25 जुलाई 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। तथा आज सावन मास की नाग पंचमी का त्योहार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...;

Update: 2020-07-24 16:36 GMT

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 25 जुलाई को सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। तथा आज सावन मास की नाग पंचमी का त्योहार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज सावन मास की नाग पंचमी का त्योहार है।

आज का पंचांग

25 जुलाई 2020 का पंचांग

नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी

योग : परिघ

सूर्योदय: 05:38

सूर्यास्त : 19:16


मेष

खर्चे करते हुए विवेकपूर्ण रवैया अपनाएं। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपका पक्ष लेंगे। परिवार में कोई व्यक्ति आपकी बात नहीं सुनेगा। इस व्यक्ति पर कठोर होने की जरूरत नहीं है। लंबी दूरी तय करने वालों का रास्ता आसानी से कट जाएगा। संपत्ति के कारण होने वाला पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा। शिक्षाविद अपनी बातों पर डटे रहेंगे। अपने अंतरतम विचारों को किसी के भी साथ साझा ना करें।

लव फोकस-प्रेमी या प्रेमिका के साथ लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेंगे।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग - क्रीम


वृष

किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण काम निपटाने का समय है। कोई टोटल फिटनेस पाने में आपकी मदद कर सकता है। लोन पारित होने में मुश्किल आ सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। काम मुश्किल से होगा लेकिन हो जाएगा। कुछ जातकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं।

लव फोकस-विवाह योग्य जातकों की शादी की बात पक्की हो सकती है।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - वॉयलेट


मिथुन

फिजूलखर्ची पर लगाम कसने की जरूरत है। जीवनशैली से जुड़ी बीमारी से पीड़ित जातकों को जांच की जरूरत है। लव लाइफ के लिए अनुकूल समय चल रहा है। पारिवारिक पुनर्मिलन का समय हैं। धार्मिक यात्रा पूर्ण होगी, मन को खुशी मिलेगी। आवास की तलाश करने वाले जातकों को उपयुक्त स्थान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी।

लव फोकस-लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - हल्का हरा


कर्क

ऐसी सलाह न दें जिससे खुद इत्तफाक नहीं रखते हों। प्रयासों के बावजूद गलतियों से ज़्यादा बचना मुश्किल लग रहा है। कार्यक्षेत्र में सितारे कुछ गर्दिश में ही लग रहे हैं। परिवार में किसी पर कड़ी नज़र रखने की जरूरत पड़ेगी। बिना वॉर्मिंग अप के कसरत न करें। विरासत के रूप में अचल संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आज लिए गए निर्णय कल आपकी सफलता की कुंजी हो सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंध मजबूत होता जा रहा है।

शुभ अंक - 16

शुभ रंग - कोरल


सिंह

धन बचाने की कवायद जारी रखें। कार्यक्षेत्र में कमर कसनी होगी। प्रतिद्वंदियों को प्रतिस्पर्धा में हराना होगा। फिटनेस दिनचर्या में विविधता लाना फायदेमंद साबित हो सकता है। घर के बच्चे पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हो सकते हैं। घरेलू खर्चे में वृद्धि आपको चिंतित कर सकती है। शिक्षा के स्तर पर जो मदद चाहिए वो मिल जाएगी।

लव फोकस-प्रेमी या प्रेमिका का मूड अच्छा रहेगा।

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - सिल्वर


कन्या

लागत में कटौती के उपायों के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर होती हुई दिखाई दे रही है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ मज़बूत करते जा रहे हैं। तन मन से स्वस्थ महसूस करेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। शिक्षा के स्तर पर आगे रहने की प्रबल संभावना है।

लव फोकस-प्रेमी या प्रेमिका से मिला उपहार आपको खुशियों से भर देगा।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - गहरा हरा


तुला

फिजूलखर्ची को रोकने के लिए की गई कोशिश अब नतीजे देने लगी है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो रहे हैं। कुछ जातकों को पुरानी बीमारी से ठीक होने में घरेलू उपाय काम आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना हुआ है। कुछ जातक संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। छात्रों को किसी का समर्थन मिल सकता है।

