17 December 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
;

Update: 2021-12-16 10:25 GMT

17 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। 

17 दिसंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : कृत्तिका, रोहणी

योग : सिद्ध, साध्य

करण :  गर, वणिज

सूर्योदय : 07:07 AM

सूर्यास्त : 05:27 PM

ये भी पढ़ें Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति का ये है महत्व और जानें पुण्यकाल का मुहूर्त

मेष

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृषभ

संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन

पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। गजकेसरी योग बनने से धर्म गुरु या उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। 

कर्क

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आज आपको व्यर्थ का तनाव और उलझनें मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन आनन्द से व्यतीत होगा। पारिवरिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कन्या

आर्थिक मामलों में आज सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। व्यय भी होगा। नए संबंध बनेंगे।

तुला

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक

दांपत्य जीवन में आनन्द की बहार आएगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु 

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर

किसी दूसरे के सहयोग लेने से किसी कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

कुंभ

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन

गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

टिप्स

  • रसोई घर में कम वाॅट वाली क्षमता के बल्बों को बदलकर तेज रोशनी के बल्ब लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को बढ़ावा मिलता है।
  • फेंगशुई के अनुसार रसोईघर में शीशे का मर्तबान लकड़ी का चम्मच एक चाकू माचिस का डिब्बा या लाइटर और सेरेमिक का बर्तन इन सबको सही अनुपात में रखने पर रसोई में एक संतुलन बना रहता है और घर में समृद्धि आती है।
  • घर की छत में एक आइना लगाएं। यह विपरीत शक्ति को आपके घरसे दूर फेंक देता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News