17 October 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-10-16 07:41 GMT

17 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की  द्वादशी की तिथि है।

17 अक्टूबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा

योग: वृद्धि, ध्रुव

करण : बालव, कौलव, तैतिल

सूर्योदय : 06:27 AM

सूर्यास्त : 05:45 PM

ये भी पढ़ें :17 October 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

आप एक नए जोश के साथ फिर से फिटनेस के लिए प्रयास शुरु कर सकते हैं, व्यायाम का आनंद लेंगे। अच्छे परिणाम हिस्ल किए जाने के कारण किसी प्रख्यात कॉलेज में आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। काम की एकरसता और जीवन की बोरियत दूर करने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं,फर्क महसूस करेंगे।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : गहरा फिरोजा

वृषभ

स्कूल के दोस्त से मुलाकात होने के कारण हॉस्टल के दिनों को याद कर बेहद आनंदित रहेंगे। परिवार के युवा को उत्साहपूर्ण बातें कहते रहने से उसका आत्मविश्वास और हौसला बुलंद होगा। बच्चों को साकारात्मक माहौल देने से उनमें आत्मसम्मान और स्वस्थ नजरिया पैदा कर पाएंगे।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

मिथुन

शिक्षा और जीवन के अनुभव से अर्जित व्यवहारिक ज्ञान को वास्तविक जीवन में उतारने का प्रयास रहेगा। यदि शिक्षक आपके डाउट्स दूर नहीं कर पा रहे तो ऐसे में शैक्षणिक वीडियो आपकी जान बचा सकता है। जंक फूड और जिम जाना दोनों एक साथ नहीं चल सकता ,सही डाइट में बने रहने के लिए दृढता जरुरी है।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : क्रीम

कर्क

पढाई में एक बार पिछड़ जाने का ये कतई मतलब नहीं कि आप आगे भी सफल नहीं हो सकते। कॉलेज के ग्रुप को ट्रिप पर ले जाने की संभावना है,इसका हिस्सा बनकर यादगार पल बिता पाएंगे। परिवार और प्रोफेशन के बीच सही सामंजस्य बना पाने के कारण आप जींदगी का मजा ले सकेंगे।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग :बेज

सिंह

सैंपल पेपर हल करने से आपको आने वाली परीक्षा का एक रफ आईडिया मिल जाएगा। फिक्स डिपॉजिट को तोड़ने के बदले इसे नए साल के लिए फिर से शुरु कर देना सही रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण बात को सशक्त माध्यम से बताने का अवसर मिलने वाला है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : नारंगी

कन्या

यदि लग रहा है कि आप अपनी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे तो आपको तरीका बदलना चाहिए। नियमित व्यायाम करना शुरु कर आप दुबारा से फिटनेस हासिल कर पाएंगे, इससे मानसिक सुकून रहेगा। कोविड के गाईडलाइन का पालन नहीं किए जाने के कारण पकड़े जा सकते हैं,अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : मरुन

तुला

आज आप उत्सव के मूड में रहने के कारण खुश रहेंगे ,इसकी तैयारी को लेकर व्यस्तता रहेगी। किसी तरह का एनर्जी ड्रिंक लेना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर भाई बहन के बीच चल रहा अंदरुनी मामला ब खुल कर सामने आ सकता है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : क्रीमसन

वृश्चिक

पुरानी यादों को ताजा करने के लिए दुबारा उस हिल स्टेशन जाना चाहेंगे जहां से अच्छी याद जुड़ी है। किसी जरुरी काम को पूरा करने में आज आपको समय का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ सकता है। जिन लोगों ने किसी दबाव में आकर पढाई बीच में छोड़ी थी अच्छी नौकरी के लिए दुबारा शुरु करेंगे।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : हल्का हरा

धनु 

जिन लोगों को अपने नंबर से असंतुष्टि थी उनके नंबंर दुबारा मुल्यांकन होने की संभावना है। आमदनी का कई जरिया खुल जाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद बन रही है। बड़े बुजुर्गों की सेवा में लगे रहने से आपको उनका भरपुर आशीर्वाद और स्नेह मिलने वाला है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : बैंगनी

मकर

आपने जो कोई नया काम किया है उसे काफी अच्छा रिस्पांस मिलने से आमदनी में बढोतरी होगी। उन लोगों सो दूर रहें जो लोगों की शारीरिक क्षमता को जज करते हैं और उनके लिए गलत सोचते हैं। सही खान पान और व्यायाम के जरिये आप खुद को फिट और सेहतमंद रखने के लिए प्रयास करेंगे। पढाई और करियर के लिए आपके द्वार की जाने वाली मेहनत सफल होने का वक्त आ गया है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : डार्क ब्राउन

कुंभ

किसी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर किया गया गंभीर प्रयास आपके अंदर आत्मविश्वास पैदा करेगा। जिन लोगों को कुकिंग का शौक है वो मिट्टी के बरतनों का प्रयोग जैसा पारंपरिक तरीका आजमा सकती हैं। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोगों को किसी तरह के बहस से बचना होगा घका माहौल बिगड़ सकता है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : कॉफी

मीन

किसी पुरानी बीमारी को सिर्फ खान पान का तरीका बदल कर ठीक किया जा सकता है। किसी दूसरे शहर जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना ठीक नहीं होगा,कोई और विकल्प देखें। होम लोन लेने का विचार आ रहा है तो जल्द से जल्द इसके लिए जरुरी प्रक्रिया शुरु कर देना सही रहेगा।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

टिप्स 

  • अपने घर और पड़ोस के घर के बीच दर्पण लगा दें। इस उपाय से पड़ोस के घर का दुष्प्रभाव आपके घर पर नहीं पड़ेगा।
  • रात को कम्प्यूटर को ढककर रखें। ऐसा करने से आपका काम आपके निजी जिंदगी में दखल नहीं देगा।
  • दिन के समय अपने शयनकक्ष का दरवाजा खुला रखें। इससे कमरे में दिनभर ची का प्रवाह होता है जो आपके प्यार में निरसता नहीं आने देता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News