26 November 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • राशि के अनुसार जानें, अपना शुभ रंग और शुभ अंक
;

Update: 2021-11-25 10:10 GMT

26 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार है।  इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। 

26 नवंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र: आश्लेषा, मघा

योग: ब्रह्म, इन्द्र

करण: विष्टि, बव, बालव

सूर्योदय : 06:56 AM

सूर्यास्त : 05:19 PM

ये भी पढ़ें Vastu Shastra: छछूंदर का आपके घर में रहना शुभ होता है या अशुभ, जानें...

मेष

परिवार के लोगों को आपके प्रति गलतफहमी होने पर थोड़ा धैर्य से काम लें। जिन लोगों को प्रमोशन का इंतजार था आज उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी मेहनत जारी रखें,जल्द ही इसका परिणाम मिलने की उम्मीद है। फिट और उर्जावान बने रहने के लिए व्यायाम और डाइट का पालन करेंगे।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : सी ग्रीन

वृषभ

आपको कुछ अच्छे ऑफर मिलने की उम्मीद है,इससे आगे बढने में मदद मिलेगी। आज अचानक बोनस मिलने से सरप्राइज हो सकते हैं,बेहद उत्साहित महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ अपने संबंध ठीक करने का मौका मिलने वाला है। पॉजिटिव सोच रखने से आपके आस पास के लोगों पर भी अच्छा असर बना रहता है।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : डार्क फिरोजा

मिथुन

शाम तक आपको लांग टर्म वाले किसी शेयर से अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। आज आपके यहां कुछ रिश्तेदारों के आ जाने से बेहद उत्साह का माहौल रहेगा। योग या मेडिटेशन के जरिये मानसिक सुकून को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : फिरोजा

कर्क

यदि कोई बिल्डिंग या अपार्टमेंट खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आप एक लंबे अंतराल के बाद परिवार के लोंगे के बीच एकजूटता देख पाएंगे खुशी मिलेगी। अच्छी सेहत के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन ला सकते हैं,जागिंग या व्यायाम शुरु किया जाएगा।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : पर्पल

सिंह

आज आपको किसी बिजनेस डील के लिए दूर यात्रा करनी होगी,काम संतोषजनक रहेगा। आप आगे बढें इसके लिए परिवार का साथ और प्रेरणा आपको हर मोड़ पर मिलता रहेगा। अपना वेट कम कर स्लिम ट्रीम बनने के लिए की जा रही मेहनत सफल रहने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : मजेंटा

कन्या

आज आपका दिन खूबसूरत रहने वाला है,आनंद और खुशियों में बीतने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोगों को परिवार के साथ भारत भ्रमण का सौभाग्य मिलने की उम्मीद है। पढाई करने वालों के लिए सलाह है कि करियर के बारे में सोच समझकर ही फैसला लें। अपनी अच्छी इम्यूनिटी की वजह से किसी बीमारी को दूर भगाने में सफल हो सकते हैं।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : केसरिया

तुला

परिवार के हर सदस्य के सामने बिजनेस की बातें शेयर न करें,इसका ख्याल रखें। नया बिजनेस शुरु करने का अनुकूल मौका है,धीरे धीरे इसे और बढाया जा सकता है। अब आपको सेहत के स्तर पर आ रही किसी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा, धैर्य रखें। जो लोग डॉक्टर की देखरेख में चल रहे थे उन्हें डिस्चार्ज कर दिए जाने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : चॉकलेट

वृश्चिक

नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है,आप बेझिझक आगे बढ सकते हैं। आप अच्छा करियर शुरु करें इसके लिए परिवार की शुभकामना हमेशा साथ रहेगी। मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने वाली है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : लेमन

धनु 

प्रॉपर्टी के क्षेत्र में होने वाली डील सफल रहेगी सितारे अनुकूल दिख रहे। पढाई के क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम के लिए आपको और वक्त देना पड़ेगा। आज सेहत पूरी तरह से अच्छी रहने की उम्मीद दिख रही है,निश्चिंत रहें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : सी ग्रीन

मकर

मकर राशि वाले अपने अच्छे व्यवहार की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ उठा सकते हैं। किसी जटिल परिस्थिति से बाहर निकालने के लिए रिश्तेदार कार भेंट कर सकते हैं। आज मुख्य विषय में अपना शानदार प्रदर्शन देख कर आप सरप्राइज हो सकते हैं। शुरुआत में जागिंग या व्यायाम बोरिंग लगेगा पर धीरे धीरे इसका मजा आने लगेगा।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : हल्का लाल

कुंभ

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है, यात्रा करने का अवसर मिलेगा। किसी फर्जी स्किम के लिए अप्रोच किया जा सकता है, आपको सावधान रहना होगा। अच्छे व्यवहार और मददगार होने के कारण आप परिवार में सबके प्रिय बने रहेंगे। आत्मविश्वास बढाने के लिए उन लोगों से बात करें जो आपका हौसला बढा सकते हैं।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : बेबी पिंक

मीन

वर्तमान परिस्थिति में आपको बचत के उपर ज्यादा ध्यान देना होगा। आज आपको कहीं दूर की यात्रा पर जाने से बचना चाहिए ,सही रहेगा। करीबी लोगों से मुलाकात होगी,पुरानी बातें याद कर खुश हो सकते हैं। आसपास की ताजगी और खुशी आपको भी प्रसन्नचित बनाए रखेगी।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : फिरोजा

टिप्स 

  • अपने कंप्यूटर के ऊपर एक अष्टकोणीय दर्पण लगाएं। यह धन पैदा करने के रूप में आठ क्षमताओं को प्रतिबिंबित करता है।
  • फेंगशुई के अनुरूप कमरे में सही तरह से रोशनी का फैलना जरूरी है। इसके लिए सुयोग्य प्रकश की व्यवस्था का चयन करना चाहिए।
  • रसोईघर की खिड़की में एक छोटा सा क्रिस्टल बॉल या स्पष्ट क्वार्ट्ज क्रिस्टल का एक टुकड़ा लगाएं। इससे आमदनी बढ़ती है और बचत भी होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News