15 October 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-10-14 10:00 GMT

15 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी विजयादशमी का पर्व और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की  दशमी की तिथि है।

15 अक्टूबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : श्रवण, धनिष्ठा

योग: शूल, गण्ड

करण : गर, वणिज, विष्टि

सूर्योदय : 06:26 AM

सूर्यास्त : 05:47 PM

ये भी पढ़ें :15 October 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

पढाई में खुद का किसी और से तुलना सही नहीं होगा,ख्याल रखें आप दूसरों से अलग हैं। लंबे समय से प्रतिक्षित फैमिली गेट टुगेदर रखने में कामयाब रहेंगे,पार्टी मजेदार होने वाली है। खान पान के उपर नियंत्रण रखना और सिर्फ हेल्दी फूड खाना आपकी अच्छी सेहत का राज है।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : बॉटल ग्रीन

वृषभ

जो लोग किसी बड़ी खेल प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं उनका अभ्यास शानदार रहेगा। माता पिता यदि आपकी मर्जी नहीं चलने दे रहे तो अपनी बात समझाने का तरीका बदलें। आज ऑफिस में बॉस किसी महत्वपूर्ण काम के लिए ज्यादा देर तक रुकने को कह सकते हैं।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : क्रीमसन

मिथुन

क्लास टेस्ट के प्रति लापरवाही से बचें भविष्य में इसका असर आपके ग्रेड पर पड़ सकता है। किसी तत्त्काल पैसा बनाने वाली योजना के झांसे में आने से बचें ,नुकसान होने के संकेत हैं। एक बात जिसे आप लंबे समय से सीने में दफ्न कर रहे थे उसे हल्का करने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : लाइट ग्रे

कर्क

यदि पेरेंट्स आपके करियर च्वाइस से खुश नहीं हैं तो आप उनका नजरिया बदलने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर हुए बदलाव के अनुसार ढलने में संकोच न करें,तरक्की में पीछे छूटने का खतरा रहेगा। पढाई के क्षेत्र में थोड़ा स्मार्ट बनने का प्रयास करें, परीक्षा की तैयारी अंतिम समय के लिए छोड़ना सही नहीं।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : लाल

सिंह

संगीत में कोई ट्रैनिंग लेने की ख्वाहिश जल्द ही पूरा होने वाला है,सीखना शुरु करेंगे। ऑयल कंपनी में काम करने वालों को आज कल ज्यादातर टूर पर रहना पड़ सकता है। क्लास में कठिन लगने वाले चैप्टर को टाल देना आगे जाकर और मुश्किल खड़ी कर देगा।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : क्रीम

कन्या

किसी के बातों में आकर ऐसी योजना में फंसने से बचें जो आपको स्वयं संदेहास्पद लग रहा हो। अपनी नई कार से परिवार के लोगों को शहर के आस पास की जगह घुमाने ले जाना रोमांचक रहेगा। किसी परियोजना में होने वाली देरी के कारण आपको सीनियर्स के सामने जबाव देने की नौबत आ सकती है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : पिच

तुला

स्कूल में आपकी उपलब्धियों के लिए शिक्षक द्वारा पीठ थपथपाए जाने से आपका मनोबल उंचा बना रहेगा। किसी तरह के घरेलू बहस में पड़ना आपके लिए सही नहीं होगा,मानसिक रुप से अशांत होने का खतरा है। सेहत को देखते हुए खाने पीने को लेकर अपनी आदत सुधारने के लिए दृढ नजर आएंगे,फायदा दिखेगा।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : बैंगनी

वृश्चिक

रोजाना के व्यंजन की एकरसता को तोड़ने के लिए आज कुछ स्पेशल बनाने का प्लान किया जाने वाला है। आज किसी दूसरे शहर में आयोजित होने वाले स्कूल या कॉलेज का गेट टुगेदर ज्वाइन करने जा सकते हैं। अपने बच्चे का किसी बड़े संस्थान में एडमिशन करवाने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति से अप्रोच करेंगे।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : नारंगी

धनु 

जो लोग योग की शुरुआत करने जा रहे हैं उन्हें ये किसी विशेषज्ञ के निर्देशन में करना चाहिए। उस व्यक्ति की स्वीकृति का कोई मतलब ही नहीं जो आपके लिए कभी उपलब्ध ही नहीं होगा। पैतृक संपत्ति का हिस्सा पाने के लिए आपको अपने रिश्तेदारों से जूझने की नौबत आ सकती है।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : आसमानी

मकर

दौड़ना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लंबी दूरी को रेस शुरु करने से पहले हल्के से शुरुआत करें। कार्यक्षेत्र की नकारात्मकता आपको परेशान कर सकती है पर समय पर किया गया सुधार बचा लेगा। आप में से कुछ लोगों द्वारा अपने घर का रेनोवेशन करवाए जाने की संभावना है,जल्द शुरु हो सकता है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : सफेद

कुंभ

जिस किसी परियोजना में आप लगे हुए हैं उसके कार्य में तेजी लाने की जरुरत महसूस कर सकते हैं। यदि आपको आर्थिक स्तर पर कोई समस्या आ रही है तो फिलहाल किसी परिचित से मदद ले सकते हैं। भाई बहन के साथ मिलकर कोई सेलिब्रेशन किए जाने की योजना बन सकती है, इसे लेकर उत्साहित रहेंगे।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : नेवी ब्लू

मीन

मंदी के समय में प्रॉपर्टी सेल करने का कोई मतलब नहीं बनता,कुछ समय इंतजार कर लें। अपने लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाकर आप कुछ पुरानी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। भविष्य के लिए अच्छी सेविंग्स की अहमियत देखते हुए खर्च में कटौती करने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : लाइट ग्रे

टिप्स

  • अपना रास्ता प्रतिबिंबित करते रहें। दर्पण आपको आपकी हकीकत से मिलाता है इसे अपने सामने लगाकर रखने से आपका रास्ता प्रतिबिंबित होगा।
  • रसोई में सिंक के नीचे सफाई करें। ऐसा करने से आप अपनी संपन्नता और नए मौकों का द्वार खोल देते हैं।
  • परिवार के लोगों की तस्वीर कभी भी मुख्य दरवाजे, बाथरुम, सीढी या बेसमेंट के सामने नहीं लगाएं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News