30 December 2021 राशिफल: गुरुवार राशिफल (Today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
;

Update: 2021-12-29 09:24 GMT

30 December 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।

30 दिसंबर 2021 पंचांग

नक्षत्र : विशाखा, अनुराधा

योग : धृति, शूल

करण : बालव, कौलव, तैतिल

सूर्योदय : 07:13 AM

सूर्यास्त : 05:34 PM

ये भी पढ़ें: Horoscope 2022: जानें, नए साल में किन लोगों की किस्मत मारेगी पलटी और पूरे वर्ष होता रहेगा धनलाभ

मेष

आनंददायक जीवन गुजरेगा लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। व्यवसायिक सफलता निश्चित तौर पर होगी।

वृषभ

स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे लेकिन कोई परेशानी की बात नहीं है। थोड़ी सी सावधानी जरूर बरतें क्योंकि मंगल और राहु आपके लग्न में हैं। डिस्टर्बिंग समय रहेगा, लेकिन सचेत हो जाएंगे आप। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार सही चल रहा है।

मिथुन

मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम, स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे।

कर्क

भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य बढ़िया होगा। प्रेम और व्यापार मध्यम गति से आगे चल रहा है।

सिंह

व्यवसायिक लाभ मिलेगा। भाइयों-मित्रों सबका साथ होगा। उर्जावान बने रहेंगे आप। स्वास्थ्य अच्छा, व्यवसाय अच्छा है। 

कन्या

धनागमन बना रहेगा। कुटुम्बीजनों का साथ होगा। वाणी के चलते कुटुम्बीजनों से दूरी बन सकती है। रिश्ते में कोई रिस्क न लें। अभी निवेश न करें। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य सब बढ़िया चल रहा है। 

तुला

राजनीतिक लाभ मिल सकता है। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है।

वृश्चिक

खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलते रहेंगे।।

धनु 

आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे।

मकर

आर्थिक स्थिति अच्छी है। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आप बहुत अच्छी स्थिति की ओर चलते जा रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अद्भुत दिख रहा है। कोई दिक्कत की बात नहीं है। 

कुंभ

भाग्य साथ देगा। जीवन में तरक्की हो रही है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम बढ़िया और व्यापारिक दृष्टिकोण से बिना रिस्क के आप आगे बढ़ रहे हैं।

मीन

अभी जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।

टिप्स

  • टूटे हुए गहने बॉक्स से हटा कर रखें। टूटा हुआ सामान बिखराव को दर्शाता है। इसलिए इसे लगाने से पति पत्नी के संबंध में दूरी आ सकती है।
  • अपने सूटकेश में क्रिस्टल रखें। इससे आपकी आमदनी और व्यापार के नए रास्ते खुल जाएंगे क्योंकि क्रिस्टल अपने संपर्क में आने वाली चीजों का प्रभाव बढा देता है।
  • यह यकीनी बनाएं की सारी घडियां सही समय से चल रही हों, नहीं तो उन्हें ठीक करवाएं अन्यथा उतार कर बाहर निकाल दें।खराब घड़ी से ऐसा महसूस होता है जैसे बहुत कम समय बाकी है या समय स्थिर हो गया है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News