16 September 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-09-15 08:21 GMT

16 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बृहस्पतिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।

16 सितंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा, श्रवण

योग : शोभन, अतिगण्ड

करण :  गर, वणिज, विष्टि

सूर्योदय : 06:10 AM

सूर्यास्त : 06:21 PM

ये भी पढ़ें : Pitru Paksha 2021: जानें, पितृ पक्ष का ये खास महत्व और पूर्वजों के ऋण से मुक्ति के उपाय

मेष

भाई बहन के साथ पुश्तैनी संपत्ति को लेकर आपसी सहमति से फैसला लिया जाएगा। वित्तीय स्तर पर आपके मजबूत रहने की संभावना है, आमदनी का अन्य जरिया मिलने के संकेत हैं। सेहत के स्तर पर की गई मेहनत का अपेक्षित परिणाम दिख सकता है। जल्द ही आपके द्वारा निवेश के मकसद से प्रॉपर्टी खरीदे जाने की उम्मीद नजर आ रही है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: पर्पल

वृषभ

सही इंसान की चापलुसी करने से आपको फायदा मिलेगा। जो लोग किसी खेल प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं अब उनकी तैयारी गति पकड़ने वाली है। अपने अस्वस्थ माता-पिता की देखभाल करने के लिए उनके पास जाने की जरुरत पड़ सकती है। फिट और स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: गहरा हरा

मिथुन

बुजुर्गों को अपने पोते पोतियों के साथ खुशनुमा वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। आज आपको उपहार के तौरपर पैसे की आमदनी होने वाली है। किसी जरुरी काम से अचानक आपके यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। लंबे समय से चल रहा प्रॉपर्टी का उलझा मामला अब सुलझ जाने की संभावना है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: डार्क स्लेट ग्रे

कर्क

वर्तमान समय में गोल्ड में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। किसी के ऑफिस का वर्कलोड शेयर कर उसकी प्रशंसा पाने का हकदार हो सकते हैं। परिवार के नौजवान को समझाने और उसकी बात समझने के लिए वक्त निकालें। फिटनेस के लिए एरोबिक्स क्लास ज्वाइन करने का जल्द ही फायदा मिलने लगेगा। आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग: क्रीम

सिंह

आरामदायक सफर की अपेक्षा है तो आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूर रहना ही हितक रहेगा। यदि आप आगे रहना चाहते हैं तो सहपाठियों के साथ तालमेल बनाकर चलना सही रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत ठीक करने के लिए आप सेवा की किसी हद तक जाएंगे। प्रॉपर्टी को रेंट पर देने का विचार सही नजर आ रहा है, आमदनी और सुरक्षा दोनों मिलेगा।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: ग्रीन

कन्या

मार्केटिंग का काम करने वालों को आज काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में होने वाली किसी बहुप्रतिक्षित शादी के लिए सोने के गहनों की शॉपिंग की जाएगी। आमदनी बढने की उम्मीद नजर आ रही है। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति के साथ विवाद में न पड़ें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पिंक

तुला

नए उपक्रमों से फायदा मिलने में अभी वक्त लग सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच की असहमति दूर हो जाने की उम्मीद है। बच्चों को पढाई में आपकी मदद की जरुरत पड़ने वाली है। आज आपको शार्टनोटिस पर ऑफिसियल टूर के लिए जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक: 22

शुभ रंग: बैंगनी

वृश्चिक

किसी विदेशी पर्यटनस्थल पर समय बिताना आपकी स्मृति पटल पर अंकित हो जाने वाला है। व्यायाम करते समय अत्यधिक तनाव आपको होने वाले फायदे से वंचित कर सकता है। यात्रा करते समय अपने पैसे की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कम चलने फिरने की वजह से आपका वजन बढने की संभावना है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: सी ग्रीन

धनु 

क्लास में अपनी कम उपस्थिति को लेकर सतर्क हो जाएं। आप अपनी आवश्यकता और क्षमता के अनुरुप व्यायाम का तरीका ढूंढने में सफल होंगे। वर्तमान समय में सोना खरीदना या प्रॉपर्टी में निवेश करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आज आप किसी प्रॉपर्टी का हिस्सादार बनने वाले हैं।

शुभ अंक: 18

शुभ रंग: लेवेन्डर

मकर

किसी शादी या अन्य पार्टी में लंबे समय बाद कई रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा। दाम में बढोतरी के कारण आपको अपना शार्टलिस्ट किया हुआ प्रॉपर्टी छोड़ना पड़ जाएगा। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। साधारण बिमारियों के लिए घरेलू नुस्खे से ज्यादा बेहतर कुछ और नहीं हो सकता।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: बैंगनी

कुंभ

किसी ऐसे सामान के लिए पर्याप्त इंतजाम रहेगा जिसे आप लंबे समय से करना चाह रहे थे। डाइट फॉलो करना आपके लिए जरुरी है पर इसे बिना किसी दबाव शुरु करना संभव नहीं। आपकी प्राइम प्रॉपर्टी का डिमांड अचानक बढने की संभावना है। क्लाइंट की संख्या में कमी हो जाने आपके व्यापार में हानि हो सकती है।

शुभ अंक: 22

शुभ रंग: गहरा नीला

मीन

आज आप सड़क मार्ग से लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए समाजिक कार्य या चैरिटी का काम बेहद संतोषजनक रहने वाला है। आपमें से कुछ लोग फिटनेस के लिए ऑनलाइन क्लासेज शुरु कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर मजबूती आने की उम्मीद नजर आ रही है।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग: ग्रे

टिप्स

  • एक मुड़ने वाला बिजली का पंखा अपने शयनकक्ष में लगाएं । यह आपके जीवन में प्रेम की जड़ता को समाप्त करता है और उत्साह बढाता है ।
  • अपने शयनकक्ष की खिङकी में लकड़ी का एक विंड चाइम लगाएं । लकड़ी का विंड चाईम प्यार के उत्साह को बढाता है और आपके जीवन से प्यार के ठहराव क खत्म करता है ।
  • एक छोटासा चमकता हुआ क्रिस्टल बॉल या क्वार्ट्ज क्रिस्टल का टुकड़ा अपने घर, ऑफिस या कार्यस्थल की खिड़की में लगाएं। कार्यस्थल पर भरपुर रौशनी की व्यवस्था से आपकी आमदनी के श्रोत भी बढेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News