Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल
Today Horoscope 06 July 2023: आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। जानें आपके सितारे क्या कहते हैं। पढ़ें अपना राशिफल...;
Today Horoscope 06 July 2023: आज सावन माह (Shravan Month) के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन गुरुवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। इस दिन रुके हुए कार्य पूरे होंगे। माता-पिता के रिश्ते में सुधार आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्य पूरे होने के चलते धन लाभ की संभावना है। परिवार का साथ मिलेगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। नए आय के स्रोत भी बन रहे हैं। आपके ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। साथ ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन राशि
आज आपको किसी दोस्त की मदद की जरूरत होगी। किसी नई स्रोत के माध्यम से व्यापार क्षेत्र में बढ़ोत्तरी की संभावना है। उत्पादन कार्य में तेजी आएगी। साथ ही घर-परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होने वाली है। आज के दिन अपने पार्टनर के साथ डिनर का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहें। आज काम करने से पहले किसी बड़ों से सलाह लेने की जरूरत है। साथ ही, कुछ लोग आपके काम बिगाड़ने की कोशिश भी कर सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। करियर के मामले में कुछ चीजें बेहतर होने के आसार हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की भी जरूरत है। आज के दिन फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज के दिन कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके करियर के लिए बहुत ही अच्छा होगा। आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आप अपने परिवार वालों का इच्छा भी पूरा कर सकेंगे। सेहत भी बेहतर रहेगी।
तुला राशि
आज आपको कमाई के नए सोर्स प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में आपको आज के दिन रोज की तुलना में अधिक लाभ होने वाला है। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोग आपको सहयोग करेंगे। साथ ही महिलाओं को आज के दिन शॉपिंग करने की संभावना भी बन रही है। सेहत का ख्याल रखना जरूरी है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। ऑफिस में कोई नया काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन आपको कोई शुभ खबर भी मिल सकती है। शाम के समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती भी करने की भी संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें... इन आसान टिप्स से अपनी लव लाइफ को बनाएं बेहतर, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
धनु राशि
आज आप काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपको बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। साथ ही समाज में आज के दिन मान-सम्मान बढ़ने वाला है। परिवार में किसी रिश्तेदार की आने की संभावना बनी हुई है, जिससे आपके घर में खुशी बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज के दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कारण आस-पास के लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं। जीवनसाथी की कुछ बातें पूरी हो सकती हैं। आज के दिन आपको अपने योजनाएं के प्रति गोपनीयता रखने की जरूरत है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक के आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र में अधूरा कार्य पूरा हो जाएगा। आज आपको कमाई के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। परिजनों के साथ मंदिर भी जा सकते हैं।
मीन राशि
आज आपको भाई-बहन का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरा होने की संभावना है। आज आप अपने परिवारवालों के साथ बेहतरीन पलों का आनंद भी ले सकते हैं। साथ ही करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस के लिए आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
- यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के अनुसार लिखा गया है। वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।