20 अक्टूबर 2020: आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल(Today's Sharadiya Navratri Horoscope
आज नवरात्रि का चौथा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा होगी। तो आइए आप भी जानें आज मां भगवती की किन राशि पर कृपा होने वाली है। जानिए अपना आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल...;
आज नवरात्रि का चौथा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा होगी। तो आइए आप भी जानें आज मां भगवती की किन राशि पर कृपा होने वाली है। जानिए अपना आज का शारदीय नवरात्रि राशिफल...
मेष
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन मेश राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने काम की गुणवत्ता के लिए सराहना मिल सकती है। घर-परिवार में सभी लोगों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इस नवरात्रि में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
टिप: वाणी में मधुरता बनाए रखें।
वृषभ
मातारानी की दया दृष्टि वृषभ राशि के जातकों पर रहने वाली है। घर-परिवार में भी सभी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। करियर में स्थिरता आएगी। छात्र यदि सही दिशा में प्रयास करें तो परिणाम बहुत ही बेहतर मिलेंगे। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।
टिप: निर्णय सोच समझकर लें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के घर में शारदीय नवरात्रि में मां लक्ष्मी का वास बने रहने के संकेत हैं। आप जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। मन वांछित इच्छाएं पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। सेहत के प्रति लापरवाही मुसीबत में डाल सकती है। इसलिए अच्छी दिनचर्या फॉलो करें।
टिप:आर्थिक निवेश सोच समझकर करें।
कर्क
आज का दिन आपके लिए सितारों के फेवर वाला है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। आज आप कुछ नया काम कर सकते हैं। आज आपके घर का वातावरण बढिया रहेगा। आपको फालतू खर्चों से बचना चाहिए।
टिप: परिवार को समय दें।
सिंह
नवरात्रि का चौथा दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बढिया रहने वाला है। आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आप जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएंगे। काम में आपको अपने साथियों की पूरी सहायता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
टिप: निर्णय सोच समझकर लें।
कन्या
आज का दिन आपके फेवर में रहने की संभावना है। पेंडिंग योजनाओं को नए सिरे से शुरू कर सकते हैं। इनकम में बढ़ोत्तरी की अपार संभावना है जिससे मन हर्षित होगा। मातारानी की कृपा से आपकी मन वांछित इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इस दौरान सभी के साथ प्रेम से पेश आएं। और किसी का दिल ना दुखाए, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
टिप: अपने काम से काम रखें।
तुला
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन तुला राशि के जातकों के लिए खास है। कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे और आपके काम को पहचान मिलेगी। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। और आपको अपने कार्यों में भी परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से बढिया रहने के आसार हैं।
टिप: गुससे पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक
आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। मातारानी की कृपा से आपके सभी बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप किसी नई परियोजना से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। जिससे आपके आर्थिक धनकोष में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता के नए रास्ते मिल सकते हैं। अपने प्रिय के साथ कुछ समय बिताने की योजना बनाएं।
टिप: लक्ष्य पर फोकस करें।
धनु
आज आपका दिन अपनी इच्छाशक्ति के बल पर आगे बढ़ने का है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप उधार के लेन-देन से बचें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
टिप: आलस्य से दूर रहें।
मकर
मातारानी की सच्चे मन से की गई भक्ति आपकी परेशानियों को दूर करेगी। व्यवसाय में किए गए प्रयास मनोनुकूल परिणाम देंगे। धैर्य से काम लें। परिवार-दोस्तों और परिचितों से प्यार से पेश आयें। सात्विक भोजन करें। और बाहर के खान-पान से दूर रहें।
टिप: आगे बढ़ने का प्रयास करें।
कुंभ
आज आप प्रेमपूर्ण मनोभाव में रहेंगे। मातारानी की कृपा से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार और बच्चों के साथ बिताया गया पल आपको ऊर्जा से लबरेज कर देगा। सेहत अच्छी रहेगी।
टिप: आय-व्यय पर संतुलन बनाएं।
मीन
माता रानी की कृपा दृष्टि मीन राशि के जातकों पर भी रहेगी। आपके अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। आपको साथियों की सहायता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन फालतू के खर्चों से दूर रहें। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें।
टिप: अनावश्यक खर्चों से दूर रहें।