25 November 2021 राशिफल: बृहस्पतिवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- राशि के अनुसार जानें, अपना शुभ रंग और शुभ अंक
;
25 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बृहस्पतिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।
25 नवंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र: पुष्य, आश्लेषा
योग: शुक्ल, ब्रह्म
करण: गर, वणिज, विष्टि
सूर्योदय : 06:56 AM
सूर्यास्त : 05:20 PM
ये भी पढ़ें : Vastu Shastra:घर में बैठे परिंदे देते हैं हमें ये खास संकेत, जानें इसके शुभ-अशुभ परिणाम
मेष
अपनी चल रही निवेश योजनाओं की समीक्षा करें और नया पोर्टफोलियो बनाएं। घर का उत्साही माहौल आज आपका तनाव छूमंतर कर सकता है, उत्साहित रहेंगे। आज शाम तक दिन सामान्य हो जाने की उम्मीद रख सकते हैं,अपना काम करते रहें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : ब्राउन
वृषभ
आपके पास तेज दिमाग है जो सामने आए अवसर का बेहतर लाभ दिला सकता है। आपको अपने असीमित होते जा रहे खर्चे पर नियंत्रण लाने की जरुरत है,प्रयास करें। परिवार के बड़ों का लगातार समर्थन आपके रास्ते आने वाली कठिनाई से बचाएगा। आध्यात्मिक किताबें पढने से आपको मानसिक सुकून का एहसास होगा,काम करते रहें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मजेंटा
मिथुन
आपके पास अपने परिवार और दोस्तों के लिए कुछ करने की असीमित उर्जा है। आप अपने प्रियजनों के लिए खास महत्व रखने वाले इंसान के रुप में जाने जाते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए अब आपको रास्ता तलाशना होगा। जो लोग लंबे समय से अपनी सेहत के लिए परेशान थे अब पूरी तरह राहत में रहेंगे।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैंगनी
कर्क
आज परिवारिक स्थिति को लेकर या प्रोफेशनल माहौल से थोड़ा कंफ्यूजन रहेगा। प्रेम संबंध में गहराई बढने से बेहद संतुष्ट रहेंगे,इसे अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तो अब राहत मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : आसमानी
सिंह
आज आप जो कुछ भी कर रहे उसमें खुद ही कमी निकालकर और बेहतर कर सकेंगे। घर में शांति और सुकून बना रहे इसके लिए जरुरी हर प्रयास कर सकते हैं,सफल रहेंगे। जिन लोगों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट का इंतजार है उन्हें अभी और इंतजार करना होगा। अपने खराब पाचन तंत्र को सुधारने के लिए प्राकृतिक उपचार लेना कारगर साबित होगा।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम
कन्या
आज आपका सभी काम अपेक्षित तरीके से हो जाएगा,दिन संतोषजनक रहेगा। बड़े लोगों की शुभकामना और आशीर्वाद से घर में शांति और प्रेम बरकरार रहेगा। योग और मेडिटेशन के जरिये मानसिक सुकून पाने का प्रयास सफल होता दिख रहा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मजेंटा
तुला
आपके द्वारा की गई मेहनत प्रमोशन या अवार्ड के रुप में सामने आने वाली है। यदि आप किसी परेशानी में पड़ जाते हैं तो घर के बड़ों से मदद ले लेना चाहिए। आपकी लापरवाही से इम्यूनिटी प्रभावित हो सकती है,अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
वृश्चिक
आपके लिए आज बेहद जरुरी है कि मामले को गंभीरता और हिम्मत से संभालें। आपके जिद्दीपन से एक छोटा सा मामला घर में अशांति का कारण बन सकता है। ज्यादा सोच विचार करने को बदले अपनी क्षमता पर भरोसा करना सीखना होगा। वर्तमान समय की समस्या को देखते हुए बाहर जाने से परहेज करना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लाइट ब्लू
धनु
आप में से कुछ लोग आज दिनभर अपने पुराने बकाये की वसूली में व्यस्त रहने वाले हैं। आज आप दोस्तों या करीबी लोगों के साथ रोमांचक दिन बिताने वाले हैं,उत्साहित रहेंगे। जो लोग खुद को शेप में बनाए रखने के लिए मेहनत कर रहे उन्हें फायदा नजर आएगा।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : ब्राउन
मकर
आज का दिन चुनौती भरा रहेगा,शांति से अपना काम करते रहें सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालें,साथ कुछ रोमांचक करना खुशी देगा। आज आप जो कुछ भी बदलाव ला रहे प्रोफेशन में उसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। व्यायाम के साथ ही उसके अनुकूल डाइट लेते रहना अपेक्षित परिणाम देगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लेमन
कुंभ
विदेशी बाजार से जुड़े व्यापार करने वाले आज शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। परिवारिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए आपका प्रयास सराहनीय रहेगा। आप अपने काम के प्रति विशेष समर्पित रहते हैं इससे बॉस को प्रभावित करेंगे। लंबे समय बाद आप किसी तरह की शारीरिक समस्या से स्वतंत्र महसूस करेंगे।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
मीन
आपके सामने पसंद और परिवार के उम्मीदों में सामंजस्य बिठाने की चुनौती रहेगी। आपके बॉस जो चाहते हैं उससे एक कदम आगे बढकर करना तरक्की दिला सकता है। अपने डेली रुटीन में थोड़ा वक्त सेहत और फिटनेस के लिए निकालना जरुरी होता है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैंगनी
टिप्स
- अपने घर और कार्यस्थल को अव्यवस्था से मुक्त करें। अनुपयुक्त और अव्यवस्थित जगह न तो धन को आकर्षित कर सकती है और न ही सकारात्मक ऊर्जा का वाहक बन सकती है।
- एक कलश में 'मनीप्लांट' को लगाएं और इसे अपनी मेज या कार्यस्थल पर रखें। यह पैसे को आकर्षित करती है और आपके लक्ष्य को याद दिलाती है।
- चुकता किए हुए बिल के चारों तरफ लाल रिबन बांधकर उसे अलग जगह पर रखें। यह इलाज किसी भी बुरी भावनाओं को दूर करने में मदद करता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)