18 December 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
;

Update: 2021-12-17 10:32 GMT

18 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। 

18 दिसंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : रोहिणी, मृगशिरा

योग : साध्य, शुभ

करण : वणिज, विष्टि, बव

सूर्योदय : 07:09 AM

सूर्यास्त : 05:28 PM

ये भी पढ़ें Datta Purnima 2021: दत्ता पूर्णिमा कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

मेष

मन चिंतित बना रहेगा। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापार मध्यम गति से चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ

आर्थिक मामले सुदृढ़ होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान के लिए ठीक-ठाक समय है। प्रेम मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।

मिथुन

सेहत पर ध्यान दें। प्रेम अद्भुत, संतान से नजदीकी, निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी है। व्यापार करीब-करीब सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क

नवप्रेम का आगमन हो सकता है। विवेक साथ देगा। जीवन में उमंगें और तरंगें बढ़ेंगी। भाग्य साथ देगा। प्रेम, व्यापार और स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान के मामले में पहले से अच्छा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सूर्यदेव को जल दें।

कन्या

स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम ऊपर-नीचे थोड़ा होता रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह मध्यम समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला

विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा लेकिन आप उबर जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में दूरी होगी। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम लेकिन पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति अच्छी है लेकिन भावुक बने रहने के कारण थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकता है। व्यापार सही चलता रहेगा।

धनु 

गृहकलह के शिकार हो सकते हैं लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर भी विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर

जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ

शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से बचें। अपनों से न उलझें। लाल वस्तु का दान करें।

मीन

निर्णय भाग्यशाली बनाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थ्िाति अद्भुत है। सितारों की तरह चमक रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। व्यापार आपका सही चलेगा। भगवान शिव की अराधना करें।

टिप्स

  • फूल को मुरझाने से पहले उसे हटा दें। फूल का सूखना मायूसी और मौत को दर्शाता है इसलिए फूल जब मुरझाने लगे तो उसे हटा कर वहां ताजा फूल लगा दें।
  • घर के पिछले दरवाजे के पास एक बड़ा पेड़ लगाएं। इससे बाहर निकलने वाले पैसे का बचाव होता है। फेंगशुई की सकारात्मक ऊर्जा के रूप में ची का घर में मुख्य दरवाजे से प्रवेश होता है। और सीधे पिछले दरवाजे से बाहर निकल जाता है। ऐसी स्थिति में पिछले दरवाजे पर लगाया गया पेड़ कारगर साबित होगा।
  • डेस्क या कम्प्यूटर पर नीलम का टुकड़ा रखें। नीलम अपने शीतल स्वभाव के अनुरुप आपको भी शीतल और तनावरहित रखता है ।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News