Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल
Today Horoscope 5 July 2023: आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। जानें आपके सितारे क्या कहते हैं। पढ़ें अपना राशिफल...;
Today Horoscope 5 July 2023: आज सावन माह (Sawan Month) के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार (Wednesday) है। तो आइए, जानते हैं आज का दिन आपका कैसा रहने वाला है। जानें, आपके सितारे क्या कहते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज के दिन योग्यता के अनुसार आपको लाभ मिल सकता है। आप धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सभी कार्यों में आपको मित्रों की सहायता मिलेगी। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग हैं। जीवन साथी के साथ आप किसी रिश्तेदार के घर घूमने जाएंगे। आज किसी खास मित्र से भी मुलाकात होगी, जिसके द्वारा आपको आय के भी कुछ अवसर प्राप्त होंगे। नए वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। घर में रुके हुए धन का आगमन हो सकता है, जिससे आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी। आज आपको आप की मधुर वाणी का और व्यवहार का लाभ मिल सकता है। आज के दिन आपको नौकरी में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मासिक और वार्षिक आय में वृद्धि होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। मित्रों की सहायता से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे।
मिथुन राशि
आज के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खुशखबरी है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन-देन यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था तो उसे आप कल पूरा कर लेंगे। मन की इच्छा पूरी होने से आज आप अपने घर किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई मित्र कल आपके घर दावत पर आ सकता है। माता-पिता से यदि आप कोई सलाह लेंगे तो उस पर अमल अवश्य करें नहीं तो उन्हें यह बात बुरी लग सकती है।
कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ी परेशानी का समय है। आज आपका दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए आस-पड़ोस के किसी परिवार में वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। अन्यथा आपको कानून संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन अपने जीवन साथी के व्यवहार की तरफ से खुशी से भरपूर रहेगा। कामयाबी मिलने के संकेत हैं, जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। संतान की मेहनत रंग लाएगी।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए नौकरी में नए अवसर प्रदान करेगा। घर में आमदनी बढ़ने के नए योग बन रहे हैं, जिससे आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आप अपने मित्रों या परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकता है। आपका सारा दिन मेहमानों की खातिरदारी करने में व्यतीत हो सकता है। आप किसी तीर्थ स्थान पर भी घूमने जा सकते हैं। कल से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भविष्य के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप किसी बैंक में कार्य करने के सोच रहे हैं तो आज आपका काम बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र मे रहने वाले जातकों के लिए कल सुनहरा अवसर है। नई जॉब की तलाश कर सकते हैं। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं तो कल आपको व्यवसाय में भी कामयाबी मिलेगी। बड़े भाई-बहनों और गुरुजनों का आशीर्वाद लें। अपने माता-पिता का हमेशा ध्यान रखें, उनकी कृपा से आपके सारे बिगड़े कार्य बनेंगे। यदि कल आप किसी वाहन को खरीदने की सोच रहे हैं तो कल आपका समय अच्छा है। शुभ मुहूर्त देखकर ही वाहन खरीदें। कल आपके परिवार में खुशी भरा माहौल बना रहेगा, जिससे आपका धन ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी भी कार्य को पूर्ण करने में आपको अपने माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। आपको संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपको आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी निराशा को छोड़कर आगे बढ़ें। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आज व्यवसाय मे आपका थोड़ा अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी भी नए अधिकारी या कर्मचारी पर अधिक विश्वास ना करें। आपकी वाणी की सौम्यता के कारण परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा। यदि आप कारोबारी हैं, तो आज आपको कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी वाहन को खरीदने का योग है। जो जातक बहुत लंबे समय से बेरोजगार है, कल उनके लिए खुशी का दिन है, उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा है। छात्र किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसमें उन्हें जीत हासिल होगी। माता-पिता संतान के बेहतर भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपने यदि अपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन किया है तो इससे आपको कोई अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। व्यवसाय के काम में कल आप किसी भी अनजान व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। अपने भाई-बहनों से यदि आप कोई सलाह मशवरा करेंगे तो वे आपको कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। आप कल अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। संतान की ओर से आपको कल कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपनी वाणी में संतुलन बनाए रखें। पिताजी से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर यदि कोई परेशानी आ रही थी तो वह समाप्त होगी। वाणी में सौम्यता कल आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करेंगे तो उसमें भी कल आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप आपने किसी मित्र से कोई मदद मांगेंगे तो आसानी से मिल जाएगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। बहन की सेहत में सुधार होगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रहेगा। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाए तो उसमें अपने छोटे सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। अफसरों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही थी तो वह भी कल समाप्त होगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। मित्रों की सहायता से आय के कुछ नए अवसर मिलेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सभी सदस्य उसकी आवभगत में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें। आपका अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आप यदि संतान के बरताव को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप कल किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर, योग और ध्यान को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
- यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के अनुसार लिखा गया है। वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपंर्क करें।
Also read: Sawan 2023: आज से कांवड़ा यात्रा शुरू, जानें इसके खास नियम