17 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-07-16 18:45 GMT

17 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है।

17 जुलाई 2021 पंचांग

नक्षत्र : चित्रा, स्वाति 

योग : शिव, सिद्ध, साध्य

करण : विष्टि, बव, बालव

सूर्योदय : 5:55 AM

सूर्यास्त : 07:10 PM

ये भी पढ़ें : नौकरी और मान-सम्मान पाने के ये छोटे से उपाय कर सकते हैं आपकी धन संबंधी समस्या को दूर

मेष

घरेलू स्तर पर आयोजित किसी समारोह से आपकी ख्याति बढ़ सकती है। आप में से कुछ लोग अपने घर के सौंदर्यकरण का काम करवाने वाले हैं। यात्रा पर जा रहे लोगों को आज विशेष रुप से सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। स्टॉक मार्केट में काम करने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : गहरा हरा

वृषभ

आप लोग पढाई के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता हासिल करने वाले हैं। आपको अचानक बड़ी रकम की जरुरत पड़ने वाली है, बैंक बैलेंस चैक कर लें। किसी बीमारी को टालते रहना सही नहीं, देरी से ज्यादा नुकसान होगा। आज जो कुछ हासिल करना चाह रहे हैं उसमें परिवार या दोस्त सहायक होगा।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग :चॉकलेट

मिथुन

पढाई में अच्छा परिणाम लाने वालों के सामने सुनहरे भविष्य का रास्ता खुला है। आपमें से कुछ लोगों के सैलरी में वृद्धि की संभावना है, उत्साहित रहने वाले हैं। पूर्व के निवेश से आपका बैंक बैलेंस हेल्दी रहने की उम्मीद नजर आ रही है। अच्छे नेगोशिएशन से आपको सस्ते दाम में प्रॉपर्टी मिल जाने की संभावना है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

कर्क

आज आप समाजिक क्षेत्र के कुछ मेहमानों का मनोरंजन करने में व्यस्त रहने वाले हैं। आप में से कुछ लोग आज शादी या किसी अन्य समारोह का कार्ड बांट सकते हैं। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आने की संभावना है ,तैयारी शुरु कर दें। प्रेम संबंध में खूबसूरत मोड़ आने के संकेत हैं, शादी का विचार किया जा सकता है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग :सिल्वर

सिंह

पढाई के क्षेत्र में आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, कोई सुनहरा अवसर मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति का विवाद खत्म कर बीच बचाव का कोई रास्ता निकालने में सफल होंगे। कोई आज आपको काम पर लगाकर खुद झगड़े का आनंद लेता रहेगा। होशियारी से काम लें। परिवार के किसी नौजवान के पसंद की कोई सलाह देकर उसे अपना फैन बना सकते हैं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : क्रीम

कन्या

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा घर क लिए कोई सामान खरीदेंगे। हेल्थ कांसस लोगों का ग्रुप ज्वाइन किए जाने की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार के लोगों के साथ आज आप उत्साह के मूड में रहेंगे,खूब मस्ती करेंगे। जीवन को बड़े नजरिये से देखने वाले हैं,जीवन के प्रति आपकी सोच बदलेगी।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : महरुन

तुला

वित्तीय स्तर पर आप सुरक्षित स्थिति में रहने वाले हैं ,इससे आत्मबल बना रहेगा। शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान किसी कारण से टालना पड़ सकता है। पढाई में साकारात्मक सोच और अनवरत प्रयास से आपकी सफलता सुनिश्चित है। समाजिक क्षेत्र में अपना किया हुआ वादा निभाना आसान नहीं होगा,फिर भी करेंगे।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

वृश्चिक

रिटेलर्स या ब्रोकर के लिए आज का दिन शानदार रहने की उम्मीद है। वर्दीधारी नौकरी करने वाले लोगों को धीरे-धीरे उन्नति मिलती रहेगी। परिवारिक स्तर पर होने वाले आयोजन में उपस्थित रहना जरुरी होगा। आज किसी के आगे पीछे घूमते रहने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : फिरोजा

धनु 

पुश्तैनी संपत्ति का बंटवारा किए जाने की संभावना है,सभी पक्ष संतुष्ट रहने वाले हैं। किसी डील के नेगोशिएशन में आपको अपेक्षा से अधिक स्वतंत्रता दी जा सकती है। लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाने का फायदा आपके आत्मविश्वास पर भारी पड़ेगा। परिवार के किसी बुजूर्ग को समझने का प्रयास मानसिक रुप से परेशान करेगा।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : टियल

मकर

अपने निजी प्राथमिकता को किसी के जजमेंट के हवाले छोड़ देना सही नहीं होगा। पढाई के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन को लेकर संतुष्ट रहेंगे,आत्मविश्वास मजबूत होने वाला है। कामकाजी महिलाओं के लिए घर और काम में संतुलन बनाना आसान नहीं लग रहा। आज सेहत आपकी प्राथमिकता रहेगी ,आप इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : लेवेन्डर

कुंभ

आज आपके पास प्रतिद्वंदी से आगे निकलने के लिए बहुत कुछ होगा। किसी के द्वारा मिली सलाह छोटी सी बीमारी से निजात दिला सकता है। किसी की सलाह पर आंखमूंदकर भरोसा करना प्रॉपर्टी में हानि कराएगा। पढाई में सफलता हासिल करने से कई सारे तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : इंडिगो

मीन

जो लोग आपके करियर के लिए जरुरी हैं उन्हें प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। आप में से कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति बिल्डर्स फ्लैट में बदलने का फायद होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत स्थिति में पहुंचने वाली है। फिटनेस के मामले में किसी का अनुसरण आपके लिए सही नहीं हो सकता है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : हल्का लाल

टिप्स 

  • एक लाल रंग के रिबन के साथ तीन चिंग सिक्के को बांधकर उसे अपने घर के सामने के बगीचे में एक पेड़ पर टांग दें। ऐसा करने से धनोपार्जन की संभावानाएं बढ़ जाती हैं।
  • अच्छी सेहत और समृद्धि के लिए फेंगशुई में कछुआ सकारात्मक प्रभाव देते हैं। इसे घर के उत्तरी हिस्से में रखने से मनोवांछित लाभ मिलता है, जबकि इसे अपने कार्यालय के उत्तरी हिस्से में रखने पर करिअर को समर्थन मिलता है।
  • अपने डेस्क के दक्षिण पूर्वी कोने में एक छोटा सा पौधा रखें। यह अच्छे भाग्य को आकर्षित करता है और व्यक्तिगत विकास के अवसरों को बढ़ाता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News