23 November 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- राशि के अनुसार जानें, अपना शुभ रंग और शुभ अंक
;
23 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है।
23 नवंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र: आद्रा, पुनर्वसु
योग: शुभ
करण: बव, बालव, कौलव
सूर्योदय : 06:54 AM
सूर्यास्त : 05:20 PM
ये भी पढ़ें : Surya Grahan 2021: जानें, सूर्य ग्रहण की तारीख और किस राशि के जातकों को रहना हो इस दौरान विशेष सतर्क
मेष
आज परिवार के साथ रोमांचक समय बिताने का अवसर मिलने वाला है। आपके उपर जिम्मेदारियां बढने वाली है,धैर्य और समझदारी से काम बनेगा। वॉकिंग से दिन की शुरुआत करना पॉजिटिविटी और उर्जा का संचार करेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोज
वृषभ
किसी दोस्त से उधार का पैसा वापस लेने दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के बीच विचार का सामंजस्य सुखद माहौल देगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके काम से संतुष्ट रहेंगे, रिवार्ड मिल सकता है। फिट और उर्जावान बने रहने के लिए सक्रिय जीवन का महत्व समझेंगे।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
मिथुन
आज आपकी किस्मत चमकने के संकेत हैं,लॉटरी लगने की संभावना है। आपके लिए आज किसी बड़े निवेश का प्लान टाल देना ही बेहतर रहेगा। सगे भाई बहनों के साथ चल रहा विवाद खत्म करने का सही अवसर है। सबआर्डिनेट को कोई जरुरी काम सौंप सकते हैं,यात्रा का संयोग बन रहा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
कर्क
लंबे समय से टलने वाले किसी निवेश प्लान को पूरा कर लिया जाएगा। आज परिवार का कोई नौजवान बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला है। मानसिक सुस्ती को दूर करने के लिए कुछ रोमांचक प्लान करना होगा।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लाल
सिंह
परिवार के सदस्यों के साथ कुछ स्पेशल और रोमांचक प्लान किए जाने के संकेत हैं। यदि अच्छे परिणाम की उम्मीद रखते हैं तो अंत समय की तैयारी पर निर्भर न रहें। कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा कर लेने के बाद आज थोड़ी सुस्ती महसूस होगी।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : डार्क पर्पल
कन्या
आज आपको वो प्यार और सहानुभूती मिल सकती है जिसकी आपको तलाश रहती है। किसी काम को अपने उपर हावी कर लेना सही नहीं है, तनाव से दूर रहना बेहद जरुरी है। एक ही दिन में सभी जिम्म्दारियों को पूरा करने की जिद सिर्फ तनाव ही बढा सकता है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा
तुला
कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने बड़ों की सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र के किसी बड़े काम में सीनियर्स के साथ जूनियर का भी सहयोग मिलने वाला है। आज आप पर पूरे दिन सुस्ती हावी रहेगा लेकिन व्यस्तता के कारण आराम संभव नहीं है। पढाई के क्षेत्र में आज आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद नजर आ रही है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग :सफेद
वृश्चिक
अति संदेह आपको सामने आए अवसरों का लाभ नहीं लेने दे सकता, इससे बचना चाहिए। परिवार में शांति और उत्साह का वातावरण बना रहेगा,साथ वक्त गुजारने का आनंद लेंगे। मानसिक और शारीरिक थकान या सुस्ती दूर करने के लिए योग से बेहतर कुछ नहीं होगा।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बेज
धनु
जीवनसाथी उम्मीद से ज्यादा जिम्मेदार और मेहनती बनकर आपको चौंका सकता है। यदि आप किसी हॉबी कोर्स के बारे में सोच रहे हैं तो आगे बढें आज का दिन लकी रहेगा। जीवन में आई एकरसता को तोड़ने के लिए कहीं प्राकृतिक वातावरण में जाना चाहेंगे।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोज
मकर
आज आप दिमागी तौर पर बहुत ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं,धैर्य से काम लेना होगा। आज आप करियर को लेकर उच्च महत्वाकांक्षी सपने संजो सकते हैं,हौसला बनाए रखें। दिन की शुरुआत आज आप भले ही उत्साह से करेंगे शाम तक आलसीपन हावी रहेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लाइट ग्रे
कुंभ
आप बेहद आशावादी और आत्मनिर्भर इंसान हैं जो कुंभ राशि का असल गुण है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को गंभीरता से देखने की आवश्यकता है,ध्यान दें। आज शाम किसी मजेदार गतिविधि का हिस्सा बन सकते हैं,उत्साहित महसूस करेंगे।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी
मीन
आपके बच्चे कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं,गर्व करने का मौका मिलेगा। हेल्दी लाइफ स्टाइल का पालन करने वाले किसी हाल में डेली रुटिन नहीं छोड़ेंगे। दिन भर स्क्रिन पर बैठे रहना आपकी आंखो के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
टिप्स
- शयनकक्ष से दोस्तों और सगे संबंधियों की तस्वीर हटा कर रखें यहां सिर्फ पति पत्नी की रोमांटिक तस्वीर होनी चाहिए। शयनकक्ष में पति पत्नी के अलावा किसी और की तस्वीर होने से आपके रोमांटिक क्षण में ध्यान भटक सकता है।
- अपने ऑफिस और कार्यस्थल के अंधेरे भाग को उजागर करें। ऑफिस और कार्यस्थल के अंधेरे भाग को लेम्प लगा कर रौशन करें इससे साकारात्मक उर्जा मिलती रहती है ।
- चीनी मिट्टी के बरतन में पौधा लगाएं ।यह आपके संबंध को मजबूत और स्थिर बनाता है ।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)