19 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;
19 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।
19 जुलाई 2021 पंचांग
नक्षत्र : विशाखा
योग : शुभ
करण : तैतिल
सूर्योदय : 5:56 AM
सूर्यास्त : 07:10 PM
ये भी पढ़ें : Devshayani Ekadashi 2021 : देवशयनी एकादशी की ये व्रत कथा दिलाती है अकाल से मुक्ति, जानें...
मेष
सभी के साथ संपर्क रख कर समाजिक क्षेत्र में छवि बनाने का मौका नहीं छोड़ेंगे। जिस तरह आप अपने जीवनशैली में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं सफल होंगे। रोमांच के शौकिन लोग किसी एडवेंचर ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं,तैयार रहें। पढाई के स्तर पर की गई मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है,निश्चिंत रहें
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का नीला
वृषभ
समाजिक क्षेत्र में आपके नेक और मददगार व्यवहार की तारीफ होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के संग किसी बात को लेकर बहस बढने की संभावना है,समझदारी रखें।प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी फैसला आज न ही लें तो बेहतर होगा,सितारे प्रतिकूल हैं। पढाई के क्षेत्र में आप अपने फोकस और लगन से लक्ष्य को भेदने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन
मिथुन
यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आज का दिन आपके लिए खास है। आपका कोई प्रिय व्यक्ति कार्यक्षेत्र की किसी बड़ी समस्या से निकाल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की महत्वकांक्षा को पूरी करने में सहायता कर पाएंगे। रियल स्टेट में काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है,आमदनी बढेगी।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीमसन
कर्क
किसी निवेश से तत्काल रिटर्न की अपेक्षा रहेगी,आपको मायूस नहीं होना पड़ेगा। पेरेंट्स अपनी कोई बात मनवाने के लिए आपको हर तरह से वाध्य कर सकते हैं। एडवेंचर के शौकिन लोग पर्वतारोहन के लिए जाने का प्लान बनाने वाले हैं,तैयार रहें। पढाई के क्षेत्र में सपना पूरा होने वाला है,मनपसंद कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा। आप अपनी प्रोफेशनल दक्षता बढाने के लिए कोई नया स्किल सीख सकते हैं।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक
सिंह
पढाई या प्रोफेशनल में अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहने की उम्मीद है। फिटनेस के शौकिन लोग जिम जाना शुरु कर सकते हैं,जल्द ही फायदा मिलेगा। घर के रेनोवेशन का काम करवाए जाने की संभावना है,बजट को लेकर स्पष्ट रहें। वित्तीय स्तर पर आप अपने सपने के एक कदम और नजदीक जाते नजर आ रहे हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
कन्या
आज आप अपने दोस्तों के साथ समय गुजारने के लिए कुछ बंदोबस्त कर सकते हैं। परिवार के किसी बच्चे को बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है,गर्व करने का मौका मिलेगा। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की वजह से आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। बेवजह अपने सेहत को लेकर चिंतित रहना आपको वाकई बीमार बना सकता है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हल्का हरा
तुला
पढाई में रिपिटेशन से बोरियत होगी उसे दूर करने का मजेदार रास्ता निकाल सकेंगे। किसी दर्शनीय स्थल की तारीफ आपको ट्रिप पर जाने के लिए प्रेरित कर सकता है। घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव किए जाने की संभावना है,इससे सभी संतुष्ट नजर आएंगे। समाजिक क्षेत्र में आप जिसे पसंद नही करते उसे नजरअंदाज करने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सुनहरा
वृश्चिक
आपकी आमदनी अच्छी रहेगी ,जीवनस्तर में सुधार लाया जा सकता है। समाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और रुतवा बढने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है,बेफिक्र आगे बढ सकते हैं। सफर के दौरान थोड़ी समस्या के बावजूद आपका ट्रिप शानदार रहने वाला है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लेवेन्डर
धनु
लंबी यात्रा पर जाने वालों के लिए अपनी सुरक्षा के लेकर विशेष सतर्क रहना होगा। फिजूलखर्ची नहीं रोक पाने की स्थिति में आपको आर्थिक स्तर पर समस्या हो सकती है। कुछ निजी मामले को अपने तक ही सीमित रखना जरुरी होगा,बात फैलाने से परहेज करें। फिटनेस को लेकर कड़ी मेहनत करने वाले लोगों को साकारात्मक संकेत मिल सकता है।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो
मकर
पढाई के क्षेत्र में अपने नुकसान की भरपाई करने का शानदार अवसर है ,लाभ लें। नियमित व्यायाम करने से आपको फिटनेस के साथ साथ सेहत में भी फायदा मिलेगा। समाजिक क्षेत्र में कोई गलत नीयत से आपको निशाना बनाएगा, सामना कर सकते हैं। परिवारिक जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने पर घर के बुजुर्ग का गुस्सा झेलना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : ब्राउन
कुंभ
आज परिवार के बुजुर्ग को किसी करीबी से मिलाने ले जाना पड़ सकता है। आपको किसी मजेदार इंसान के साथ यात्रा करने का अवसर मिलने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आपको बहुत अधिक पापर बेलना पड़ सकता है। पढाई के क्षेत्र में किसी को आपके मदद की जरुरत पड़ने वाली है,तैयार रहें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फिरोजा
मीन
किसी करीबी से मिलने जाना आपके लिए बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। अपने ऑफिसियल ट्रिप को रोमांचक ट्रिप में बदलकर उसका भरपुर मजा लेंगे। वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या आपको बजट में कटौती करने को बाधित करेगा। किसी सच पर परदा डालना आपके लिए आसान नहीं लेकिन इसे निभाना होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीमसन
टिप्स
- करियर को आगे बढ़ाने और मौकों को आकर्षित करने के लिए अपने कार्यालय के दरवाजे को लाल या बैंगनी रंग से पेंट कर दें। ऐसा करने से भाग्य में बढ़ोत्तरी होती है और आप आगे बने रहते हैं।
- अपने फर्श के डिजाइन को सादा ही रखेंए इससे घर में रोजाना होने वाली गतिविधियों में किसी भी प्रकार रूकावट नहीं आएगी।
- यदि आप चाहते हैं कि घर या कार्यालय में हवा का प्रवाह सहजता से बना रहे तो कमरे का विभाजन के लिए लकड़ी की सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह अर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे परिणाम लाने में सहायक साबित होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)