16 February 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक
- जानें अपनी लव लाइफ और वास्तु टिप्स के बारे में
;
16 February 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।
16 फरवरी 2021 का पंचांग
नक्षत्र : रेवती
योग : शुभ
करण : बव
सूर्योदय : 07:02 एएम
सूर्यास्त : 06:19 पीएम
मेष
बिजनेस में चीज़ें आपकी इच्छानुसार चलेंगी। परिवार की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों के लिए दिन शुभ रहेगा।
लव फोकस-अपने साथी के साथ कैंडिल लाइट डिनर पर जा सकते हैं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग - मरुन
वृषभ
कार्यक्षेत्र पर मिली किसी सफलता के चलते आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के किसी समारोह में लंबे समय बाद लोगों से मिलना होगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की संभावना है।
लव फोकस-कुछ परिस्थितियों के चलते अपने साथी के साथ समय बिताना मुश्किल होगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग - पीच
मिथुन
नौकरी का कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस होगा। किसी प्रॉपर्टी के खरीदने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई को लेकर चला आ रहा असमंजस धीरे-धीरे दूर होगा।
लव फोकस-प्रेम संबंधों को लेकर दिन संतोषजनक रहेगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – इलेक्ट्रिक ग्रे
कर्क
अपनी प्रतिभा से अच्छे ऑफर पाकर आर्थिक स्थिति मज़बूत कर पाएंगे। जीवनसाथी या माता-पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाकर एंजॉय करने का मौका मिलेगा। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं।
लव फोकस-प्रेम संबंधों को दोबारा जीवंत करने के प्रयास सफल होंगे।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – बोटल ग्रीन
सिंह
कार्यक्षेत्र पर अपनी किसी बात को कहते समय सतर्क रहें। परिवार में किसी समारोह का आयोजन करा सकते हैं। किसी मज़ेदार यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा।
लव फोकस-प्रेम संबंधों में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – हल्का हरा
कन्या
आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी यात्रा के दौरान समस्या हो सकती है।
लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – डार्क कोरल
तुला
कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन की सभी सराहना करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉपर्टी के निर्णय को लेकर दोबारा विचार करने की ज़रुरत है। पढ़ाई को लेकर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी।
लव फोकस-रोमांस के ख्यालों में खोए रह सकते हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – नारंगी
वृश्चिक
किसी ऑर्गेनाइजेशन में योगदान के चलते अतिरिक्त अधिकार मिल सकते हैं। परिवार के सदस्य आपके कार्यों से असहमत हो सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाना मज़ेदार साबित होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
लव फोकस-रोमांस के दोबारा जीवन में आने की संभावना है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – केसरिया
धनु
कार्यक्षेत्र पर किसी स्थिति को पाने में सफल होंगे। पारिवारिक समारोह को सफल बनाने के आपके उत्साह की सभी तारीफ करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। नए वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं।
लव फोकस-दूसरी प्राथमिकताओं के चलते अपने साथी को समय देना मुश्किल होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – क्रीमसन
मकर
कोई आपको प्रमोशन पाने के लिए प्रेरित कर सकता है। दोस्तों या करीबियों के साथ यात्रा पर जाने की संभावना है। परिवार में किसी की प्रगति ना हो पाने के कारण हताश हो सकते हैं। किराए के लिए उपयुक्त घर की व्यवस्था करने में सफल होंगे।
लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम
कुंभ
किसी नए जॉब को सफलतापूर्वक करने में कामयाब होंगे। परिवार में विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा पर जाकर एंजॉय करने का मौका मिलेगा। रहने के लिए उचित घर की व्यव्सथा हो जाएगी।
लव फोकस-प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरुरत है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – गाढ़ा लाल
मीन
अपनी पेशेवर क्षमता के चलते शीर्ष लोगों के बीच जगह बनाने में सफल होंगे। परिवार में किसी विवाह योग्य सदस्य का विवाह फिक्स हो सकता है। किसी खूबसूरत जगह घूमने का मौका मिल सकता है। किसी घर के नवीनीकरण में व्यस्त रह सकते हैं।
लव फोकस-अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – पर्पल
टिप्स
1. जिस जगह पर आपका टेबल है वहां, बड़ी खिड़की से बेहतर छोटी खिड़की होती है। यदि आपका ऑफिस बेसमेंट में है तो कृत्रिम रोशनी लगाकर प्राकृतिक रोशनी की कमी को पूरा किया जाना चाहिए।
2. अपने मुख्य द्वार को सजा कर मनमोहक और आकर्षक बनाएं क्योंकि घर का द्वार देखकर ही आपका पहला प्रभाव पड़ता है।
3. एक लाल कलम लेकर सफेद पेपर पर वो सभी गुण लिखें जो आपके लिए आदर्श जीवन साथी में हो सकता है। इस पेपर को पिओनी के दो पौधे के साथ एक छोटे से चांदी के बक्से में रख दें। अब इस बक्से को अपने शयनकक्ष में 49 दिनों के लिए रख दें। फेंगशुई के अनुसार इस उपाय से आप के जीवन में प्रेम का बहार आ जाएगी।