Gochar 2021 Horoscope: वृश्चिक राशि में मंगल-केतु का अंगारक योग आपको क्या देगा, जानें गोचर राशिफल
- जानें, मंगल-केतु का ये योग आपको क्या देने वाला है।
- जानें, मंगल-केतु का अंगारक योग किसकी किस्मत बदल सकता है।
;
Gochar 2021 Horoscope: 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में गोचर करने के साथ ही एक बार फिर से वृश्चिक राशि में मंगल और केतु अंगारक योग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं ज्योतिष में अंगारक योग को अधिक शुभ नहीं माना जाता है, इसका सभी राशि के जातकों पर कोई ना कोई प्रभाव जरुर पड़ता है। तो आइए डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, जानते हैं कि मंगल केतु के इस योग का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Gochar 2021: वृश्चिक राशि में मंगल केतु का अंगारक योग कर सकता है ये भयानक काम, जानें इसके प्रभाव और उपाय
मेष राशि
भूमि, संपत्ति का नुकसान, धन हानि और सेहत संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।
वृष राशि
पार्टनरशिप में विवाद, दांपत्य सुख में कमी, विवाह में देरी और सेहत संबंधी परेशानी के योग हैं।
मिथुन राशि
दुश्मनों पर जीत, यात्रा में सफलता, नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा।
कर्क राशि
पदोन्नति के मौके मिलेंगे, लेकिन फायदा कम होगा और योजनाएं अधूरी रहेंगी।
सिंह राशि
माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी के कामों में नुकसान होने के योग हैं।
कन्या राशि
धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। मेहनत से सफलता मिलेगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
तुला राशि
विवाद होंगे। सेविंग्स खर्च होगी। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि
गुस्से से नुकसान होगा। वैवाहिक जीवन में विवाद और रोजमर्रा के कामों में रुकावट के योग हैं।
धनु राशि
सेहत का ध्यान रखें। भाइयों और दोस्तों से विवाद होने और चोट लगने की आशंका है।
मकर राशि
भाइयों का सहयोग मिलेगा। योजनाएं पूरी होंगी। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेन-देन और निवेश में फायदा होगा। इनकम बढ़ेगी।
मीन राशि
रुका धन मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी में फायदा मिलने के योग हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।