27 October 2021 राशिफल: बुधवार का राशिफल (today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;

Update: 2021-10-26 09:54 GMT

27 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। 

27 अक्टूबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : आद्रा, पुनर्वसु

योग: सिद्ध, साध्य

करण : वणिज, विष्टि, बव

सूर्योदय : 06:33 AM

सूर्यास्त : 05:36 PM

ये भी पढ़ें : 27 October 2021 चौघड़िया : आज का चौघड़िया मुहूर्त, जानें बुधवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल (Today's Choghadiya)

मेष

परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन के संकेत हैं, इसे लेकर बेहद उत्साहित रहने की संभावना है। प्रमोशन मिलना यूं तो अच्छी बात है लेकिन इससे बढी हुई जिम्मेदारियां आपको परेशान कर सकती हैं। यदि सड़क मार्ग से ट्रिप पर जा रहे हैं तो तय समय से पहले निकलना जरुरी होगा,देर होने की संभावना है।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पीच

वृषभ

आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने वाले हैं,यादगार यात्रा बिता सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर भाई बहन के साथ विवाद होने के संकेत हैं,संभाल सकते हैं तो संभाल लेना ठीक है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज किसी तरह की गलती भारी पर सकती है,काम में सतर्कता रखना होगा।

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : रोजी ब्राउन

मिथुन

पढाई के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है,आपके द्वारा की गई मेहनत कामयाब रहेगी। परिवार के बुजुर्ग को आपके साथ वक्त बिताने की जरुरत है,उनके लिए समय निकालना जरुरी होगा। अपने बच्चे को ये समझाने का प्रयास करें कि जीतना ही सबकुछ नहीं होता भाग लेना भी महत्वपूर्ण है।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : डार्क ग्रे

कर्क

परिवार के किसी नौजवान के बारे में सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें,अपने स्तर पर जांच करें। व्यापार में कोई नया प्रयोग करने के लिए वर्तमान समय उपयुक्त नहीं है,अभी इंतजार करना होगा। स्कूल का काम टालते रहने के कारण पेंडिंग काम आपके उपर भारी पड़ने वाला है,सतर्क रहें।

शुभ अंक : 22

शुभ रंग : सिल्वर ग्रे

सिंह

ट्रिप पर जाने के लिए अपनी गाड़ी के बदले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाने बेहतर साबित होगा। नियमित व्यायाम के कारण आप मनचाहा फिटनेस पा सकते हैं,प्रयास जारी रखना चाहिए। अपने इंप्लायी के उपर कड़ी नजर रखना जरुरी है,स्थिति वैसी नहीं जैसा आप समझ रहे हैं।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : लाइट ब्राउन

कन्या

जिस पेमेंट के मिलने का इंतजार था उसके मिल जाने पर घर के रेनोवेशन का प्लान बने सकते हैं। किसी पेंडिंग काम को भले ही देर से करेंगे लेकिन जब किया जाएगा तो बेहद खूबसूरत तरीके से । अकेलेपन का ख्याल आपको सबसे संपर्क बनाए रखने की प्रेरणा देने वाला है,संबंध की अहमियत समझें।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : सी ग्रीन

तुला

किसी महत्वपूर्ण काम की वजह से आज अपना प्लान टलना पड़ सकता है,आपके वश में कुछ नहीं। अपने स्वार्थ के लिए किसी बच्चे को दूसरे के प्रति उकसाने से बचें,मानसिक स्तर पर गलत प्रभाव होगा। मुकदमें में फंसा प्रॉपर्टी का मामला सुलझने में अभी और वक्त लग सकता है,लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

शुभ अंक : 17

शुभ रंग : टियल

वृश्चिक

परिवार के किसी बच्चे की शादी के लिए किसी पैतृक संपत्ति का हिस्सा बेचने का प्लान कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग कोई नई हॉबी पालने वाले हैं,पसंद का कोई काम आपको मानसिक सुकून देता रहेगा। किसी खराब सहयात्री के पीछे बैठकर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है,ऐसा करने से बचें

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : स्काई ब्लू

धनु 

स्कूल या कॉलेज की पत्रिका के संपादन टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिलने वाला है। फास्ट फूड से जितना दूर रहें आपकी सेहत के लिए उतना ही बेहतर होगा,मोटापे से बचे रहेंगे। समुद्र किनारे टहलने का अवसर निकालेंगे इससे आपमें एक नई स्फूर्ति का संचार हो सकता है।

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : केसरिया

मकर

आप में से कुछ लोग आने वाले दिनों में विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं, तैयारी शुरु कर दें। जो लोग सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनकी जिम्मेदारी और काम बढने की उम्मीद है। जो लोग दूसरे शहर जाकर पढाई करने का मन बना रहे उनका काम आसानी से हो जाएगा।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

कुंभ

पॉजिटिविटी की भावना आपका दृष्टिकोण बदल सकती है,साकारात्मक और उत्साहित महसूस करेंगे। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास लक्ष्य प्राप्त करने के लिए काफी नहीं है, और प्रयास करें। कोई नया लक्जरी आईटम खरीदे जाने की संभावना है,इसे लेकर काफी उत्साहित महसूस करने वाले हैं।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : पीला

मीन

परिवार के किसी बच्चे पर शैक्षणिक ग्रेड सुधारने के लिए दबाव दिया जाना बेहद आवश्यक होता जा रहा है। आज शॉपिंग पर जाना आपके पॉकेट पर भारी पड़ने वाला है,खरीददारी करते समय बजट का ख्याल रखें। सेहत के लिए अच्छे विकल्प अपनाना आपके लिए आवश्यक है,हेल्दी और फिट रहने के लिए प्रयास करेंगे।

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : डार्क ग्रे

टिप्स

  • अपनी बैठक में बांस का पौधा या उसका बना कोई सामान रखें। फेंगशुई में बांस को एक बहुत ही भाग्यशाली और वृद्धि का प्रतीक माना गया है।
  • प्राचीन और किसी और की उपयोग की हुई वस्तु पर उसके पूर्व स्वामी या फिर उस जगह का तरंग हो सकता है। इसलिए उसे रखने से पहले शुद्ध करें।
  • चारपाई की अगली पीठ धातु का बनवाएं। यह पति-पत्नी के रिश्ते में ध्यान एकाग्रता और स्थायित्व बढ़ता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News