19 September 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-09-18 10:14 GMT

19 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।

19 सितंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा

योग : धृति, शूल

करण : गर, वणिज, विष्टि

सूर्योदय : 06:12 AM

सूर्यास्त : 06:17 PM

ये भी पढ़ें : Anant Chaturdashi 2021: अनंत चौदस पर बन रहा मंगल बुधादित्य योग, जानें इसका पौराणिक महत्व

मेष

भीड़ भाड़ वाले किसी पर्यटन स्थल पर आज का दिन व्यतीत करना आपके मन को सकून देगा। कुछ लोग प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी लेने में कामयाब रहेंगे। हेल्थ टिप्स का सहारा ले सकते हैं।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: नारंगी

वृषभ

बीमार लोगों की सेहत में सुधार होने की संभावना है। किसी पुराने साथी के संग आज का दिन रोमांचक व्यतीत होगा। अपने घर को किसी नए तरीके से सेट कर सकते हैं।

शुभ अंक: 18

शुभ रंग: गोल्डेन ब्राउन

मिथुन

आज किसी नए वाहन का मजा लेंगे। पैसे को लेकर किसी परेशानी का सामना कर सकते हैं। काम को लेकर रुटीन में रहेंगे। 

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: सिल्वर

कर्क

अपार्टमेंट की डिलेवरी में देर करने वालों के खिलाफ कानूनी रास्ता अपना सकते हैं। फिट रहने के लिए कुछ अनुकूल विकल्प अपनाएंगे। एक दबंग बॉस का ट्रांसफर हो जाने से आपको काफी राहत महसूस होने वाली है। निकट भविष्य में आपके ऊपर कोई बड़ा वित्तीय बोझ पड़ने वाला है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग:ऑफ व्हाइट

सिंह

जिस विषय में आप कमजोर हैं, उसमें आपको सहायता मिल जाएगी। किसी हॉबी के कारण अब आपको अपना घर ही रोमांचक स्थल लगने लगेगा। अतिरिक्त पैसा जमा करने पर ही अर्पाटमेंट में अन्य काम हो सकता है। 

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पिंक

कन्या

परिवार के नौजवान को पढाई के क्षेत्र में अपने बड़ों के ज्ञान का फायदा मिलने वाला है। घर के लिए आज नया फर्नीचर या कोई अन्य महंगा सामान खरीदे जाने की संभावना है। आपके दोस्तों का ग्रुप आपको किसी ट्रिप पर चलने के लिए आमंत्रित करने वाला है। किसी बीमारी से निकलने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर रहना सही नहीं होगा।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: मेटालिक ब्लू

तुला

किसी प्रतियोगिता को पार करने की ललक आवश्यक मेहनत करने को प्रेरित करता रहेगा। जंकफूड के प्रति लगाव को कम करने की आवश्यकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा समय पर मिल जाने की उम्मीद है। ऑनलाइन पुरानी कार बेचने का प्रयास करने वालों को होशियार रहना होगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: नारंगी

वृश्चिक

अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर बनाएं रहें। आपमें से कुछ लोग किसी टूर्नामेंट को जीतकर लौटने वाले हैं। आर्थिक मामले में आप जहां तक सोच सकते हैं खुद को सुरक्षित ही पाएंगे। जो लोग जॉब की तलाश में लगे हैं उनके लिए आज का दिन मायूस करने वाला हो सकता है।

शुभ अंक: 22

शुभ रंग: लेवेन्डर

धनु 

किसी महंगी खरीददारी के दरम्यान अच्छे बार्गेनिंग का फायदा मिलने की उम्मीद है। एक परेशान करने वाले किरायेदार से सख्ती के साथ निपटने की जरुरत पड़ सकती है। किसी के बारे में आपका आकलन सटीक है। जंकफूड के प्रति लगाव रहने के बावजूद उसे खाने पर नियंत्रण रखना शुरु कर सकते हैं।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पिच

मकर

उधार दी गई राशि पर या लोन पर ब्याज कमा सकते हैं। बिना किसी अनुमान के सट्टेबाजी में पैसा लगाना नुकसानदायक होगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। युवाओं पर भरोसा करना सीखें।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: गहरा फिरोजा

कुंभ

माता पिता के घर से दूर रहने वाले लोग सप्ताहांत पर उनसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी ऐसे इंसान से मिलने के लिए वक्त निकालेंगे जिससे मिले कई साल हो गए हैं। प्रॉपर्टी सेल करने की इच्छा रखने वालों को अच्छा खरीददार मिल जाएगा। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग: इंडिगो

मीन

जल्द ही अपने उम्र के लोगों के साथ किसी पर्यटक स्थल पर घूमने जाने की संभावना बन रही है। किसी काम की अति आपकी सेहत पर गलत प्रभाव डाल सकती है। आज शॉपिंग करने के लिए जाना बेहद मजेदार रहने वाला है। किसी बाहरी व्यक्ति से पैसे की मदद मिल जाने पर आर्थिक मजबूती आने की उम्मीद रहेगी।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

टिप्स

• घर की सीढी वाला हिस्सा रौशनी से भरपुर हो। इससे घर में ची का प्रवेश होता है। सीढी घर को बांटने वाला हिस्सा होता है,इसे रौशन रख कर आप इन कमियों को दूर कर सकते हैं।

• पैसा हमेशा काले बेग या पर्स में रखें। काले रंग को फेंगशुई में धन का रंग माना गया है इसलिए काले रंग के पर्स में पैसा रखने से धन में वृद्धि होती है।

• अपने घर के मुख्य दरवाजे पर पीतल का बना हुआ नंबर लगाएं। आपके घर में ची का प्रवाह मुख्यद्वार से ही होगा। इसलिए ची को पहले दरवाजे से घर में प्रवेश दें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News