27 July 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल (Today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
;
27 July 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुध वार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र : पुनर्वसु
करण: विष्टि, शकुनि, चतुष्पद
योग : हर्षण, वज्र
सूर्योदय : 05:40 AM
सूर्यास्त : 07:15 PM
मेष
सेहत खराब हो सकती है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आलस्य रहेगा। मेहनत से धन की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : लाल
उपाय: गणेश ही की अराधना करें।
वृषभ
नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : नीला
उपाय: तुलसी जी की सेवा करें।
मिथुन
व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : हरा
उपाय : चामुण्डा मां का ध्यान करें।
कर्क
बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें तो ही लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य का त्याग करें।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह
नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य अनुकूल है।
शुभ अंक: 05
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : किसी पवित्र नदी या कुण्ड में स्नान करें।
कन्या
ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। साथियों से मुलाकात होगी। समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : मछलियों को दाना डालें।
तुला
निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : हरा
उपाय : महादेव का ध्यान करें।
वृश्चिक
आय बनी रहेगी। गलत मानसिकता वाले लोग आपको हानि पहुंचा सकते हैं। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। धैर्य से काम लें।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : सफेद
उपाय : माता की सेवा करें।
धनु
व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग : लाल
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।
मकर
कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी अनुकूल रहेगी।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय: 11 किलो मूंग की दाल जल में प्रवाहित करें।
कुंभ
चिंता रहेगी और अज्ञात भय आपको सताएगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी की बात मानें। धन लाभ हो सकता है।
शुभ अंक : 08
शुभ रंग : हरा
उपाय: मां भगवती की पूजा करें।
मीन
आय बनी रहेगी। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। बिजनेस ठीक चलेगा। पार्टनर का सहयोग करें। प्रेम संबंध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : पीला
उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)