Gochar 2021: अगस्त में तीन ग्रह कर रहे राशि परिवर्तन, इन राशियों के लोगों की चमकेगी किस्मत
- 09 अगस्त 2021 को बुध ग्रह अपनी राशि छोड़कर रात्रि में 01:23 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे।
- शुक्र 11 अगस्त 2021 से कन्या राशि में गोचर करेंगे।
- 17 अगस्त को सूर्य कर्क राशि को छोड़कर देर रात्रि 01:05 बजे सिंह राशि में विराजमान हो जाएंगे।
;
Gochar 2021: अग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, अगस्त 2021 की शुरुआत होने जा रही है। वहीं कल से अगस्त माह की शुरुआत भी होने वाली है। तथा ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से भी अगस्त का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगस्त के महीने जहां बुध, शुक्र और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे वहीं इनके राशि परिवर्तन से सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ प्रभाव तो पड़ेगा ही, लेकिन इस राशि परिवर्तन से सबसे अधिक लाभ मेष, मिथुन, तुला और सिंह राशि के जातकों को हो सकता है। तो आइए जानते हैं ग्रहों के इस राशि परिवर्तन और उनके इन चार राशि के लोगों पर होने वाले प्रभाव के बारे में ...
यह भी पढ़ें : Chanakya Niti : धन व्यक्ति का सच्चा मित्र होता है, ऐसे करोंगे खर्च तो नहीं होगी कभी पैसों की दिक्कत
बुध का गोचर
09 अगस्त 2021 को बुध ग्रह अपनी राशि छोड़कर रात्रि में 01:23 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, बुध अभी चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान हैं। वहीं बुध ग्रह सिंह राशि में लगभग 18 दिन तक रहने के बाद 26 अगस्त को सुबह 11:08 बजे कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वहां 22 सितंबर 2021 तक विराजमान रहेंगे। खगोलीय घटनाओं के अनुसार, अगस्त 2021 में बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करेंगे।
यह भी पढ़ें : Vastu Shastra : कौन हैं वास्तु पुरुष, जानें उनकी ये कहानी
शुक्र का गोचर
खगोलीय घटनाओं के मुताबिक, अगस्त के महीने में दूसरा गोचर वैवाहिक जीवन के स्वामी शुक्र 11 अगस्त 2021 को करेंगे। इस दिन शुक्र ग्रह अपनी राशि सिंह को छोड़कर सुबह 11:20 बजे बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे।
सूर्य का गोचर
वहीं अगस्त 2021 में 17 तारीख को सूर्य कर्क राशि को छोड़कर देर रात्रि 01:05 बजे सिंह राशि में विराजमान हो जाएंगे और सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 तक रहेंगे। इसके बाद वो कन्या राशि में गोचर करेंगे।
मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को होंगे ये बड़े लाभ
मेष राशि
मेष राशि वालों को इस राशि परिवर्तन के प्रभाव से कई क्षेत्रों में सफलता मिल सकती हैं। इन लोगों को अनेक प्रकार के लाभ होने की उम्मीद दिख रही है। इन लोगों का कोई भी काम नहीं रुकेगा। इस दौरान इनका पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों के इस गोचर से काफी अच्छा समय आने वाला है। कार्यक्षेत्र में इन लोगों के सीनियर अधिकारी उनसे प्रसन्न रहेंगे, तो वहीं कारोबार में भी इन्हें बड़ा इजाफा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ होने के योग हैं, लेकिन लेनदेन के मामले में सतर्क रहें। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।
सिंह राशि
ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। अगर आप किसी कारोबार आदि से जुड़े हैं तो कोई बड़ा ऑर्डर या डील मिल सकती है। सभी कार्य समय पर निपटाएंगे और अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।
तुला राशि
इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा। कारोबार से लाभ होने की उम्मीद बन रही है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपको इस दौरान कहीं से उपहार आदि भी मिल सकता है। इससे आत्मविश्वास में भी बढ़ेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)