27 November 2021 राशिफल: शनिवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- राशि के अनुसार जानें, अपना शुभ रंग और शुभ अंक
;
27 November 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है।
27 नवंबर 2021 पंचांग
नक्षत्र: मघा, पूर्व फाल्गुनी
योग: इन्द्र, वैधृति, विकुम्भ
करण: बालव
सूर्योदय : 06:57 AM
सूर्यास्त : 05:19 PM
ये भी पढ़ें :27 November 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)
मेष
अच्छे व्यवहार के कारण आपकी मेहनत का परिणाम जल्द मिलने की उम्मीद है। आप जिस तरह सबका ध्यान रखते हैं उससे लोग आपके आकर्षण में बंध जाते हैं। देर से बचने के लिए आपको समय सीमा से पहले ही काम खत्म कर लेना चाहिए। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,परेशानियों से मुक्त रहेंगे।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोज
वृषभ
आर्थिक स्तर पर किसी प्लान को आगे बढाने का अनुकूल समय है,लाभ होगा। आपके किसी उलझे हुए निर्णय से करीबी और दोस्तों को परेशानी हो सकती है। जिन लोगों ने नौकरी के लिए अप्लाई किया था उनका काम बन जाने की उम्मीद है। आंख और गले से संबंधित किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें,इलाज जरुरी है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पर्पल
मिथुन
अटके हुए कई कामों को पूरा कर लेने के कारण आत्मविश्वास और खुशी मिलेगी। आर्थिक स्तर पर सुरक्षित रहने के लिए आप बचत पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है,उत्साहित रहेंगे। आज आपको पाचन और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याएं झेलनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : इंडिगो
कर्क
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपनी योजनाओं और नीतियों में बदलाव जरुरी होगा। बचत को लेकर आपकी सोच व्यवहारिक रहेगी, भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा जरुरी है। आज घरेलू स्तर पर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है, मानसिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। समुचित आराम के साथ ही समय समय पर चेकअप करवाते रहें,आपके लिए अच्छा होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीच
सिंह
आपकी किस्मत की रेखा आज कोई काम बिगड़ने नहीं दे सकती ,आप निश्चिंत रहें। धैर्य बेहद महत्वपूर्ण गुण है जिसका फायदा मिलता ही है, आज इसका अनुभव करेंगे। सहकर्मी से कोई बहस करते समय आपे में रहें,बहस बढने से परेशानी हो सकती है। कुछ प्राकृतिक उपाय आपके चेहरे को जीवंत बना सकता है,इसे आजमा कर देखें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग :सेंडी ब्राउन
कन्या
आज आप जो कोई भी काम करेंगे उसका पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। किसी से लिया गया उधार आप समय पूरा होने से पूर्व ही वापस करने में सफल होंगे। आप में से कुछ लोगों के परिवार में आज कोई छोटा सा आयोजन होने के संकेत हैं। सेहत के स्तर पर लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से अब छुटकारा मिल जाएगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : नारंगी
तुला
यदि आपने कोई महत्वपूर्ण प्लान बना रखा है तो आज उसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। धीरे ही सही पर आमदनी का श्रोत अनवरत बना रहेगा इससे आर्थिक रुप से स्थिर रहेंगे। परिवार के किसी नौजवान की शादी तय होने की संभावना है,उत्साह का माहौल रहेगा। अपने पेट की स्थिति के अनुसार ही कुछ लें ,पाचन संबंधी समस्या होने की संभावना है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग : डार्क ग्रे
वृश्चिक
आज हर तरफ से जिम्मेदारी बढ जाने के कारण व्यस्तता बढने की संभावना है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है , उद्दयम आगे बढा सकेंगे। अपने पिता या परिवार के अन्य लोगों के साथ आपके संबंध सुधरने के संकेत हैं। सेहत के प्रति आपकी सजगता के कारण किसी बीमारी से निकलना आसान रहेगा।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरोजा
धनु
आज का दिन शानदार रहने की उम्मीद नजर आ रही है,दिल थाम कर इंतजार करें। पहले का सारा नुकसान अब आप फायदे में परिवर्तित होता हुआ महसूस कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आज गेट टुगेदर प्लान करना आपको मौज मस्ती का अवसर देने वाला है। परिवार के किसी बीमार सदस्य की सेहत में तेजी से सुधार का अनुभव कर सकते हैं।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोज
मकर
आप अपनी दृढता की वजह से अब कामयाबी के झंडे गाड़ सकते हैं, धैर्य रखें। आप अपने प्रियजनों का भरपूर ख्याल रखने के कारण उनका स्नेह प्राप्त कर सकेंगे। करियर में कुछ अच्छा करने के लिए आपको नेगेटिव विचार से दूर रहना जरुरी होगा। अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैंगनी
कुंभ
यह दिन आपके जीवन के लिए सुखद और यादगार अनुभूति लाने वाला है। गंभीर परिवारिक मामले में बड़े भाई बहनों का सहारा मिलने की अपेक्षा है। अपेक्षित परिणाम पाने के लिए उसके अनुरुप प्रयास करने की जरुरत होगी। अपनी सेहत और फिटनेस का ख्याल रखना चाहिए,परेशानी से बचे रहेंगे।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी
मीन
आपके आस पास के लोग आपके उद्देश्य और उसकी पूर्ति में सहयोगी हो सकते हैं। लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानी अब दूर होने का वक्त आ गया है,धैर्य रखें। छोटी छोटी बातों पर घर में विवाद करने से परिवारिक शांति बिगड़ने का खतरा है। निजी जीवन की परेशानी तनाव का रुप लेकर सेहत को प्रभावित कर सकती है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : इंडिगो
टिप्स
- सीढ़ी के नीचे दो बड़े पत्थरों को लगाएं। इनमें से एक प्रत्येक दोनों तरफ से सकारात्मक ऊर्जा को पकड़े रहते हैं ताकि ये लंबे समय तक बने रहें। ऐसा होने से पैसा घर में बना रहता है।
- आपके शयनकक्ष के सामने का रास्ता साफ और अवरोध रहित रखें। ऐसा करने से आपका जीवन प्यार से भरा रहता है।
- अपने घर के मुख्य द्वार पर ज्यादा पावर का बल्ब लगाएं। इससे ची घर में प्रवेश करती है और आगंतुक भी अच्छा महसूस करते है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)