20 August 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;
20 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।
20 अगस्त 2021 पंचांग
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा, श्रवण
योग : आयुष्मान, सौभाग्य
करण : कौलव, तैतिल, गर
सूर्योदय : 05:57 AM
सूर्यास्त : 06:51 PM
ये भी पढ़ें : Pitru Paksha 2021 : जानें, साल 2021 में कब से शुरु होगा पितृ पक्ष और किस दिन है पहला श्राद्ध
मेष
वित्तीय स्तर पर आज आपकी किस्मत खुलने वाली है, उत्साहित करने वाली स्थिति होगी। बिजनेस पर्सन अपनी वर्तमान परिस्थिति से बेहद संतुष्ट रहेंगे, नए क्लाइंट बनने वाले हैं। आपके द्वारा मार्केट में लांच किए गए प्रॉडक्ट को होथों हाथ लिए जाने की उम्मीद है। अपने काम का बोझ हल्का कर परिवार के साथ सुकून के पल बिताने का प्रयास करेंगे। सही अकोमोडोशन की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी ,बजट में कोम हो जाएगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
वृषभ
कार्यक्षेत्र में कोई खुद को बेहतर साबित होकर आपसे आगे निकल जाने वाला है। आप अपना आत्मविश्वास वापस पाने के लिए कई तरह के प्रयास कर सकते हैं। समाजिक क्षेत्र में समारोह आयोजित करने की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। सेहत को लेकर उतार चढाव लगा रहेगा, लेकिन इसका सामना करने में सक्षम रहेंगे।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हरा
मिथुन
लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होने की उममीद है। किसी से मिली सलाह की बदौलत आप वित्तीय स्तर पर मजबूत स्थिति में रहेंगे। आप अपने शानदार व्यवहार के कारण आस पास के लोगों की दिल जीत सकते हैं। पढाई या प्रोफेशनल स्तर पर कोई पुरस्कार मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। परिवार के बड़ों से कोई इजाजत लेने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट
कर्क
किसी को लोगों से रुबरु नहीं कराने का प्रयास सफल हो जाने की उम्मीद दिख रही है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण वित्तीय सेहत के लिए सबसे जरुरी कदम साबित होने वाला है। आज रोमांस आपकी प्राथमिकता में रहेगा, इसके लिए अन्य काम दरकिनार कर सकते हैं। संभव है कि सामने वाला स्वयं कॉल बैक करें, किसी मामले को लेकर जल्दबाजी से बचें। खाने पीने के लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है,यादगार अनुभव ले सकते हैं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला
सिंह
रिटेलर्स की सेल बढने की संभावना दिख रही है, इसे लेकर आपका मनोबल ऊंचा होगा। अपनी फिटनेस और छवि को लेकर जागरुक होने का साकारतमक असर पड़ने वाला है। आप में से कुछ लोग अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहने वाले हैं, ऊर्जावान रहेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने की संभावना है,बोहद रोमांचक समय गुजार सकते हैं।
शुभ रंग : 17
शुभ रंग : लेवेन्डर
कन्या
आपको जल्द ही विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिलने वाला है, नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस ट्रिप भले ही आपके लिए व्यस्ताओं से भरा हुआ हो लेकिन अंततः सफल रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने वालों को अच्छी बार्गेनिंग का फायदा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। किसी अधिकारी के साथ पंगा लेना मंहगा पड़ सकता है ,इससे दूर ही रहना बेहतर होगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नेवी ब्लू
तुला
आमदनी का अच्छा जरिया मिल जाने से आपका बढता खर्च चलाना आसान हो जाएगा। शेप में वापस आने के लिए जरुरी प्रयास आजमा सकते हैं , जल्द ही फायदा नजर आएगा। लंबी यात्रा पर जाने से पहले आपको अपने वाहन की अच्छे से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। आपके द्वारा किया जेन वाला सिक्रेट मिशन सफल साबित होगा,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी
वृश्चिक
किसी के साथ आपकी करीबी दोस्ती प्यार में बदल जाने की संभावना नजर आ रही है। आप बिना किसी अड़चन के अपने नए अकोमोडेशन में शिफ्ट हो जाएंगे, तसल्ली रखें। किसी अयोग्य व्यक्ति की सहायता करने को सही नहीं ठहरा सकते , कोशिश भी न करें। दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं,बेहद रोमांचक यात्रा रहेगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन
धनु
वित्तीय क्षेत्र में आप अपनी वुद्धिमता से कमाल दिखा सकते हैं, आमदनी बढने वाली है। आज परिवार का कोई सदस्य अन्य लोगों को घर बुलाकर आपका बोझ बढा सकता है। कोई छोटी सी दिखने वाली शारीरिक परेशानी आगे समस्या बढा सकती है, सतर्क रहें। अपने गंतव्य तक गाड़ी चला कर जाना आज आपके लिए रोमांचक साबित होने वाला है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा भूरा
मकर
कुछ पुराने रिश्तों को रिफ्रेस करने और कुछ नए बनने की संभावना दिख रही है। समाजिक क्षेत्र में आपकी डिमांड बढने के संकेत हैं, आप अपना दायरा बढाएंगे। शादी योग्य लोगों के बंधन में बंधने की प्रबल संभावना बन रही है, जल्द ही बात बनेगी। परिवार में होने वाले किसी समारोह में आपकी मेजवानी धाक जमाएगी। पढाई के क्षेत्र में किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोग अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीम
कुंभ
प्रोफेशनल क्षेत्र में आप अपने काम के जरिये सीनियर को प्रभावित कर सकते हैं। परिवार का कोई बच्चा अपने मर्जी का कुछ करना चाह रहा उसे रोकना मुश्किल होगा। सफल यात्रा के लिए यात्रा से पहले परिवहन का इंतजाम समझदारी से कर सकते हैं। प्रॉपर्टी सेल करने वालों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, देर से सेल होगा। पढाई के मामले में आज आप लोगों की अपेक्षा पर उतरने में सफल रहने वाले हैं।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
मीन
आपके सामने अच्छे निवेश के कई विकल्प आने वाले हैं सोच समझकर चुनाव करें। कार्यक्षेत्र में आज बाहरी व्यवधान के कारण ज्यादा कुछ कर पाना संभव नहीं होगा। परिवार का कोई नौजवान आज अपनी किसी उपलब्धि से सबका सिर ऊंचा करेगा। रुटीन वर्क से ब्रेक लेने की इच्छा रखने वाले छोटे वेकेशन के लिए निकल सकते हैं। जिन लोगों को अपनी जगह रेंट पर देने का मन है उन्हें ढंग का किरायेदार मिल जाएगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
टिप्स
- अपने आपको खुश और साकारात्मक रखें तभी आप अपने सामने आने वाले अवसर को पहचान कर उसका लाभ उठा सकेंगे।
- यदि आपके ऑफिस में किसी तरह की परेशानी है जिससे आप तनाव में हैं तो आपको उससे निजात पाने के लिए नौ खास हरे पौधे लगाने चाहिए। ध्यान रहे कि ये सभी पौधा नए और सुंदर हो और एक ही दिन में सभी को लगाना चाहिए।
- बेडरूम तक जाने के रास्ते या गलियारे को साफ-सुथरा और क्लियर रखें। ऐसा कर फेंगशुई के ची से दांपत्य जीवन में रोमांस के प्रवाह की सहजता और संवेदनशीलता बनी रहती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)