19 अक्टूबर 2020: आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल (Today's Shardiya Navratri Horoscope)

19 अक्टूबर 2020, दिन सोमवार, आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन और मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा होगी। आप भी जानें तीसरी नवरात्रि का राशिफल...;

Update: 2020-10-19 00:37 GMT

19 अक्टूबर 2020, दिन सोमवार, आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन और मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा होगी। आप भी जानें तीसरी नवरात्रि का राशिफल...

मेष

नवरात्रि का तीसरा दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आज आपकी धर्मकर्म में रूचि बनी रहेगी। आप जरुरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे गढ़ेंगे। परिवार में खुशियों भरा वातावरण रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

टिप: आगे बढ़ने का प्रयास करें।

वृषभ

आपके लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप पूरे दिन सकारात्मक रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। इस दौरान अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। और खानपान में सावधानी बरतें।

टिप: परिवार को समय दें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आगे बढ़ने का दिन है। इस दौरान स्टूडेंटस अपने करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। और आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

टिप: वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कर्कनवरात्रि का तीसरा दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप अपने काम में भरपूर मेहनत करेंगे। और आपका खूब मन लगेगा। जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे।इस दौरान सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

टिप: आलस्य से दूर रहें।

सिंह

आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। वे कार्य जो काफी समय से अटके हुए थे वे सब संपन्न हो जाएंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें।और सबके साथ प्रेम से पेश आए। छात्रों को अपने प्रयासों से अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

टिप: निर्णय सोच समझकर लें।

कन्या

नवरात्रि का तीसरा दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बढिया रहेगा। परिवार के साथ्ज्ञ आपकी क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाएंगे। और सभी का सहयोग आपको उत्सास से भर देगा। छात्रों को शैक्षिक क्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सेहत आज मध्यम रहेगी।

टिप: वाणी पर संयम रखें।

तुला

आज मातारानी की कृपा तुला राशि के जातकों पर भी रहने वाली है। आज आप नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान प्रेम जीवन में धैर्य की आवश्यकता है।

टिप: आर्थिक निवेश सोच समझकर करें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए एवोज रहेगा। अधिक कार्य के कारण आज आप अधिक व्यस्त हो सकते हैं। रुपये-पैसे से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें। आज आपके परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। और आप परिवार वालों के साथ आज वक्त विताएंगे।

टिप: आय और व्यय पर संतुलन बनाए रखें।

धनु

प्रेम मामलों में आज का दिन यादगार रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशी औश्र प्रेम भरे पल आएंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में आपको अपने दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार से आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सलाह मिल सकती है। इस दौरान सेहत पर ध्यान रखें।

टिप: खुद के लिए भी समय निकालें।

मकर

नवरात्रि का तीसरा दिन आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद होने से कई मामलों में सफलता एक साथ मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्टूडेंटन्स इस दौरान सिर्फ और सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दें।

टिप: धैर्य से काम लें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। हालांकि आपको भी अपनी तरफ से प्रयास करने होंगे। परिजन आपका साथ देंगे। जिससे आपका मन हर्षित होगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खानपान पर भी ध्यान दें।

टिप: अनावश्यक खर्चों से दूर रहें।

मीन

नवरात्रि का तीसरा दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आज पूरे दिन आपके मन में खुशी रहेगी। जिससे अपने हर काम को बहुत अच्छे से करेंगे। आप दूसरों की भी मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।

टिप: निर्णय सोच समझकर लें।

Tags:    

Similar News