31 October 2021 राशिफल: रविवार का राशिफल (today Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक
;
31 October 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।
31 अक्टूबर 2021 पंचांग
नक्षत्र : मघा, पूर्व फाल्गुनी
योग: ब्रह्म, इंद्र
करण : विष्टि, बव बालव
सूर्योदय : 06:35 AM
सूर्यास्त : 05:32 PM
ये भी पढ़ें :Diwali 2021: जानें, दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का ये खास महत्व
मेष
किसी नए और बड़े घर में शिफ्ट होने की संभावना बन रही है, इसे लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। जो लोग वेकेशन पर जाने का मन बना रहे हैं इसके लिए कोई हॉलिडे प्लान लेने का विचार करेंगे। घरेलू सहायिका के काम छोड़ देने के कारण सारी जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ जाने वाली है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोजा
वृषभ
आपकी जरुरत के समय कोई अजनबी मदद की हाथ आगे बढाने वाला है,बेझिझक स्वीकार करें। किसी बीमारी से निजात पाने के लिए वैकल्पिक दबाई का सहारा ले सकते हैं, साइड इफेक्ट नहीं होगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उस पर गहन रिसर्च कर लेना चाहिए,धोखाधड़ी से बचे रहेंगे।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
मिथुन
फिट रहने का सबसे प्रभावशाली तरीका ढूंढने में सफल होंगे,उस पर अमल किए जाने की उम्मीद है। जुआ या सट्टेबाजी से दूर रहना आपके लिए हितकर होगा,पैसे का बड़ा नुकसान होने की संभावना है। मुकदमें में फंसा किसी प्रॉपर्टी का मामला धैर्य की मांग करता है,अधीरता से मामला बिगड़ सकता है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक
कर्क
सही रिटर्न के लिए पैसे कहां निवेश करना है इसे लेकर जागरुक रहें ,ध्यान रहें पैसा अटके नहीं। किसी ऐसी यात्रा का प्लान पूरा कर सकते हैं जिसके लिए लंबे समय से विचार चल रहा था। किसी मामूली मुद्दे को इतना तूल देना सही नहीं जो आपके संयुक्त परिवार में जहर घोल सकता है।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग : मरुन
सिंह
कोई ऐसा वाहन खरीदने का विचार करने वाले हैं जो आपके बजट में फिट आ रहा हो। लाइफस्टाइल समस्याओं से उबरना आपके लिए जरुरी लग रहा है,सेहत का ध्यान रखें। अपनी पसंद को लेकर स्पष्ट रहें ,किसी ऐसी नौकरी में फंसने के संकेत हैं जो पसंद न हो।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीम
कन्या
परिवारिक जीवन सुकून और शांति के साथ चलने की उम्मीद है,इसे बरकरार रखने का प्रयास रहेगा। जीवन की एकरसता तोड़ने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं,अच्छा महसूस करेंगे। फिजूलखर्ची आपके सेविंग पर असर डाल रही है इस पर नियंत्रण रखने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का नीला
तुला
परिवार के नौजवान से रुटिन बातचीत होते रहना चाहिए इससे संपर्क में रहने का जरिया बना रहेगा। आपकी किसी प्रॉपर्टी से अच्छा किराया आने की संभावना है ,उसे रेंट पर देने का विचार कर सकते हैं। किसी वित्तीय लेन देन के मामले में स्पष्ट रहें ताकि आगे किसी तरह की समस्या होने की संभावना न हो।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
वृश्चिक
घरेलू मामले में अचानक बढी जिम्मेदारियों का बोझ निपटाने में कोई आपकी मदद कर सकता है। किसी प्रॉपर्टी विवाद में रास्ता निकालने के लिए विरोधी पक्ष के साथ खुलेमन से बातचीत करना होगा। सेहत के प्रति आप ज्यादा सजग होने वाले हैं ,व्यायाम के साथ ही खाने पीने के प्रति जागरुक रहेंगे।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
धनु
प्रोफेशनल क्षेत्र के किसी महत्वपूर्ण बातचीत में अपनी गहरी छाप छोड़कर कंपनी में जगह बनाएंगे। ऑफिस ट्रिप पर किसी ऐसे जगह जाने का अवसर मिलने वाला है जहां इससे पहले कभी नहीं गए। वित्तीय स्तर पर आप खुद को सुरक्षित स्थिति में महसूस करेंगे,किसी बड़े सपने को पूरा करना चाहेंगे।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीच
मकर
कोई नई परियोजना जो आप कर रहे पूरी तरह से नियंत्रण में रहेगा,समय पर पूरा कर पाएंगे। पढाई के क्षेत्र में आने वाली किसी प्रतियोगिता में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं, उत्साहित रहेंगे। खिलाड़ियों को उर्जावान रहने के लिए एनर्जी सप्लिमेंट का सहारा लेते रहना चाहिए, बेहतर रहेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
कुंभ
गरीबों की सहायता करने वाली किसी समाजसेवी संस्था के साथ मिलकर काम शुरु कर सकते हैं। आप के द्वारा बनवाया जाने वाला घर अब पूरा होने के कगार पर है,जल्द ही शिफ्ट हो सकते हैं। फिटनेस अब आपका जुनून बनने वाला है,व्यस्त दिनचर्या में इसके लिए भी वक्त निकालेंगे।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : चॉकलेट
मीन
सुबह और शाम की सैर को अपने रुटिन में शामिल करने वाले हैं ,काफी उर्जावान महसूस करेंगे। अपने होमटाउन की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं, शहर की गलियां पुरानी यादों में ले जाएंगी। जिस किसी प्रॉपर्टी को बेचने का मन बना रहे उसके लिए डिमांड की जा रही कीमत मिलना कठिन है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक
टिप्स
- बैठक में एक ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें पृथ्वी के पांचो तत्व का समावेश हो ।इस उपाय से आपकी अच्छी किस्मत को बल मिलता है ।
- रसोई घर के लिए पूर्व दिशा सबसे बेहतर होता है। रसोई इसी दिशा में बनवाएं ।
- सजग रहें कि काम के जगह पर आपके सिर के ऊपर कोई भारी सामान न रखा हो। यह सिरदर्दी और तनाव का कारण हो सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)