21 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-07-20 18:45 GMT

21 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आषाढ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है।

21 जुलाई 2021 पंचांग

नक्षत्र : ज्येष्ठा

योग : ब्रह्म

करण : बालव

सूर्योदय : 5:56 AM

सूर्यास्त : 07:09 PM

ये भी पढ़ें : धनवान बनने के ये पांच गुप्त रहस्य अपने जीवन में अपनाए तो आप निश्चित ही बन जाओगे करोड़पति

मेष

व्यापारिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में दूरी बनी हुई है। थोड़ा बचकर पार करें। शनिदेव की अराधना करें। कोई नीली वस्तु दान करें।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : गहरा फिरोजी

वृषभ

भाग्य में रोड़े अटक सकते हैं। मान-सम्मान पर ठेस लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

शुभ अंक : 11

शुभ रंग : गहरा आसमानी

मिथुन

चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : मरुन

कर्क

जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। नौकरी-चाकरी में समस्या आ सकती है। व्यवसायिक स्थिति थोड़ी खराब दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार भी अच्छी स्थिति में नहीं चल रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। नीली वस्तु का दान करें। भगवान शिव की अराधना करते रहें। संभव हो तो जलाभिषेक करें।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

सिंह

शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। भगवान विष्णु की अराधना करें।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : लेवेन्डर

कन्या

बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुल मिलाकर सही चलेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : गहरा फिरोजा

तुला

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्कत आ सकती है। गृह कलह के शिकार हो सकते हैं। सीने में विकार हो सकता है। मां के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : पर्पल

वृश्चिक

घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। व्यवसायिक सफलता का समय है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति काफी सुधर चुकी है। नीली वस्तु का दान करें।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग :पिंक

धनु 

वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश न करें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : नारंगी

मकर

स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। कुछ अच्छा भी होगा तो कुछ बुरा भी होगा, मध्यम समय है। प्रेम की स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : गहरा नीला

कुंभ

स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उर्जा का स्तर थोड़ा घटेगा। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा। गणेश जी की वंदना करते रहें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : लाल

मीन

आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन थोड़ी चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : बैंगनी

टिप्स

  • घर-परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम, सद्भाव और संवाद-संचार में सुधार के लिए अपने घर के मुख्य दरवाजे यानि प्रवेष द्वार के निकट कांच का गोलाकार कटोरा या जार रखें।
  • फाउन्टेन्स हमेशा अच्छे स्वास्थ्य व आराम का प्रतीक होते हैं साथ ही सफलता व समृद्धि को पास लेकर आते हैं। ईस्टए नार्थ व साउथईस्ट दिशाएं फाउन्टेन लगाने के लिए उत्तम स्थान मानी जाती हैं।
  • अपने घर की खिड़की के ऊपर एक क्रिस्टल का झांवर लटकाएं। इससे फेंगशुई की ची सक्रिय हो सकती है और आप सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में आ जाएंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News