26 August 2022 राशिफल: आज कौनसी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल (Today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
;

Update: 2022-08-25 10:23 GMT

26  August 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की  चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।

आज का पंचांग

नक्षत्र : आश्लेषा, मघा

करण: शकुनि, चतुष्पद, नाग

योग : परिघ, शिव

सूर्योदय : 05:56 AM

सूर्यास्त : 06:50 PM

चन्द्रोदय : 04:58 AM, 26 अगस्त

चन्द्रास्त : 06:32 PM, 26 अगस्त

मेष

आज सोच समझकर बोलें वरना विवाद बढ़ सकता है। संहत खराब होने की संभावना है। दोपहर के बाद कही की यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ हो सकता है। 

शुभ अंक : 06

शुभ रंग  : पिंक

उपाय: मां भगवती की उपासना करें।

वृष

कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। आपके प्रमोशन के भी योग बन रहे हैें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता हहै। 

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : व्हाइट

उपाय: गेंहू का आटा दान करें।

मिथुन

 आज आपकी नई और आर्थिक योजनाएं बनेंगी। आने वाले समय में आपको अपार धन लाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग :  पिंक

उपाय  :तुलसी  जी की सेवा करें।

कर्क

महत्वपूर्ण कामों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अधूरे काम पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा करने वाले परास्त होंगे। लाभ मिलेगा।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग : व्हाइट

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें।

सिंह

अगर आज आप कारोबार के लिए यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जरुर करें। रूका हुआ पैसा मिलेगा। तरक्की होगी। दोस्तों से सुखद मुलाकात होगी।

शुभ अंक: 01

शुभ रंग : पिंक

उपाय :  सफेद मिठाई का दान करें।

कन्या

घर में क्लेश हो सकता है। लापरवाही ना करें। सेहत का ध्यान रखें। कही से अचानक कोई उपहार मिल सकता है।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : पिंक

उपाय : सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

तुला

आज आपके भाग्य वृद्धि के योग हैं। धन लाभ के योग हैं। करीबियों ये सहयोग मिल सकता है। विरोधियों से दूरी बनाएं।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : पिंक

उपाय : गुड़-चना दान करें।

वृश्चिक

आज आपके आवश्यक खर्च बढ़ेंगे। आंख में तकलीफ हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद संभव है। लाभ की स्थिति बनेगी।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग  : पिंक

उपाय : सौंफ और मिश्री खाकर घर से बाहर निकलें।

धनु

आज आपको धन लाभ होगा और खर्च भी बढ़ेगा। आज कहीं पूंजी निवेश ना करें। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : पिंक

उपाय: शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। 

मकर

आज विदेश से संबंधित कोई सपना पूरा होगा। कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

शुभ अंक : 01

शुभ रंग : पिंक

उपाय: गाय की सेवा करें।

कुंभ

बिजनेस में सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। आज का दिन प्रेमी के साथ मस्ती में बिताएंगे।

शुभ अंक : 08

शुभ रंग : ग्रीन

उपाय: पौधों में पानी डालें।

मीन

मन भावुक रहेगा। माता की सेहत खराब हो सकती है। पानी वाले स्थान से दूर रहें। खर्च बढ़ सकता है। 

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : पर्पल

उपाय: माता की सेवा करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य  मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News