लव फोकस-जीवनसाथी का आपसे प्यार व चिंता आपको अच्छा महसूस कराएगी।

शुभ अंक - 22

शुभ रंग – रॉयल ब्लू


वृश्चिक

किसी अच्छी चीज को पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। शारीरिक स्वस्थता का आनंद लेंगे। जीवनसाथी की बात सुनने के मूड में नहीं रहेंगे। किसी नए स्थान पर स्थानांतरण सुखद बदलाव के रूप में आएगा। छात्रों के लिए समय कुछ प्रतिकूल सा बना रहेगा। जीवन में थोड़ा लचीलापन लाने की जरूरत है। अधीनस्थों को संभालते हुए थोड़े नरम हो जाएं।

लव फोकस-लव लाइफ के लिए समय निकालें खुशी मिलेगी।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - पीच


धनु

किसी महत्वपूर्ण घटना के लिए बजट को संतुलित करने का प्रबंध करेंगे। उपयुक्त नौकरी की तलाश करने वालों को काम मिलना संभव है। जीवनशैली में बदलाव सेहत के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। प्रॉपर्टी की ख़रीद फरोख़्त के बारे में विचार कर सकते हैं। छात्र किसी को प्रभावित करने के लिए अपनी झूठी तस्वीर पेश कर सकते हैं। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

लव फोकस-प्रेमीजन आपकी रोमांटिक रवैये से प्रभावित होंगे।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग - कथई


मकर

पिछले समय किए गए निवेशों से धन आने लगा है। ये धन आपको आर्थिक रूप से स्थिर बना सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपको महत्वपूर्ण परियोजना की जिम्मेदारी दे सकते हैं। सेहत संबंधी मामलों में सफलता मिलने के आसार है। विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। संपत्ति से जुड़े मुद्दे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल हो जाएंगे। छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारना होगा।

लव फोकस-प्यार का इजहार करने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग - हल्का पीला


कुंभ

बचत करते हुए चलना ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में अधिक समय देने की जरूरत है। ऐसा करते हुए अपने काम के साथ न्याय कर पाएंगे। सेहत संतोषजनक बनी रहेगी। परिवार के साथ दिन बिताएंगे, सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। नई संपत्ति को हासिल करने का जुनून सवार हो सकता है। छात्र अपने प्रोजेक्ट पूरे कर पाएंगे, इसके लिए वे तारीफ के हकदार रहेंगे। किसी को अपनी तरफ़ आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

लव फोकस-प्रेमीजन को सरप्राइज दें, इससे उन्हें खुशी मिलेगी।

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - लाल


मीन

ख़रीदारी की होड़ में अच्छे सौदेबाजी की उम्मीद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान गपशप में लगा रहेगा। आपके काम की रफतार अभी कम है लेकिन जल्दी ही तेज हो जाएगी। सेहत बनाए रखने के लिए अधिकता में लिप्त होने से बचें। भारी मार्जन पर प्रॉपर्टी बेच सकते हैं। जो भी काम करेंगे उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करने की संभावना है।

लव फोकस-लव पार्टनर को खुश करने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग - वॉयलेट

टिप्स

•ऊर्जा का स्तर धीमा करने वाले कारण को दूर करें। सीढियों से नीचे बह रही ऊर्जा के झरने को धीमा करने के लिए पौधा या मूर्ति जैसी कोई भारी वस्तु सीढी के निचले हिस्से में रख दें।

•परिवार के लोगों की तस्वीर कभी भी मुख्य दरवाजे बाथरुम सीढी या बेसमेंट के सामने नहीं लगाएं।

• अपने नाइट स्टेंड में चीनी मिट्टी के आधार वाला बल्ब लगाएं। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच के रिश्ते में भरोसा सुरक्षा और आराम का स्तर बढ़ता है।

Tags:    

Similar News