क

किसी महत्वपूर्ण समारोह के आयोजन में तन मन धन से लगे रहने की उम्मीद है। यदि आज आप समय पर घर जाना चाहते हैं तो कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारी से बचें। किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंतिम समय की तैयारी काफी नहीं होगा। सरकारी काम के लिए चक्कर काटना पड़ सकता है ,आप पूरा करके ही दम लेंगे।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

सिंह

अपने निजी भलाई के लिए उन लोगों पर भी भरोसा करना होगा जिससे अनजान हैं। पढाई के क्षेत्र में कोई भी चीज छूट न जाए इसके लिए अक्रामक रुप लेना पड़ ता है। वित्तीय स्तर पर संतोषजनक स्थिति में रहेंगे,अचानक सर पे बड़ा खर्चा आ सकता है। आज आप फिटनेस के लिए जिम या योगा सेंटर ज्वाइन कर सकते हैं, उत्साहित रहेंगे।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : डार्क ग्रे

कन्या

आज प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी ऐसे काम के लिए जिम्मेदार बनाया जाएगा जो नापसंद है। सेहत के प्रति पहले से ज्यादा जागरुक होने वाले हैं,इसका फायदा महसूस कर सकेंगे। वित्तीय स्तर पर अच्छा मैनेजमेंट आपको कई समस्याओं से बचाए रखेगा,सेविंग बढेगी। हाल ही में लिए गए किसी प्रॉपर्टी से शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग :आसमानी

तुला

किसी अच्छे स्किम में निवेश करने का विकल्प खुला रखने का फायदा हो सकता है। किसी समाजिक समारोह के जरिये आपके लाइम लाइट में आने की उम्मीद दिख रही है। बार्गेनिंग प्राइस पर मिल रही प्रॉपर्टी डील फाइनल करने के लिए प्रेरित कर सकती है। पढाई के क्षेत्र में अपनी दिलचस्पी बरकरार रखना आज आपके लिए आसान नहीं होगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : रोज

वृश्चिक

आप अपने आस पास घटने वाली घटनाओं के प्रति विशेष संवेदनशील बने रहेंगे। बिजनेस वेंचर से शानदार आमदनी शुरु होने की उम्मीद है,आप प्रयास करते रहें। आज आपको दोस्तों के साथ बेहद रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलने वाला है। जिन्हें सोशलाइजिंग में ज्यादा मजा आता है ,उनके लिए आजकी शाम बोरिंग रहेगी।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग :सफेद

धनु 

सही जगह पर पैसा निवेश करना आपकी वित्तीय सेहत को और मजबूत बनाने वाला है। किसी प्रतियोगिता में सफलता पाकर परिवार और दोस्तों का सम्मान बढाने वाले हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी विवाद का आपसी समझदारी से हल निकालने में सफल होंगे। पढाई के क्षेत्र में किसी के साथ टीम बनाकर आगे बढना सही निर्णय साबित हो सकता है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग :बेज

मकर

किसी समारोह के इनोगरेशन में बुलाए जाने की संभावना है,इंकार नहीं कर सकते। करीबी लोगों के साथ मिलने का अवसर निकाल सकते हैं,अच्छा समय गुजारेंगे। किसी जगह पहुंचने में देरी होने की संभावना है,समय पर निकलने का प्रयास करें। पढाई के स्तर पर चल रही किसी भी तरह की शंका को समय रहते दूर कर लेना होगा।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : सी ग्रीन

कुंभ

किसी करीबी की तरफ से आज गिफ्ट को तौर पर आमदनी होने की उम्मीद है। शेप में वापस आना उतना भी मुश्किल नहीं होगा जितना लग रहा था, प्रयास करें। यात्रा पर सिर्फ तभी निकलें जब आपका मन कर रहा है, किसी के कहने पर नहीं। पढाई के स्तर पर शानदार परिणाम आने की उम्मीद दिख रही है, इंतजार करें।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : क्रीम

मीन

बाहरी खाने पीने से परहेज कर लेना आपको कुछ सीजनल रोगों से दूर सकता है। सट्टेबाजी का काम करने वालों को आज शानदार आमदनी होने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में कोई रोमांचित करने वाली खुशखबरी मिलने की उम्मीद दिख रही है। आज मानसिक समस्याओं से बचे रहने का प्रयास करेंगे,आराम महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : सिल्वर

टिप्स 

  • अपने घर का मुख्य दरवाजा हमेशा साफ सुथरा रखें। वहां हमेशा गाड़ी या पुराने रद्दी सामान भरकर नहीं रखें। इससे ची के प्रभाव में बाधा आती है। दरवाजे के सामने पेड़ पौधा लगाकर रखें ताकि साकारात्मक ऊर्जा आती रहे।
  • एक लाल रंग के रिबन के साथ तीन चिंग सिक्के को बांधकर उसे अपने चूल्हे के ठीक ऊपर टांग दें। चिंग सिक्कों के बीच मंे छेद होने के कारण धन पैदा होने की संभावना तब प्रबल हो जाती है, जब इन्हें लाल रंग के रिबन में बांध दिया जाता है।
  • घर में निरंतर हवा का प्रवेश होने दें, ऐसा करने से घर में रहने वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News