Dhanu Rashifal 2021: जानिए धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

Dhanu Rashifal 2021: कैसा रहेगा धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021। आइए आज जानते हैं धनु राशि के जातकों का स्वभाव, शिक्षा, करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और उनका स्वास्थ्य आने वाले साल 2021 में कैसा रहेगा।;

Update: 2020-12-28 10:30 GMT

Dhanu Rashifal 2021: कैसा रहेगा धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021। आइए आज जानते हैं धनु राशि के जातकों का स्वभाव, शिक्षा, करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और उनका स्वास्थ्य आने वाले साल 2021 में कैसा रहेगा।

Also Read: Vrishchik Rashifal 2021: जानिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

धनु राशि 2021 लकी चीजें

लकी नंबर: 1, 5 और 9।

लकी दिन: रविवार और मंगलवार।

लकी कलर: गोल्डन, ऑरेंज और येलो।

लकी स्टोन: रूबी।

Also Read: Mithun Rashifal 2021: जानिए मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

धनु राशि के लोगों का स्वभाव

धनु राशि का स्वामी गुरू ग्रह है। इस राशि के जातक काफी आजाद ख्यालों और नेकदिल होते हैं। ये लोग बातों को स्पष्ट कहने में यकीन रखते हैं। इन्हें दिखावा करना और दिखावा करने वाले लोग बिलकुल भी पसंद नहीं होते हैं। समय और परिस्थिति के अनुसार कभी -कभी इनके व्यवहार में कठोरता भी देखने को मिलती है। हालांकि ये लोग दिल से बहुत ही मासूम होते हैं। और जानबूझकर कभी भी सामने वाले का दिल नहीं तोड़ते हैं। इन्हें अपने हर काम में परफेक्शन की चाहत होती है। ये लोग अपने कामों के प्रति कभी किसी के भरोसे नहीं रहते हैं। इनकी लाइफ प्यार शब्द और रिश्तों का बहुत महत्व होता है। और यही वजह है कि ये लोग अपने प्रत्येक रिश्ते को बहुत अच्छे से निभाते हैं। प्यार की बात करें तो ये लोग अपने प्रेमी के प्रति काफी ईमानदार रहते हैं। ये लोग जब किसी से प्रेम करते हैं तो उसके प्रति समर्पित रहते हैं। अपनी जरुरतों से पहले भी ये लोग अपने पार्टनर की जरुरतों पर ध्यान देते हैं। प्रेम के मामले में इन्हें व्यर्थ का दिखावा पसंद नहीं होता है।

धनु राशि 2021 शिक्षा

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार शिक्षा के मामले में यह वर्ष आपके लिए बहुत लकी रहने वाला है। साल की शुरूआत आपके लिए बेहतर होगी। वे छात्र जो किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने की सोच रहे हैं तो वे इस ओर जरुर कदम बढ़ाएं क्योंकि आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम जरुर मिलेंगे। खासकर वे छात्र जो कुछ नया करने अथवा नया सीखने की सोच रहे हैं उन्हें इस दौरान अपने मकसद में कामयाबी जरुर मिलेगी। इस वर्ष छात्र मन लगाकर मेहनत करें जिससे आपको करियर के क्षेत्र में बुलंदियां हासिल हों। शिक्षा के क्षेत्र में कई चुनौतियां भी आपके सामने आएंगी जिन्हें आप अपने टैलेंट और मेहनत से पार कर लेंगे। कुल मिलाकर छात्रों के लिए यह नवीन वर्ष महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

धनु राशि 2021 नौकरी-व्यवसाय

करियर राशिफल 2021 के अनुसार नौकरी के क्षेत्र में यह वर्ष आपके लिए काफी बढिया रहेगा। इस वर्ष ना सिर्फ वर्कप्लेस में आपके सहयोगी आपकी भरपूर मदद करेंगे बल्कि वो लोग आपको आगे बढ़ने के लिए भी भरपूर प्रोत्साहन देंगे। कार्यक्षेत्र में आप मन लगाकर मेहनत करते करें इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ जातक इस वर्ष अपने काम में पदोन्नति हासिल करने में भी कामयाब रहेंगे। इस साल आपको अपने काम पर फोकस करने के साथ-साथ ही आफिस के भी काम पर ध्यान देना होगा। और आपको सहयोगियों के साथ गपशप ना करने की सलाह भी दी जाती है। बेरोजगार लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी यह वर्ष काफी अनुकूल नतीजे देने वाला साबित होगा। कुल मिलाकर नौकरी और व्यवसाय के मामले में यह वर्ष काफी बेहतर और महत्वपूर्ण साबित होगा।

धनु राशि 2021 प्रेम-विवाह

प्रेम राशिफल 2021 के अनुसार प्रेम और वैवाहिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए काफी सारी खुशियां लेकर आने वाला है। लव कपल्स एक-दूसरे के साथ काफी खूबसूरत पल व्यतीत करेंगे। एक समय के बाद आपका प्रेम एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। इस अवधि में आप अपने पार्टनर की बातों को समझेंगे। और इससे आप दोनों के संबंधों में मिठास आएगी। प्रेम में पड़े कुछ जातकों को साल के अंतिम महीनों में वैवाहिक बंधन में बंधने की संभावना है। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को खुश रखने के लिए कोई बड़ा सरप्रराइज प्लान कर सकते हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। इसके अलावा आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी आपके लिए हर मोड़ पर मजबूती से खड़े रहेंगे। कुल मिलाकर प्रेम और वैवाहिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है।

धनु राशि 2021 पारिवारिक जीवन

पारिवारिक राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। इस साल आपके निजी जीवन में कुछ साकारात्मक बदलाव होंगे। आपके घर में शांति का वास रहेगा। परिवार में किसी नई और बड़ी खुशखबरी का आगमन हो सकता है। परिजन आपको भरपूर सहयोग देंगे। और साल भर आपके साथ हर बात में खड़े नजर आएंगे। इस वर्ष आप कोई पारिवारिक जिम्मेदारी अपने हाथों में ले सकते हैं। हालांकि एक जिम्मेदार व्यक्ति के रुप में आप अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे। कुल मिलाकर पूरे साल आपके घर में खुशियों का माहौल रहेगा। और इन खुशियों में आप भी आनंदित रहेंगे।

धनु राशि 2021 आर्थिक स्थिति

राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए काफी अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है। साल भर आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कही ज्यादा मजबूत बनेगी। साथ ही आपके पास आमदनी के कई ऐसे मौके आएंगे जो आपको निश्चित तौर पर लाभकारी सिद्ध होंगे। हालांकि आपको इन मामलों में अपना धैर्य रखना होगा। इस समय की बचत आपके भविष्य के लिए काफी काम आने वाली है। इसलिए खर्चों को सोच समझकर ही करें। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।

धनु राशि 2021 स्वास्थ्य

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार स्वास्थ्य के मामले में धनु राशि के जातकों के लिए यह साल अच्छा जाने वाला है। हालांकि बीच-बीच में कुछ छोटे-मोटे कष्ट और परेशानियों से आप परेशान हो सकते हैं। लेकिन यह ज्यादा गंभीर और कष्टकारी नहीं होंगे। जरुरत है कि इस साल आप अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से अधिक सजग रहें। स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लें और योग व्यायाम और ध्यान का अभ्यास करें। 

Tags:    

Similar News