Ganesh Visarjan 2022: आज होगा गणेश विसर्जन, जानें पूजा के नियम और शुभ मुहूर्त

भगवान गणेश का विसर्जन 9 सितंबर 2022 यानी आज किया जाएगा। देश भर में ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा की मूर्ति का विसर्जन होगा। बता दें जिस प्रकार गणपति जी की मूर्ति स्थापना के दिन पूजा की जाती है ठीक उसी प्रकार से विसर्जन से पहले पूजा की जाती है। भक्त बप्पा को इस आशा से विदा करते हैं कि वह अगले साल फिर घर पधारेंगे और खुशियां लाएंगे। तो चलिए जानते है गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।;

Update: 2022-09-09 05:07 GMT

Ganesh Visarjan 2022: भगवान गणेश का विसर्जन 9 सितंबर 2022 यानी आज किया जाएगा। देश भर में ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा की मूर्ति का विसर्जन होगा। बता दें जिस प्रकार गणपति जी की मूर्ति स्थापना के दिन पूजा की जाती है ठीक उसी प्रकार से विसर्जन से पहले पूजा की जाती है। भक्त बप्पा को इस आशा से विदा करते हैं कि वह अगले साल फिर घर पधारेंगे और खुशियां लाएंगे। तो चलिए जानते है गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan)

गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) के दिन हो जाता है। इस दिन बप्पा से आशीर्वाद लेकर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ प्रतिमा को विसर्जित करते है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बप्पा का फिर अगले साल घर में स्वागत हो।

गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त (Ganesh Visarjan Shubh Muhurat)

सुबह- 6.03 मिनट से 10.44 तक

दोपहर- 12.18 से 1. 52 मिनट तक

शाम- 5.00 बजे से शाम 6. 31 बजे तक

गणपति मूर्ति विसर्जन विधि (Ganesh Visarjan Puja Vidhi)

- गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने से पहले उनकी पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना करें।

- इसके बाद उन्हें मोदक का भोग लगाएं।

- बीते 10 दिन में भगवान गणपति के पूजा में जो भी भूल चूक हुई हो, उसके लिए क्षमा मांगे।

- गणेश जी को अर्पित की हुई सभी वस्तुओं को एक पोटली में बांधे।

- भगवान गणपति की मूर्ति का विसर्जन किसी पवित्र नदी में या फिर घर में ही किसी टब में करें।

- गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करते समय मूर्ति को धीरे-धीरे छोड़ें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 

Tags:    

Similar News