Gochar 2021 Horoscope : गुरु के गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव, जानें...

  • जानें, मकर राशि में बृहस्पति ग्रह का गोचर आपकी राशि को कैसे करेगा प्रभावित
  • जानें, बृहस्पति ग्रह के गोचर का प्रभाव
;

Update: 2021-09-13 04:59 GMT

Gochar 2021 Horoscope : 14 सितंबर 2021, दिन मंगलवार को बृहस्पति ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बृहस्पति ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। ज्योतिष की दृष्टि से बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत अहम माना जाता है क्योंकि बृहस्पति ग्रह ज्ञान के कारक ग्रह माने जाते हैं। बृहस्पति ग्रह का गो चर कुछ राशि के जातकों के लिए जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा तो कुछ राशि के जातकों के जीवन में अच्छे दिन लेकर आएगा। तो आइए जानते हैं  बृहस्पति ग्रह मकर राशि में वक्री होकर किस राशि के जातकों को क्या देने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : Ganeshotsav 2021: गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन करें मयूरेश स्त्रोतम् का पाठ, गणपति के आशीर्वाद से पाएं विघ्नों और संकटों से मुक्ति


मेष राशि

गुरु का गोचर दशवें भाव में हो रहा है। आपको नाम और प्रसिद्धि दिलाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं है। इस गोचर से नौकरीपेशा लोगों को वेतन में बढ़ोत्तरी और पदोन्नति के संकेत हैं। बीमारियों से बचकर रहना होगा।


वृषभ राशि

गुरु का गोचर नौवें भाव में हो रहा है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा । नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे जिसका इंतजार आपको कई महीनों से था। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।


मिथुन राशि

गुरु का गोचर आठवें भाव में हो रहा है। व्यवसाय और पेशेवर जातकों को अच्छे सौदे व प्रपोजल प्राप्त होंगे। नौकरी में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए यह समय आनंद में बीतेगा। अचानक और गैर जरूरी यात्रा से आपको बचना होगा।


कर्क राशि

गुरु का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है। नौकरी के बेहतर अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ वेतन में बढ़ोत्तरी की भी संभावना है। कारोबारियों के लिए बहुत शुभ और लाभकारी है। व्यापारिक साझेदारी में चल रहे विवाद खत्म होंगे। नया बिजनेस करने वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है।


सिंह राशि

गुरु का गोचर शत्रु भाव यानी छठे भाव में होने जा रहा है।इस गोचर से नौकरी करने वाले जातकों को मिलाजुले परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में तनाव और करियर के क्षेत्र में परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से आपको दूर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ आपके टकराव हो सकते हैं।


कन्या राशि

गुरु का गोचर पांचवें भाव में होने जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। बिजनेस में मुनाफा होने के योग है। निवेश के लिए यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें :Gochar 2021: 'गुरु' और 'शनि' की मकर राशि में युति से डगमगा सकती है आर्थिक स्थिति


तुला राशि

गुरु का गोचर चौथे भाव में हो रहा है। करियर में आपको कई तरह के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। कारोबारियों को अपने कारोबार में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है।


वृश्चिक राशि

गुरु का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली है। नौकरी पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेंगे।


धनु राशि

गुरु का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। धन लाभ मिलने के पूरे आसार हैं। बैंक बैलेंस बढ़ने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाइओं का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर जीवन में वृद्धि की संभावना है। 


मकर राशि

गुरु का गोचर पहले भाव यानी पहले घर में हो रहा है। भौतिक सुखों में कमी आने के संकेत है। किसी भी काम करने में अति आत्मविश्वास से बचें। निवेश करने के लिए अच्छा समय है। 


कुंभ राशि

गुरु का गोचर द्वादश भाव में होने जा रहा है। खर्चे बढ़ने की संभावना है। व्यावसायिक रूप से यह गोचर आपके लिए बहुत फलदायी नहीं कहा जा सकता है। आय के विभिन्न स्रोतों में इजाफा हो सकता है।


मीन राशि

गुरु का गोचर एकादश भाव में हो रहा है। अचानक कहीं से धनलाभ होने के संकेत हैं। यह समय आपके लिए श्रेष्ठ फलदाई रहेगा । शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News