24 August 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;
24 August 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है।
24 अगस्त 2021 पंचांग
नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा, उत्तरभाद्रपदा
योग : सुकर्मा, धृति, शूल
करण : गर, वणिज, विष्टि
सूर्योदय : 05:59 AM
सूर्यास्त : 06:47 PM
ये भी पढ़ें : Kajari Teej 2021 : कजरी तीज का व्रत पारण कैसे किया जाता हैं, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
मेष
नियमित व्यायम में बने रहने से आपकी फिटनेस पर चमत्कारिक असर होने वाला है। परिवार में शांति और सुकून बने रहने से आप साकारात्मक होकर आगे बढ सकते हैं। ऑफिसियल ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की उम्मीद है,तैयारी शुरु कर दें। किसी महत्वपूर्ण काम को समय पर पूरा कर आप मानसिक स्तर पर राहत महसूस करेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
वृषभ
आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं,प्रयास शुरु करने वाले हैं। आज आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। शानदार ट्रिप पर जाने की संभावना बन रही है,जमकर मस्ती करने का मौका मिलेगा। अच्छी तैयारी की वजह से शैक्षणिक स्तर पर अपेक्षित परिणाम आने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बेज
मिथुन
अच्छी सेहत के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की संभावना है,असर दिखेगा। आज आप परिवार के लोगों का गेट टुगेदर रखे जाने को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। आप में से कुछ लोगों को आज किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मकान मालिकों को अपने घर के लिए अच्छा किरायेदार मिल जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
कर्क
परिवार के किसी नौजवान से अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही। रुटीन लाइफ से अवकाश चाहने वाले लोग वेकेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग किसी खास मकसद से घर या प्रॉपर्टी गिरवी रख सकते हैं। समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा,फिर भी प्रयास करेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : चॉकलेट
सिंह
संतुलित जीवनशैली की वजह से आप फिटनेस और ऊर्जा से परिपूर्ण नजर आएंगे। अचानक पैसे की जरुरत पड़ने से चिंतित रहेंगे,कोई मदद को आगे आ सकता है। परिवार में किसी के उपर दी गई कोई जिम्मेदारी वापस आपके कंधे पर ही आएगी। पढाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने से आपका आत्मविश्वास उंचा बना रहने वाला है।
शुभ अंक :7
शुभ रंग : मजेंटा
कन्या
सेहत के लिए उठाए गए सटिक कदम का जल्द ही असर दिखने लगेगा,उत्साहित रहेंगे। घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा। गाड़ी चलाते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है, नुकसान के संकेत हैं। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है,अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का ग्रे
तुला
जीवन साथी या परिवार का कोई अन्य सदस्य आज आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। परिवार के किसी नौजवान की उपलब्धि आज आपका सिर गर्व से ऊंचा करने वाली है। आज आनायास ही आप शहर से बाहर किसी से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में बचा हुआ काम आपके सामने तनाव वाली स्थिति पैदा करने वाला है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पिच
वृश्चिक
आपको गुस्से पर काबू रखने की जरुरत होगी,घर का माहौल खराब बिगड़ने का खतरा है। आपके द्वारा की जाने वाली यात्रा आज लंबी खिंचने की वजह से थकान का अनुभव होगा। कोई संपत्ति जो कानूनन आपका है उस पर कोई रिश्तेदार दावेदारी जता सकता है। आप में से कुछ लोग आज शैक्षणिक मामले में जश्न के मूड में रहेंगे,कोई उपलब्धि मिलेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
धनु
किसी शारिरीक समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपचार कारगर हो सकता है। जीवनसाथी आपके लिए सपोर्टिव रहेगा, आपके हर विचार को साथ मिलने की उम्मीद है। जो लोग किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे थे उनके लिए आज अच्छा मौका है। आप में से कुछ लोगों की संपत्ति में इजाफा होने का संकेत हैं,प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद
मकर
आप अपना फिटनेस और सेहत बरकरार रखने के लिए जरुरी प्रयास कर सकते हैं। आज परिवार के लोगों का एकसाथ जमा होना आपको बेहद उत्साहित रखने वाला है। आप घुमक्कड़ी के लिए जाएंगे इसकी प्रबल संभावना बन रही है,अपना बैग तैयार रखें। आप में से कुछ लोग जल्द ही मकान या जमीन खरीदने वाले हैं,आज शार्ट किया जाएगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : नारंगी
कुंभ
व्यायाम को अपने रुटीन लाइफ का हिस्सा बना सकते हैं, ऊर्जावान रहेंगे। घर के लिए कुछ प्लान करने में जीवनसाथी और आप पूर्णतः व्यस्त रहेंगे। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें,अनुकूल समय आने का इंतजार करें। किसी रिश्तेदार के घर आने से माहौल खुशनुमा बना रहने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : चेरी
मीन
परिवार के किसी सदस्य की जो सहायता आपने की है उसकी काफी चर्चा रहेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने काम पर नियंत्रण रहेगा, बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वेकेशन पर जाने वाले लोग जमकर मस्ती कर सकते हैं, जल्द जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क ग्रे
टिप्स
- कंपनी का साइन बोर्ड धन क्षेत्र में लगाएं ताकि आपका प्रतिद्वंदी आपसे बेहतर न हो और आप उसे गेम में मात दे सके।
- एक लाल रंग के रिबन के साथ चिंग के आठ सिक्के को बांधकर उन्हें अपने कंप्यूटर की मेज या कार्यस्थल पर बीच में लटकाएं। इससे आर्थिक उन्नति में सफलता मिलती है और स्थिरता आती है।
- खुशहाली, अच्छी सेहत और सुनहरे अवसरों को घर के भीतर लाने में खिड़कियां अहम रोल निभाती है। जब इन पर गंदगी की परत छा जाती है, तब सब कुछ धुंधलासा नजर आने लगता है।साफ व क्लियर विजन के लिए इन खिड़कियों को हमेशा साफ रखें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)