26 July 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-07-25 18:45 GMT

26 July 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है।

26 जुलाई 2021 पंचांग

नक्षत्र : धनिष्ठा

योग : सौभाग्य

करण : वणिज

सूर्योदय : 5:41 AM

सूर्यास्त : 07:08 PM

ये भी पढ़ें : Weekly Rashifal : जानें, इस सप्ताह किसकी चमकेगी किस्मत, किसका होगा बुरा हाल (साप्ताहिक राशिफल : 26 जुलाई से 01 अगस्त 2021)

मेष

आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने वाले हैं,इसके लिए प्रयास शुरु किया जाएगा। कुछ ऐसा काम जिस आप अधिकारिक तौर पर करना चाहते हैं, उसमें समय लगेगा। आप में से कुछ लोग अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ काम करवा सकते हैं। ठहरने के लिए एक सुविधाजनक जगह की तलाश पूरी हो जाएगी,राहत की सांस लेंगे।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : नेवी ब्लू

वृषभ

अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाए जाने की उम्मीद है। हेल्थ कांसस लोगों के संपर्क में रहकर आप स्वतः ही सेहत के प्रति जागरुक हो जाएंगे। अपने निजी जीवन की परेशानी को सरेआम न करें लोग इसका मजाक बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसका लंबे वक्त से इंतजार था।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

मिथुन

आज आप अपने किसी दोस्त से कोई पार्टी मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। परिवार में कोई उत्सव आयोजित किए जाने वाला है,इसे लेकर उत्साहित रहेंगे। यदि आपके पास अपनी गाड़ी है तो किसी रोमांचक ट्रिप का हिस्सा बन सकते हैं। घर या वाहन खरीदने जा रहे लोगों के लिए थोड़ा इंतजार कर लेना सही रहेगा।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

कर्क

सेहत के स्तर पर आ रही परेशानी को कारगर तरीके से निपटाने की जरुरत होगी। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं,सफल होंगे। गृहणियों को उनकी कलात्मकता और कार्य के लिए तारीफ मिलने की उम्मीद है। विदेश यात्रा पर जाने का सपना जल्द ही साकार होता हुआ दिख रहा है,तैयार रहें।

शुभ अंक: 11

शुभ रंग : लेवेन्डर

सिंह

किसी मंहगे सामान पर पैसा लगाने या न लगाने पर असमंजस की स्थिति रहेगी। कारोबार में नुकसान होने के बाद उसे वापस उठाने का भरपूर प्रयास कर सकते हैं। परिवार में होने वाले किसी समारोह के आयोजन में उत्साहपूर्ण व्यस्तता रहने वाली है। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने की अपेक्षा रख सकते हैं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : हल्का लाल

कन्या

आज जिस किसी काम को पूरा करने की चाहत रखते हैं उसमें सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आयी चुनौती की सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम साबित होंगे। घरेलू काम आपको थका सकता है,चाह कर भी इससे पीछा छुड़ाना संभव नहीं है। लंबी यात्रा आपके लिए हरगिज आसान साबित नहीं होगी, पूरी तैयारी के साथ निकलें।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : पिंक

तुला

किसी भी काम की अति से किनारा कर आप अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं। सीनियर के सपोर्ट से कार्यक्षेत्र में अपने विचार को व्यवहार में लाना आसान हो जाएगा। परिवार का कोई सदस्य किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आपसे सलाह ले सकता है। पढाई के क्षेत्र में फोकस की कमी से जूझना पड़ सकता है, एकाग्रता के लिए प्रयास करें।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : सिल्वर

वृश्चिक

पढाई के क्षेत्र में आप अपनी वर्तमान परिस्थिति से संतुष्ट रहेंगे, गति बनाए रख सकते हैं। जंक फूड खाने की आदत छोड़कर सेहत के स्तर में सुधार लाए जाने की उम्मीद है। आपके द्वारा परिवार के किसी नौजवान को दी गई बिन मांगी सलाह खारिज कर दी जाएगी। प्रॉपर्टी डीलर्स को कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है,हौसला से काम लेना होगा।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग :ग्रे

धनु 

आप अपने कठिन प्रयास से सेहत को सही रखने में कामयाब हो सकते हैं। परिवारिक जीवन सुखद और उत्साह से भरपुर रहने की अपेक्षा रख सकते है। आप में से कुछ लोग जल्द ही किसी बड़े घर में शिफ्ट हो सकते हैं, तैयार रहें। दोस्तों के साथ किसी रोमांचक ट्रिप पर जाने का प्लान पूरा हो जाने वाला है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : नारंगी

मकर

घर को अपने लिए सहूलियत और सुविधापूर्ण बनाना आज आपका लक्ष्य रहेगा। व्यायाम में नियमित रहने का असर आपकी फिटनेस में जल्द ही नजर आएगा। छुट्टियों में किसी बेहत रोचक स्थान पर जाने का प्लान कर सकते हैं,तैयार रहें। गाड़ी या अन्य कोई मंहगा सामान खरीदने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

कुंभ

नियमित अभ्यास से आप अपने फिटनेस की राह आसान बना सकते हैं। घर का कोई बच्चा जो उम्मीद के प्रतिकूल है उसे प्यार से जीतना होगा। आपकी वर्तमान परिस्थिति में बदलाव की संभावना है,प्रयास करते रहें। प्रॉपर्टी या पैसे से संबंधित किसी समस्या को प्राथमिकता देने की जरुरत है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : मरुन

मीन

आमदनी में अचानक वृद्धि होने से आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। घरेलू स्तर पर किसी से मदद मिलने की अपेक्षा न करें स्वयं राह निकालें। ऑफिसियल ट्रिप पर किसी खूबसूरत जगह की यात्रा का अवसर मिलेगा। आज थोड़े चिंतनशील मूड में रहने वाले हैं,किसी ठोस निर्णय पर पहुंचेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : केसरिया

टिप्स 

  • बैठक में छोटा सा एक्वेरियम झरना या पानी वाला कोई भी चीज लगाएं इससे संपन्नता और भाग्य की बढोतरी होती है ।
  • अच्छी किस्मत के साथ आपके जीवन के कर्मभाव में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेष और प्रवाह बना रहे, इसके लिए अपने घर या कार्यालय की सभी खिड़कियों को साफ रखें।
  • अपने कार्यालय या कार्यक्षेत्र के गलियारे को साफ-सुथरा और आवगमन को बाधा रहित बनाए रखें। जब आप अपने कार्यस्थल को किसी तरह के अवरोध से मुक्त रखते हैं तो इससे धन उत्पन्न करने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News