28 December 2021 राशिफल: मंगलवार का राशिफल (Today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
;

Update: 2021-12-27 10:39 GMT

28 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।

28 दिसंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : चित्रा, स्वाति

योग : अतिगण्ड, सुकर्मा

करण : गर, वणिज, विष्टि

सूर्योदय : 07:13 AM

सूर्यास्त : 05:33 PM

ये भी पढ़ें: Happy New Year 2022 Vastu Tips: नए साल के पहले दिन पहन लें अपनी राशि के अनुसार इस रंग के घड़ी, बन जाओगे धनवान

मेष

सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। पति-पत्नी का आपस में सामंजस्य दिखेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता होगी। एक अच्छी स्थिति है। प्रेम, व्यापार और स्वास्थ्य तीनों में सुधार दिख रहा है।

वृषभ

स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नुकसान की आशंका है।

मिथुन

आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नई स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी प्रेम, व्यापार बहुत अच्छी स्थिति में दिख रहा है। 

कर्क

रोजी-रोजगार में तरक्की करते दिख रहे हैं। मंगल और राहु की जो युक्ति बनी हुई है इससे आपको नुकसान है। बस दो दिनों के बाद आपकी स्थिति निरंतर सुधार की ओर बढ़ेगी। अभी स्वास्थ्य पर थोड़ा सकारात्मक असर पड़ रहा है। प्रेम और व्यापार अभी भी मध्यम है।

सिंह

भाग्यवश कुछ काम बनेगा। विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम आपका चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार है। व्यापार और प्रेम दोनों अच्छा है। संतान पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या

चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल होंगी। थोड़ा ध्यान देकर चलें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम से अच्छे की ओर जाते हुए, व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा होने वाला है। आप हमेशा महसूस करते हैं बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है लेकिन जीत आपकी होगी और समय भी आ चुका है।

तुला

नवप्रेम का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से आपका विवाद खत्म होगा। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। बड़ा आनंददायक जीवन रहेगा। व्यापार में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य भी सुधार की ओर है। अच्छी स्थिति है।

वृश्चिक

विरोधियों पर हावी पड़ेंगे। किसी की एक नहीं चल पाएगी। आप निरंतर आगे जाते दिख रहे हैं। निर्णय लेने की क्षमता भी अच्छी हो गई है। प्रेम की स्थिति भी काफी सुधार की ओर है।

धनु 

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। आपके स्वास्थ्य में सुधार चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छी स्थिति है। अभी संतान और प्रेम पर ध्यान दें। 

मकर

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी निश्चित तौर पर दिख रही है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अत्यंत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी निरंतर सुधार दिखाई दे रहा है।

कुंभ

व्यवसायिक लाभ हो सकता है। हर तरह के लोग साथ देते दिख रहे हैं। खासकर विपरीत लिंगी व्यक्ति की अधिक भूमिका है। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य बहुत बढ़िया दिख रहा है।

मीन

 स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अत्यंत अच्छी रहेगी। कौटुम्बिक सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सफेद वस्तु का दान करें।

टिप्स

  • घर की बैठक और सीढी को आप सजा कर रखें। इससे ची की उर्जा मिलती है और घर में और जीवन के अन्य क्षेत्र में मची हलचल शांत हो जाती है।
  • रसोई घर को रोशन करके रखें। चारों तरफ से चमकने वाला बॉल या रोशनी को आकर्षित करने वाला कोई भी चीज रसोई के छत से टांग दें।
  • दो नंबर का दर्शाता हुआ कोई चित्र अपने शयनकक्ष में लगाएं। नंबर दो पार्टनरशिप को दर्शाता है इसलिए इसे लगाने से पति पत्नी के संबंध में उत्साह और आकर्षण बढता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News