Gochar 2021 Horoscope: 10 दिसंबर तक इन राशि वालों की किस्मत बदल सकते है बुध ग्रह, जानें गोचर राशिफल

  • जानें, बुध ग्रह किसकी किस्मत चमकाने वाले हैं।
  • जानें, कौन सी हैं वो लकी राशि, जिनका भाग्योदय करेंगे बुध देव
;

Update: 2021-11-28 09:41 GMT

Gochar 2021 Horoscope : ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक ग्रह हैं। वहीं ज्योतिष में सूर्य और शुक्र ग्रह को बुधदेवता का मित्र माना जाता हैं। जबकि चंद्र और मंगल ग्रह बुध ग्रह के शुत्र ग्रह कहे जाते हैं। अभी बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं और 10 दिसंबर 2021, दिन शुक्रवार तक बुध ग्रह वृश्चिक राशि में ही गोचर करेंगे। जोकि ज्योतिष के लिहाज से कई राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ है, क्योंकि बुध ग्रह के शुभ होने पर जातक का बहुत ही जल्दी भाग्य उदय हो जाता है। तो आइए जानते हैं 10 दिसंबर तक बुध ग्रह किन राशि के जातकों की किस्मत बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Surya and Chandra Grahan 2022 date And Time: साल 2022 में कुल कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेंगे, जानें भारत का सही समय

इनकी चमकेगी किस्मत

वृष राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन- लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

सिंह राशि

आय के स्रोत में वृद्धि के होने के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। व्यापार के लिए समय शुभ रहने वाला है।

कन्या राशि

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय बेहद शुभ है। कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

आपके लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। वाणी के कारण व्यवसाय में लाभ होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होने की संभावना है। बौद्धिक क्षमता व लेखन शक्ति बढ़ सकती है। सन्तान को लेकर थोड़ी चिंता कम होगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News