21 September 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-09-20 09:56 GMT

21 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

21 सितंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा, रेवती

योग : गण्ड, वृद्धि

करण :  बालव, कौलव, तैतिल

सूर्योदय : 06:13 AM

सूर्यास्त : 06:15 PM

ये भी पढ़ें सोमवार के दिन भगवान शिव को चढ़ा दें ये फल, इतना पैसा आएगा जिसे आप संभाल नहीं पाएंगे

मेष

आपके पढाई के रास्ते में आने वाली अड़चनों से छुटकारा मिल जाने की संभावना है। सेहत के स्तर पर चल रही परेशानी अब पुरानी बात हो गई। बिजनेस पर्सन्स को आज बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है। आपमें से कुछ लोग आज होम लोन अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरु कर सकते हैं।

शुभ अंक: 17

शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ग्रे

वृषभ

क्लास छोड़ देना आपके लिए आगे पढाई में दिक्कत आएगी। कुछ गृहणियों द्वारा आज अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। जिम ज्वाइन करने के कारण आपकी फिटनेस दिन से दिन अच्छी होती जाएगी। कॉलेज ट्रिप पर जाने के दौरान आपको गांवों को जानने का अवसर मिलेगा ।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: फिरोजा

मिथुन

पढाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने से आपका करियर सही रास्ते पर जाएगा। आपका कोई दोस्त आपको अपने साथ यात्रा पर चलने के लिए तैयार कर सकता है। आपमें से कुछ लोगों द्वारा अपने बजट में प्लॉट खरीदे जाने की संभावना बन रही है। यदि जंकफूड की आदत पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो फिटनेस के लिए सोचना होगा।

शुभ अंक: 22

शुभ रंग: नारंगी

कर्क

आपमें से कुछ लोग सट्टेबाजी के जरिये आज अच्छा पैसा बना सकते हैं। मौसम में होने वाले तेज बदलाव से आपको सेहत को बचाकर रखना होगा। किसी प्राइम प्रॉपर्टी के सेल की खबर में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। मोबाइल फोन या लेपटॉप का इस्तेमाल एक सीमा में रहकर करें, आंखों को नुकसान हो सकता है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: बैंगनी

सिंह

किसी परिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए आपको काम से समय निकालना पड़ेगा। कॉलोनी की समस्या को सामने रखने के लिए क्षेत्र के एमएलए से आज मिटिंग कर सकते हैं। कार का दाम बढ जाने के कारण खरीदने की इच्छा पर आपको पुनर्विचार करवा सकता है।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग: सिल्वर

कन्या

किसी प्रतियोगी परीक्षा में चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहें। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजैक्ट मिलने की संभावना है। आमदनी अच्छी रहेगी।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: पिच

तुला

वर्तमान दौर में मकान का किराया चुकाना आसान नहीं होगा। घूमक्कड़ी के शौकीन लोगों के सितारे बुलंद हो सकते हैं। किसी के साथ आज आप उलझने से बचें। 

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: लाल

वृश्चिक

जिस तरह से आपने खुद को बनाए रखा है दूसरे लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। वेक्सिन लेने या न लेने को लेकर असमंजस न पालें, कायदे और नियम का अनुकरण करें। समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है। आपमें से कुछ लोग अपनी पुरानी संपत्ति बेचकर कोई नया लेने का विचार कर सकते हैं।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: ब्राउन

धनु 

परिवार में लोगों का आज आप खूब मनोरंजन करने वाले हैं। अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। तनाव दूर भगाने के लिए आज कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान कर सकते हैं। किसी नए स्थान पर शिफ्ट होने की संभावना बन रही है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: पर्पल

मकर

आज आप अपने परिवार के साथ मिलकर कोई रोमांचक प्लान बनाने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी पहल को सीनियर्स द्वारा हाथों हाथ लिया जाएगा। पैसे की आमदनी बढ जाने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता आने की उम्मीद है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

कुंभ

आपको बिजनेस मैनेज करने में परिवार के ही किसी सदस्य के अनुभव का फायदा मिलेगा। अपने अपार्टमेंट का मेंटिनेंस चार्ज समय पर जमा करते रहें। जो लोग प्रॉपर्टी सेल करना चाहते हैं उन्हें अच्छे दाम के लिए डीलर से कांटेक्ट करना चाहिए।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: मरुन

मीन

आपके द्वारा बुक किए गए अपार्टमेंट का पजेशन मिलने वाला है। वित्तीय सलाहकार की मदद से आप अपने पैसे का सही इस्तेमाल और निवेश कर पाएंगे। किसी दूसरे शहर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने के लिए ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: ग्रे

टिप्स 

• एक छोटी सी घंटी को लाल धागे में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। घंटी की मधुर आवाज से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

• ताजे फूलों का गमला घर के मुख्य दरवाजे पर लगा दें। ताजे फूल आकर्षण और तरक्की का सूचक माने जाते हैं।

• कबूतर जोड़े की मूर्ति अपने शयनकक्ष में लगाएं। कबूतर शांति और सामंजस्य का सूचक है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News