18 September 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;
18 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है।
18 सितंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : धनिष्ठा, शतभिषा
योग : सुकर्मा, धृति
करण : बालव, कौलव, तैतिल, गर
सूर्योदय : 06:11 AM
सूर्यास्त : 06:18 PM
ये भी पढ़ें : Ganesh Visarjan 2021: गणेश विसर्जन डेट, शुभ मुहूर्त और जानें किस समय ना करें ये शुभ काम
मेष
आज परिवार के साथ बेहतरिन और यादगार वक्त बिताने का अवसर मिल सकता है। अच्छी सेहत के लिए किया जाने वाला प्रयास अब साकारात्मक परिणाम दे सकता है। किसी नियत जगह पर समय रहते पहुंचने के लिए थोड़ा पहले ही निकलना होगा। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचाकर भरोसा बनाए रखेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
वृषभ
आपमें से कुछ लोगों के किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के संयोग बन सकते है। टीका ले चुके लोगों को भी सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहने वाला है। सट्टेबाजी का काम करने वालों को आज पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर ग्रे
मिथुन
अच्छे निवेश के कारण वित्तीय स्तर आप मजबूत स्थिति में रहेंगे। अति संवेदनशील होना आपको परेशान करेगा। आज आपको शार्टनोटिस पर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। संतुलित खाने की बोरियत को दूर करने के लिए आप कभी कभी फास्ट फूड का सहारा लेंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
कर्क
परिवार के लिए भी समय देना पेशेवर काम के बराबर महत्व रखता है। आपके अत्यंत कठिन समय में पड़ने वाली जरुरत के लिए परिवार हमेशा साथ रहेगा। आप पूरी तौर पर फिट और सेहतमंद हैं इसके बावजूद इंफेक्शन का खतरा डरा सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: क्रीमसन
सिंह
प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। फिजूलखर्ची आपकी कमजोरी है, लगाम लगाए। जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले अच्छी तैयारी कर लें। फिटनेस के दिवाने लोगों का ग्रुप ज्वाइन करने का असर आप पर भी नजर आना शुरु हो जाएगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पर्पल
कन्या
छुट्टियों में विदेश यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है। अपना घर खरीदने का सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है। आपको जरुरत की घड़ी में किसी अजनबी से मदद मिल जाने की संभावना है।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: नीला
तुला
आपमें से कुछ लोगों को आज विशेष मेहमान बनने का सौभाग्य प्राप्त होने की उम्मीद है। अपने शहर जाने के लिए हवाई यात्रा करना पड़ सकता है। आज शॉपिंग के दरम्यान कुछ ऐसी खरीददारी करेंगे जिसकी आपको कोई जरुरत ही नहीं।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: पीला
वृश्चिक
बिना किसी हेल्दी एक्टिविटी के शेप में वापस आ पाना संभव नहीं होगा। कहां और कब निवेश करना है इसके लिए बुद्धिमानी से काम लें। किराये के घर का पेंमेंट समय पर करते रहें। जो लोग विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं उन्हें थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
धनु
प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन बेहतर है। कार्यक्षेत्र में किसी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी बात का विरोध हो सकता है।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
मकर
आज आप अपने सीनियर को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। किसी भी काम को हल्के में ना लें, वरना नुकसान हो सकता है। बजट के अनुसार ही खर्चा करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पिच
कुंभ
स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अच्छा करने के वजह से किसी अच्छे संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। पुश्तैनी संपत्ति आपके नाम हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पेरॉट ग्रीन
मीन
किसी अच्छी जगह पर शैटल हो सकते हैं। फिजूलखर्ची को रोकने की कोशिश करें। कोई भरोसेमंद व्यक्ति आपको किसी मामले में धोखा दे सकता है।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: मजेंटा
टिप्स
- फूलों को मुरझाने से पहले हटा दें। ताजा फूल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने में सहायक होता है।
- अपने कार्यक्षेत्र में नीलम का टुकड़ा रखने से आप तनाव रहित महसूस करेंगे।
- घर के पिछले दरवाजे के पास एक बड़ा पेड़ लगाएं। इससे बाहर निकलने वाले पैसे का बचाव होता है। फेंगशुई की सकारात्मक ऊर्जा के रूप में ची का घर में मुख्य दरवाजे से प्रवेश होता है। और सीधे पिछले दरवाजे से बाहर निकल जाता है। ऐसी स्थिति में पिछले दरवाजे पर लगाया गया पेड़ कारगर साबित होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)