Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें आज का राशिफल

आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) की कृष्ण अमावस्या है और दिन गुरुवार है। तो आइए, जानते हैं कि 14 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किस राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा।;

Update: 2023-09-14 02:47 GMT

Today Horoscope 14 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) की कृष्ण अमावस्या  है और दिन गुरुवार है। तो आइए, जानते हैं कि 14 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किस राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा।

आज का राशिफल (Today Horoscope)

1- मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन देने के मामले में अच्छा हो सकता है। आज के दिन किसी पर भरोसा न करें। वरना धोखा खा सकते हैं। आज किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रह सकता है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

2-वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिला-जुला रहा सकता है। अगर घर का कोई काम अधुरा पड़ा है, तो उसे पूरा करें। वहीं विद्यार्थियों की शिक्षा में यदि किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आज सभी समस्याएं समाप्त हो सकती है। 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

3- मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार के दिन आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती हैं। आपके आय के साधन बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

4- कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आपको कोई छोटी यात्रा करने के मौका मिल सकता है। आपके जो काम अटके हुए आज उनके पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा अगर आप किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो वह आज के दिन पूरी हो सकती हैं। 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

5- सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। आज दिन धन संबंधित मामलों में आप थोड़े कमजोर रह सकते हैं। परिवार में किसी से झगड़े की वजह से आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। किसी से ज्यादा विवाद न करें, चुप रहकर बात को संभालें। वहीं अपने कार्यक्षेत्र में आप अपने सहकर्मियों पर ज्यादा निर्भर न रहें। वरना आपको आज अधिकारियों से डांट पड़ सकती हैं। काम करते वक्त सावधानी बरतें। 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

6- कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज उन्हें परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। वहीं कोर्ट कचहरी के मामले में आपको आज किसी की मदद लेनी पड़ सकती हैं। वहीं आज के दिन किसी अपने से सावधान रहें। वह आपको धोखा दे सकता है। 

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

7- तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्य की दृष्टिकोण से थोड़ा ठीक रह सकता है। व्यापार में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। जिसका असर आपकी कमाई पर भी पड़ सकता है। इसलिए आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

8- वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा मेहनत करने वाला हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ भी ज्यादा समय बिता सकते हैं। वहीं आपकी सुख सुविधाओं में भी हो सकती है। आज आप अपनी संतान से किए किसी वादे को पूरा भी कर सकते हैं। 

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

9- धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपनी आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज आपक किसी को बिना मांगे सलाह न दें। वरना आपके लिए कोई बाधा खड़ी हो सकती हैं। वहीं आप अपनी कमियों को सुधारने की कोशिश करें। उन्हें किसी और पर न डालें। 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

10- मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार के दिन आपको नई नौकरी मिल सकती है। ये उन लोगों के लिए खुशखबरी की बात हैं, जो काफी समय से नौकरी खोज रहे हैं । आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। वहीं आज के दिन पैसों का लेने देन करने से बचे। 

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

11- कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आप खुश रहेंगे। आज के दिन अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव न करें। वरना आपको कष्ट हो सकती हैं। आज आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। 

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

12- मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं आज आप किसी काम के पूरा न होने की वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे। वहीं अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें। 

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। आप राशिफल के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। 


Tags:    

Similar News